राष्ट्रपति शी जिनपिंग फिर बने चीन के कप्तान, तीसरी बार संभालेंगे देश की कमान

Updated on 23-10-2022 05:39 PM

अपने विरोधियों को कुचलकर और बड़े सियासी तमाशे के बाद शी जिनपिंग ने एक बार फिर चीन की कमान संभाल ली है।  मीडिया रिपोर्टों के हवाले से बताया कि शी जिनपिंग को तीसरी बार पांच साल के लिए कम्युनिस्ट पार्टी का महासचिव पद मिला है।

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने रिकॉर्ड तोड़ तीसरी बार चीन के सबसे पावरफुल नेता का पद संभाला है। वह चीन की सबसे ताकतवर पार्टी कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव चुने गए हैं। बता दें कि चीन में सत्ता की चाबी कम्युनिस्ट पार्टी के हाथ पर होती है। यही पार्टी चीन की आर्मी का भी नेतृत्व करती है। 

 मीडिया के हवाले से बताया कि शी जिनपिंग तीसरी बार सफलता पूर्वक सबसे पावरफुल नेता बन गए हैं। उन्होंने कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव का पद रविवार को ग्रेट हॉल ऑफ द पीपुल में पार्टी के सप्ताह भर चलने वाले 20 वें राष्ट्रीय कांग्रेस में ग्रहण किया। इस मौके पर शी जिनपिंग ने कहा, "आपने मुझ पर जो भरोसा किया है, उसके लिए मैं पूरी पार्टी को ईमानदारी से धन्यवाद देना चाहता हूं।"

पूर्व राष्ट्रपति को बैठक से किया था बाहर
इससे पहले शनिवार को 20वां कांग्रेस उस वक्त सुर्खियों में आया था जब बैठक में पूर्व राष्ट्रपति हू जिन्ताओ को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। जिन्ताहो राष्ट्रपति शी के बगल में बैठे थे। इस घटना का वीडियो भी सामने आया था। वीडियो में साफ दिख रहा था कैसे दो लोग पहले जिन्ताओ से कुछ कहते हैं और फिर उन्हें हाथ पकड़कर सीट से उठा दिया जाता है। जाते वक्त जिन्ताओ शी से कुछ कहते हुए भी दिखते हैं। 

पीएम ली कचीयांग को किया साइड
शी जिनपिंग ने इससे पहले अपने कट्टर विरोधी और देश के दूसरे नंबर के नेता प्रधानमंत्री ली कचीयांग पर भी साइड कर दिया था। जिनपिंग ने ली को सेंट्रल कमिटी से बाहर कर दिया था। ली को जिनपिंग का प्रतिद्वंद्वी माना जाता है। इस तरह शी अपनी राह में हर रोड़े को साइड करते जा रहे हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
बेलग्रेड: यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच एक ऐसी तस्वीर आई है जिससे रूस बहुत परेशान होगा। सर्बिया के लड़ाकू विमान MiG-29 में चीनी CM-400AKG मिसाइलों को इंटीग्रेट देखा गया है।…
 11 March 2026
मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर लगातार हमलों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के अपने समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की है। इसमें भी खास…
 11 March 2026
तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के घायल होने की खबर है। इजरायली मीडिया में दावा किया है कि युद्ध के दौरान मोजतब खामेनेई घायल हो गए थे। हालांकि,…
 11 March 2026
शैलेंद्र पांडेय, तेहरान/नई दिल्‍ली: इसे डॉनल्ड ट्रंप की मासूमियत कह लीजिए या फिर नादानी कि उन्हें डिप्लोमेसी की मान्य भाषा नहीं आती। वह शब्दों को मर्यादा के कपड़े नहीं पहनाते, बस…
 11 March 2026
रियाद/अबू धाबी: होर्मुज स्ट्रेट में ईरान की धमकियों के बीच खाड़ी में दो ऐसे पाइपलाइन हैं जिनसे दुनिया को तेल और गैस की सप्लाई हो सकती है। एक सऊदी अरब में…
 11 March 2026
तेहरान: अमेरिका और इजरायल से युद्ध के बीच ईरान और भारत के विदेश मंत्रियों के बीच फोन पर बात हुई है। ईरानी विदेश मंत्रालय ने एक्स पर पोस्ट के जरिए इसकी…
 11 March 2026
सियोल/वॉशिंगटन: ईरानी मिसाइलों से बचने के लिए अमेरिका ने दक्षिण कोरिया से THAAD एयर डिफेंस सिस्टम को धीरे धीरे बाहर निकालना शुरू कर दिया है। इनकी तैनाती मिडिल ईस्ट में की…
 09 March 2026
इस्लामाबाद/बीजिंग: स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) की रिपोर्ट से पता चला है कि पाकिस्तान अब अपने 80 फीसदी हथियार चीन से खरीदता है। SIPRI ने 2026 के लिए नई रिपोर्ट…
 09 March 2026
नेपाल में Gen-Z आंदोलन के बाद हुए संसदीय चुनाव के नतीजों ने देश की राजनीति में क्रांतिकारी बदलाव का संकेत दिया। इससे पहले 2006 की पहली जनक्रांति के बाद हुए…
Advt.