प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना 148778 ऋणी व 7596 अऋणी किसानों ने किए आवेदन

Updated on 30-08-2023 05:52 PM

अम्बिकापुर। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत जिले में कलेक्टर कुंदन के मार्गदर्शन में किसानों को कृषि कर में अधिक लाभ दिलाए जाने के लिए प्रयास किया जा रहा है। कृषि विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों के आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 अगस्त थी। जिसमें खरीफ वर्ष 2023-24 में पिछले वर्ष की तुलना में 18 हजार 577 ऋणी कृषकों ने तथा 02 हजार 909 अऋणी कृषकों की आवेदन संख्या बढ़ी है। बीते वर्ष 2022-23 में जहां 1 लाख 30 हज़ार 201 ऋणी और 4 हज़ार 687 अऋणी किसानों ने आवेदन किये थे। वहीं प्रशासन के सतत सहयोग से इस बार 1 लाख 48 हज़ार 778 ऋणी किसानों की और से आवेदन किया गया है। हो गयी है। अऋणी किसानों में भी 7 हज़ार 596 किसानों द्वारा आवेदन किया गया है।

गौरतलब है कि कृषि विभाग की ओर से किसानों तक योजना के प्रचार-प्रसार हेतु प्रचार-प्रसार रथ जिले के द्वारा विभिन्न ग्रामों में बीमा की जानकारी के साथ बीमा कराने के लिए आवश्यक तकनीकी जानकारी किसानों को सुविधा मुहैया करायी गयी है, जिसके द्वारा क्षेत्र में अधिसूचित फसल उगाने वाले सभी ऋणी-अऋणी किसानों ने फसल बीमा योजना का लाभ उठाया। भारत सरकार की इस योजना को छत्तीसगढ़ सरकार के सहयोग से “एचडीएफसी अर्गो जनरल इंश्योरेन्स कंपनी लिमिटेड“ द्वारा खरीफ 2023 में राज्य के 12 जिलों बिलासपुर, दुर्ग, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी- भरतपुर, मुंगेली, सुकमा, सरगुजा, बालोद, बलौदा बाजार, बलरामपुर, दंतेवाडा, गौरेला पैड्रा मरवाही, रायपुर में संचालित की जा रही है।

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत खरीफ फसल हेतु सिंचित व असिंचित धान, मक्का, अरहर, मूंग, मूंगफली, कोदो, कुटकी, अरहर (तुअर), सोयाबीन फसल का बीमा कराया जा रहा है। इन फसलों का अधिसूचित क्षेत्र के आधार पर प्रतिकूल अवस्थाओं के कारण बुवाई/रोपाई नहीं होने पर, ओलावृष्टि, बेमौसम बारिश, भूस्खलन, जल भराव, बादल फटने, आकाशीय बिजली जैसे प्राकृतिक आपदाओं, कीट व रोगों के परिणाम स्वरूप अधिसूचित फसलों के नष्ट होने की स्थिति में किसानों को बीमा का लाभ दिया जाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.