जाड़े में नहीं घटे दाम, जून तक अधिक तापमान दे सकता है सब्जियों की टेंशन

Updated on 27-04-2024 12:16 PM
नई दिल्ली: रिटेल इंफ्लेशन कोविड के बाद के सबसे निचले स्तर पर आ गई है, लेकिन किचन के बजट पर सब्जियों की मार बनी हुई है। पिछले साल जुलाई में 37 प्रतिशत से अधिक उछलने वाली सब्जियों की महंगाई दर इस साल मार्च में घटकर 28 प्रतिशत के करीब भले आ गई हो, लेकिन मौसम के मिजाज और कम उत्पादन के अनुमान को देखते हुए आने वाले कुछ महीनों में दाम ज्यादा घटने के आसार नहीं दिख रहे हैं। रेटिंग एजेंसी क्रिसिल के मुताबिक, 'पिछले साल अप्रैल से इस साल मार्च तक खाने-पीने की चीजों की महंगाई में सब्जियों का योगदान करीब 30% रहा। कृषि मंत्रालय के मुताबिक, रबी सीजन में प्याज का उत्पादन 190.5 लाख टन रहने का अनुमान है। यह पिछले साल से 20% कम है। 2023-24 के लिए पहले अग्रिम अनुमान के मुताबिक, बागवानी फसलों का कुल उत्पादन 35 करोड़ 53 लाख टन होने का अनुमान है। 22-23 में उत्पादन 35.55 करोड़ टन था।

दिल्ली-एनसीआर के लिए सबसे बड़ी आजादपुर मंडी में वेजिटेबल ट्रेडर्स असोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी अनिल मल्होत्रा के मुताबिक, 'आसपास के इलाकों से आवक बढ़ने से दो महीने पहले के मुकाबले सब्जियों के दाम घटे हैं। भिंडी का थोक भाव 90- 100 रुपये किलो से घटकर 40 रुपये और तोरी का 80-90 रुपये से घटकर 20 रुपये किलो हो गया है। अदरक 100 से 125 रुपये की रेंज में है।' क्रिसिल रिपोर्ट के मुताबिक मौसम विभाग ने सामान्य से बेहतर मॉनसून का अनुमान दिया है। यह सब्जियों के दाम के लिए अच्छा संकेत है। देश के विभिन्न हिस्सों में मॉनसूनी बारिश कैसी रहती है, यह भी एक अहम पहलू है।

कीमतों का दबाव बना हुआ है

खाने-पीने की चीजों की कीमतों का दबाव बना हुआ है। खासतौर से दालों और सब्जियों का मामला काबू में नहीं आ रहा हीट वेव के चलते आने वाले महीनों में दाम और उछल सकते हैं। इसका असर रिटेल इंफ्लेशन पर होगा। RBI ने फूड इंफ्लेशन पर चिंता जताई है। महंगाई घटने पर ही RBI को ब्याज दर कम करने की राह मिलेगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में चाय सिर्फ एक पेय पदार्थ नहीं है। यह रोजमर्रा की जिंदगी, रिश्तों और संवाद की अटूट कड़ी है। साल 1903 में ब्रिटिश काल के दौरान भारत…
 19 September 2026
नई दिल्ली: टाटा संस में दूसरी सबसे बड़ी हिस्सेदार शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप ने टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी की पब्लिक लिस्टिंग का समर्थन किया है। इस ग्रुप के पास टाटा…
 19 September 2026
मुंबई: अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए गुजरात सरकार के गुजराज एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी या GEDA एक प्रोत्साहक पॉलिसी बनाई है। इसका नाम गुजरात इंटीग्रेटेड रिन्यूएबल एनर्जी पॉलिसी 2025…
 19 September 2026
नई दिल्ली: कमाई तो सभी कर रहे हैं, लेकिन आपकी सैलरी जितनी भी हो, उसमें से बचत करना अधिकतर लोगों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण होता है। कई लोगों के साथ…
 19 September 2026
नई दिल्ली: देश में वरिष्ठ नागरिकों यानी कि सीनियर सिटीजन के लिए कई सारी योजनाएं चलाई जाती हैं। इनमें सरकारी से लेकर प्राइवेट संस्थाएं तक शामिल होती हैं। इन योजनाओं…
 19 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत मंगलवार को 108 डॉलर के पार पहुंच गई थी। उसके बाद इसमें कुछ गिरावट आई है लेकिन यह अब भी 100 डॉलर प्रति बैरल…
 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
Advt.