10 साल पहले बंद हो चुकी लीग को फिर से शुरू करने की तैयारी, और बढ़ जाएगा टी20 का रोमांच

Updated on 02-04-2024 06:59 PM
मुंबई: भारत, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के क्रिकेट बोर्ड दस साल पहले बंद हो चुकी चैंपियंस लीग क्लब टी20 चैंपियनशिप को फिर शुरू करने के लिये आपस में बातचीत कर रहे हैं। आखिरी बार चैंपियंस टी20 लीग का आयोजन 2014 में हुआ था जब चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर खिताब जीता था। उस समय भारत से तीन, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका से दो-दो और पाकिस्तान, वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड से एक-एक टीम ने इसमें भाग लिया था। यूरोपियन फुटबॉल में होने वाली चैंपियंस लीग के तर्ज पर ही इसकी शुरुआत की गई थी।

मुंबई और चेन्नई दो बार जीत चुके

चैंपियंस लीग में 2009-10 और 2014-15 के बीच छह सत्र खेले गए जिनमें से चार भारत में और दो दक्षिण अफ्रीका में हुए। चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस ने दो बार खिताब जीता जबकि आस्ट्रेलिया की न्यू साउथ वेल्स और सिडनी सिक्सर्स ने एक-एक बार खिताब जीता। क्रिकेट विक्टोरिया के सीईओ निक कमिंस ने कहा कि अति व्यस्त क्रिकेट कैलेंडर में इसके लिये विंडो बनाना सबसे बड़ी चुनौती है।

महिला लीग का भी बन रहा प्लान

भारत में मेलबर्न क्रिकेट अकादमी के लॉन्च के लिये खेलोमोर से साझेदारी के मौके पर उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि चैंपियंस लीग समय से पहले की पहल थी। उस समय टी20 क्रिकेट इतना परिपक्व नहीं हुआ था। लेकिन अब है। क्रिकेट आस्ट्रेलिया, ईसीबी और बीसीसीआई इसे फिर शुरू करने पर बात कर रहे हैं। इसके लिये आईसीसी के व्यस्त कैलेंडर में विंडो तलाशना मुश्किल है। हो सकता है कि पहली चैंपियंस लीग महिला क्रिकेट में हो जिसमें डब्ल्यूपीएल, द हंड्रेड और महिला बिग बैश लीग की टीमें खेलेंगी।’

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी आतिशी बैटिंग से मैच का रुख ही बदल दिया। अभिषेक…
 03 October 2026
नई दिल्ली: भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार को करोगी स्पोर्ट्स पार्क में एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंदों पर 61 रन…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी और गजब की फील्डिंग का जलवा…
 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
Advt.