MP कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता रद करने की तैयारी, 3 साल की सजा के बाद सुप्रीम कोर्ट के नियम ने बढ़ाई मुश्किलें

Updated on 03-04-2026 11:36 AM

भोपाल। दतिया से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को दिल्ली की एमपी-एमएलए कोर्ट ने बैंक से धोखाधड़ी और दस्तावेजों में हेरफेर के एक पुराने मामले में तीन साल कैद की सजा सुनाई है। पहले भी ऐसे कई प्रकरण सामने आ चुके हैं। कई में सदस्यता तत्काल प्रभाव से समाप्त भी की गई है।

लिली थामस मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के अनुसार दो साल या उससे अधिक की सजा होने पर किसी भी विधायक की सदस्यता तत्काल प्रभाव से रद हो सकती है।

60 दिन का समय और कानूनी पेंच

राजेंद्र भारती को कोर्ट ने अपील के लिए 60 दिन का समय भी दिया है लेकिन सजा के कारण राजेंद्र भारती की सदस्यता पर खतरा मंडरा रहा है। भोपाल के अधिवक्ता कृष्ण प्रकाश श्रीवास्तव के अनुसार राजेंद्र भारती को तीन साल की सजा मिली है, इसलिए तकनीकी रूप से उनकी सदस्यता रद किए जाने की प्रक्रिया शुरू हो सकती है।

केवल अपील का समय राजेंद्र भारती की सदस्यता नहीं बचा सकता। उन्हें हाई कोर्ट से अपनी दोषसिद्धि पर स्थगन लेना होगा। अगर हाई कोर्ट उनकी सजा पर रोक लगा देती है, तभी उनकी सदस्यता बच पाएगी।

चुनाव लड़ने पर लग सकती है रोक

कानूनी प्रविधानों के अनुसार यदि राजेंद्र भारती की दोषसिद्धि पर रोक नहीं लगती है, तो वह न केवल अपनी सदस्यता खो देंगे, बल्कि सजा पूरी होने के बाद अगले छह वर्षों तक चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य भी हो सकते हैं। अदालत के निर्णय की प्रति मिलने के बाद, मध्य प्रदेश विधानसभा सचिवालय उनकी सदस्यता खत्म करने की अधिसूचना जारी कर सकता है। इसके बाद निर्वाचन आयोग वहां छह महीने के भीतर उपचुनाव करा सकता है।

प्रहलाद लोधी का चर्चित मामला

मध्य प्रदेश में इससे पहले भी विधायकों की सदस्यता रद होने के मामले सामने आए हैं। सबसे चर्चित मामला प्रहलाद लोधी का रहा था। पन्ना जिले की पवई विधानसभा सीट से भाजपा विधायक रहे प्रहलाद लोधी को नवंबर, 2019 में एक विशेष अदालत ने तहसीलदार के साथ मारपीट के मामले में दो साल जेल की सजा सुनाई थी। इसके तुरंत बाद तत्कालीन विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति ने सुप्रीम कोर्ट के लिली थामस प्रकरण में फैसले का हवाला देते हुए प्रहलाद लोधी की सदस्यता रद कर दी और सीट को रिक्त घोषित कर दिया था। बाद में प्रहलाद लोधी ने हाई कोर्ट में अपील की, जहां से उन्हें दोषसिद्धि पर स्थगन मिल गया। इसके बाद उनकी सदस्यता बहाल हो गई थी।

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष का वर्जन

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व निर्णय के आधार पर यह माना जाना चाहिए कि राजेंद्र भारती की सदस्यता तो कानूनन समाप्त हो चुकी है। अब केवल विधानसभा सचिवालय से अधिसूचना जारी होने की औपचारिकता बाकी है। — डॉ. सीतासरन शर्मा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष, मध्य प्रदेश विधानसभा



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
वीएन दास, अयोध्या : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद राम मंदिर परिसर में अब व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने का सिलसिला जारी है। हालांकि मीडिया से कनेक्टिविटी का काम पेंडिंग हैं।…
 21 September 2026
लखनऊ: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर और समाजवादी पार्टी के बीच आजकल वार और पलटवार का दौर चल रहा है। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में मनोज मुंतशिर ने…
 21 September 2026
नालंदा: खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक…
 21 September 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुआ। मृतकों…
 21 September 2026
मुंबई : इंडिगो की केबिन क्रू मेंबर कैनूर मिस्त्री (32) की मौत हो गई। 18 सितंबर को बोरीवली ईस्ट में एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई…
 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
Advt.