2025 तक हर गांव में मौजूदगी, राममय माहौल बनाने की तैयारी... लखनऊ से क्या संदेश दे रहे मोहन भागवत?

Updated on 23-09-2023 03:48 PM
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपनी स्थिति को मजबूत करने की कोशिश में जुटा हुआ है। संघ की कोशिश हर गांव तक अपनी शाखा का विस्तार करना है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शताब्दी वर्ष समारोह 2025 में होना है। इससे पहले आरएसएस हर गांव तक अपनी पैठ बना लेना चाहता है। लखनऊ में चल रहे कार्यक्रम के दौरान इस पर विशेष विमर्श चल रहा है। रणनीति के तहत आरएसएस अपना विस्तार हर गांव तक करने की योजना पर काम कर रहा है। संघ राम मंदिर के उद्घाटन समारोह से लेकर अन्य योजनाओं को अपने तरीके से उठाने की तैयारी कर रहा है। अवध प्रांत में मोहन भागवत के चार दिवसीय दौरे को लोकसभा चुनाव के नजरिए से अहम माना जा रहा है। संगठन अपनी तैयारियों को यहां से धार देना शुरू करेगी।

आरएसएस की ओर से राम मंदिर के मुद्दे को जोरदार तरीके से उठाए जाने की तैयारी की जा रही है। अगले साल जनवरी में अयोध्या में राम जन्मभूमि पर बना रहे मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम तय किया गया है। संघ की ओर से रणनीति तैयार की गई है कि राम मंदिर के सपने को साकार होने से करने वाले भावनाओं के ज्वार को पूरे देश में पैदा किया जाए। संघ की कोशिश इसके जरिए सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और हिंदुत्व की धार को पैना करने की है। इसका असर लोकसभा चुनाव 2024 में दिख सकता है। भाजपा के पक्ष में अनुकूल वातावरण के निर्माण के लिए इसे अहम माना जा रहा है।

सीएम योगी ने की संघ प्रमुख से मुलाकात


सर संघ चालक मोहन भागवत से सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार की शाम सरस्वती कुंज में मुलाकात की। करीब 45 मिनट की मुलाकात में सीएम योगी ने संघ प्रमुख को सरकार के कामकाज और उपलब्धियां की जानकारी दी। योजनाओं और उसके प्रभाव के बारे में बताया। सीएम योगी ने सरसंघचालक को अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि पर बन रहे मंदिर की अपडेट जानकारी दी। मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा अगले वर्ष जनवरी में मकर संक्रांति के बाद होनी तय है।

प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारी को रोककर भी दोनों नेताओं के बीच चर्चा हुई। इस कार्यक्रम को देशभर में मनाने और राष्ट्रवाद एवं सामाजिक समरसता को धार देने की रणनीति बनी। राम मंदिर निर्माण को देखते हुए अयोध्या को नए और भव्य तरीके से विकसित करने की योजना पर चल रहे काम के बारे में भी संघ प्रमुख को बताया गया। सीएम ने यूपी में निवेश और कानून व्यवस्था में सुधार जैसी स्थितियों के बारे में भी बताया।

संघ के विस्तार पर चर्चा


संघ प्रमुख मोहन भागवत का कार्यक्रम शनिवार को बैठकों के साथ शुरू हुआ। अवध प्रांत में संघ के सांगठनिक विस्तार और सेवा प्रकल्पों को लेकर बैठक शुरू हुई है। अवध प्रांत में संघ के कामकाज की समीक्षा के साथ आगे की कार्ययोजना तैयार की जा रही है। वर्ष 2025 में संघ के शताब्दी समारोह को देखते हुए आरएसएस सभी गांव तक अपनी पहुंच बढ़ाने की योजना पर काम कर रहा है। निराला नगर में अवध प्रांत के 7 विभागों की बैठक में आरएसएस, भाजपा और सरकार में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर भी चर्चा हो रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.