भिलाई क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास का आबंटन किया जायेगा

Updated on 27-09-2024 11:55 AM

भिलाईनगर । शासन के प्राप्त आदेशानुसार प्रधानमंत्री आवास योजना से निर्मित मकानो का आबंटन हितग्राहियो को निरंतर किया जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी एएचपी) किफायती आवास मोर मकान-मोर आस घटक के मकानों का निर्माण किया जा रहा है। नगर निगम भिलाई  क्षेत्र के आवास हीन हितग्राहियो को आवास योजना के मकानो का आबंटन किया जा रहा है।


जिससे नागरिको को रहने के लिए स्वयं का घर मिल सके। नगर निगम भिलाई द्वारा भिलाई शहर के अलग-अलग जगहो पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकानों का निर्माण किया गया है। जिसका आबंटन हितग्राहियो को मकान का निर्माण पूर्ण होने पर किया जाता है। शासन के दिशा निर्देश अनुसार हितग्राहियो से निर्धारित फार्म का वितरण  एवं जमा लिया जाता है।


साथ ही हितग्राहियो से संबंधित क्षेत्र के मकान के लिए 10 प्रतिशत अंशदान की राशि जमा कराई जाती है। हितग्राहियो के दस्तावेज सत्यापन के बाद पात्र हितग्राहियो को लाॅटरी पद्वति से मकान का आबंटन कर दिया जाता है। इसी तारतम्य में निगम भिलाई के 444 एवं 416 यूनिट के मकानो का आबंटन दिनांक 03.10.2024 को समय प्रातः 11ः00 बजे मुख्य कार्यालय परिसर में किया जायेगा। पात्र हितग्राही अपने साथ आवश्यक दस्तावेज एवं रसीद की कापी लेकर उपस्थित होवे। जिससे लाॅटरी में उन्हे शामिल कर मकान का आबंटन किया जा सके। समय का सब लोग ध्यान रखेंगे लॉटरी उनके सामने निकल जाएगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 October 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के साथ ही मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश में बारिश की एक्टिविटी थमने से अब दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी की हत्या और रेप के मामले में कोर्ट में चार्जशीट पेश की गई। प्रत्यक्ष गवाही के अभाव में पुलिस ने फॉरेंसिक और डिजिटल सबूतों के…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्कूल प्रिंसिपल ने चोरों का गैंग बनाया, फिर कृषि अधिकारी बनकर सर्वे के नाम पर सूने मकानों को टारगेट करते थे। सर्वे करने की बात कहते…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा में रेप के आरोपी का अस्पताल में आराम फरमाते हुए वीडियो सामने आया है। वीडियो में आरोपी पवन महतो मोबाइल पर बात करते और गुटखा खाते नजर…
 12 October 2026
रायपुर में भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच टी-20 सीरीज का रोमांच जल्द शुरू होने वाला है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कैप्टन स्मृति मंधाना और उनकी…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में टीचर रजनी बरेठ और उसके 12वीं में पढ़ने वाले बेटे सुजल बरेठ की हत्या मामले में लव अफेयर और पैसों के विवाद का एंगल सामने आया…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
Advt.