आईआईटी भिलाई में राष्ट्रपति मुर्मु छात्रों को अपने हाथों से प्रदान करेंगी डिग्री

Updated on 25-10-2024 12:49 PM

भिलाई। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान भिलाई अपना तीसरा और चौथा दीक्षांत समारोह 26 अक्टूबर 2024 शनिवार को आईआईटी भिलाई के परिसर नालंदा हॉल में आयोजित करेगा। दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में देश की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु उपस्थित रहेंगी। कार्यक्रम में विशेष रूप से छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका व मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी उपस्थित होंगे।


इस संबंध में गुरुवार को आईआईटी भिलाई के डायरेक्टर प्रो राजीव प्रकाश ने प्रेसवार्ता के जरिए जानकारी दी। प्रो राजीव प्रकाश ने बताया कि राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू की आईआईटी भिलाई की पहली यात्रा होगी। वे भिलाई में भी पहली बार पहुंच रही हैं जो कि इस शहर के लिए गर्व का विषय है। प्रो राजीव प्रकाश ने दीक्षांत समारोह की रूपरेखा विस्तार पूर्वक बताते हुए कहा कि इस दीक्षांत समारोह में 2023 और 2024 में स्नातक करने वाले 396 छात्रों को डिग्री प्रदान की जाएगी।


2023 बैच के स्रातक छात्रों में 13 पीएचडी, 11 एमएससी, 27 एमटेक, 13 बीटेक (ऑनर्स) और 123 बीटेक स्रातक शामिल हैं। 2024 के स्नातक वैच में 8 पीएचडी, 20 एमएससी, 19 एमटेक, 12 बीटेक (ऑनर्स) और 150 बीटेक छात्र शामिल हैं। प्रो राजीव प्रकाश ने बताया कि संस्थान द्वारा स्वर्ण पदक बीटेक के छात्रों को उनके बैच में उच्चतम सीजीपीए के लिए प्रदान किया जाता है। जबकि बीटेक और एमटेक छात्रों को अकादमिक और पाठ्येतर डोमेन दोनों में उनके समग्र प्रदर्शन के आधार पर निदेशक स्वर्ण पदक से सम्मानित किया जाता है। बीटेक, बीटेक (ऑनर्स) और एमएससी में समग्र शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए सर्वश्रेष्ठ छात्रा को निदेशक स्वर्ण पदक से सम्मानित किया जाता है।


सीनेट पुरस्कार विभिन्न शाखाओं और कार्यक्रमों में उच्चतम सीजीपीए वाले छात्रों को दिए जाते हैं। इस दीक्षांत समारोह में 2023 के बैच के तेरह छात्रों और 2024 के वैच के दस छात्रों की सीनेट पुरस्कारों के लिए सिफारिश की गई है। उन्होंने आगे बताया कि इतने कम समय में आईआईटी केम्पस बन कर तैयार हो गया और यहां शिक्षा अध्यापन का कार्य कम समय में ही प्रारंभ हो गया है। इसके अलावा आईआईटी भिलाई को सुख रही पैरी नदी में पानी कैसे रहे व बरसात की पानी को यहां कैसे संचित किया जाये, इस कार्ययोजना की जिम्मेदारी भी आईआईटी भिलाई को मिली है, जो हमारे लिए एक उपलब्धि है। 

राष्ट्रपति की सुरक्षा के लिए अस्सी पुलिस अधिकारियों के साथ पांच सौ से अधिक पुलिस जवान हुए मुस्तैद-एसपी शुक्ला जिले के एसपी जितेन्द्र शुक्ला ने बताया कि शनिवार 26 अक्टूबर को भिलाई आईआईटी में दीक्षांत समारोह में भाग लेने देश की राष्ट्रपति द्रोपती मुर्मु, राज्यपाल रमेन डेका व मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आ रहे है। इनकी सुरक्षा के लिए पांच सौ से अधिक पुलिस जवान और 80 से अधिक पुलिस अधिकारी पूरी तरह से मुस्तैद है, सुरक्षा के दृष्टिकोण से कई बार पुलिस रिहर्सल भी कर चुकी है। आईआईटी के चप्पे  चप्पे पर पुलिस जवान अभी से तैनात कर दिये गये है, पुलिस की हर चीज पर पैनी नजर रहेगी। वहीं सेना का हेलिकाप्टर भी जिसमें राष्ट्रपति आ रही है,वह आईआईटी में गुरूवार को विजिट किया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 October 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के साथ ही मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश में बारिश की एक्टिविटी थमने से अब दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी की हत्या और रेप के मामले में कोर्ट में चार्जशीट पेश की गई। प्रत्यक्ष गवाही के अभाव में पुलिस ने फॉरेंसिक और डिजिटल सबूतों के…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्कूल प्रिंसिपल ने चोरों का गैंग बनाया, फिर कृषि अधिकारी बनकर सर्वे के नाम पर सूने मकानों को टारगेट करते थे। सर्वे करने की बात कहते…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा में रेप के आरोपी का अस्पताल में आराम फरमाते हुए वीडियो सामने आया है। वीडियो में आरोपी पवन महतो मोबाइल पर बात करते और गुटखा खाते नजर…
 12 October 2026
रायपुर में भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच टी-20 सीरीज का रोमांच जल्द शुरू होने वाला है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कैप्टन स्मृति मंधाना और उनकी…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में टीचर रजनी बरेठ और उसके 12वीं में पढ़ने वाले बेटे सुजल बरेठ की हत्या मामले में लव अफेयर और पैसों के विवाद का एंगल सामने आया…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
Advt.