मध्य प्रदेश के भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भर गए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

Updated on 29-06-2023 06:07 PM

भोपाल। कर्नाटक की सत्ता हाथ से फिसलने के बाद आशंकित भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को नए सिरे से जोश भरने की कोशिश की। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के विस चुनावों से पहले भोपाल में आयोजित प्रधानमंत्री मोदी के देशभर के बूथ प्रभारियों से संवाद कार्यक्रम और उनमें दिए गए टिप्स को लेकर कई मायने निकाले जा रहे हैं।


प्रधानमंत्री ने विपक्ष की एकता पर साधा निशाना

माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कार्यकर्ताओं से संवाद में ही इन चुनावों के मुद्दे भोपाल से तय कर दिए हैं। उन्होंने परिवारवाद, भ्रष्टाचार और भ्रम फैलाने वालों को देश भर में परास्त करने का मंत्र दिया। अलग-अलग राज्यों में क्षेत्रीय दलों और उनके पोषक परिवारों पर निशाना साधते हुए उन्होंने भाजपा को ही विकास का पर्याय बताने की दिशा कार्यकर्ताओं को दी। प्रधानमंत्री मोदी ने क्षेत्रीय दलों के साथ कांग्रेस पर भी हमले करते हुए विपक्ष की एकता को कठघरे में खड़ा कर दिया।

उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि परिवारवाद और भ्रष्टाचार कांग्रेस के अस्त्र हैं, भाजपा इन पर किसी तरह का समझौता नहीं कर सकती। उन्होंने अपनी सरकार की सफलताओं को आगे रखते हुए बताया कि पिछली कांग्रेस सरकार घपले-घोटालों से देश को खोखला कर रही थी, जबकि 2014 के बाद से देश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने की दिशा में कई ऐतिहासिक कदम उठाए गए हैं।

प्रधानमंत्री मोदी के संवाद कार्यक्रम में विपक्षी एकता के प्रयासों को देश की प्रगति और जनहित के खिलाफ बताया गया। इसकी बड़ी वजह है कि देश में परिवारवाद को बढ़ावा देने वाली अलग-अलग पार्टियों से भाजपा को वर्ष 2024 में मुख्य लड़ाई लड़नी है। जिन राज्यों में इन पार्टियों की सत्ता है, वहां लोकसभा की 150 से ज्यादा सीटें हैं।

यदि विपक्ष अपने प्रयासों में सफलता प्राप्त करता है तो भाजपा की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। ऐसे में भाजपा किसी तरह की चूक करने के मूड में नहीं है कि उस पर कोई आरोप लगे। जिन नेताओं पर भ्रष्टाचार के दाग हैं, उनसे भी पार्टी आने वाले चुनाव में किनारा करेगी।


सामाजिक क्षेत्र में साफ छवि वाले लोगों को देंगे महत्व

पार्टी के बड़े नेताओं का यह भी मानना है कि मोदी ने जिस तरह कार्यकर्ताओं को सेवा कार्यों के लिए प्रेरित किया, उससे भी स्पष्ट है कि राजनीति में भी भाजपा सामाजिक क्षेत्र के साफ-सुथरे लोगों को महत्व देगी।

भाजपा को परिवारवाद पर पिछले करीब एक दशक से सफलता मिलती रही है, इसके चलते भाजपा आने वाले विधानसभा चुनावों में भी परिवारवाद से किनारा करेगी। समय-समय पर प्रधानमंत्री मोदी परिवारवाद पर संकेत करते रहे हैं कि ऐसे नेता बहुत उम्मीद न रखें, जो अपनी राजनीतिक विरासत परिवार को सौंपने की तैयारी कर रहे हैं।

मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने देशभर के बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं को उनकी जिज्ञासा का समाधान करते हुए जो संदेश दिया है, वह भाजपा कार्यकर्ताओं के उत्साह को बढ़ाने वाला और सामयिक मुद्दों को स्पष्ट करने वाला रहा है। आगामी विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव का राजनीतिक एजेंडा तय करने का कार्य मोदी जी ने तो किया ही, साथ ही कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन भी किया। कार्यकर्ता उत्साहित हैं।

 - रजनीश अग्रवाल, प्रदेश मंत्री, भाजपा


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
भोपाल। टीबी की ऐसी किस्म भी होती है, जिस पर सामान्य दवाएं असर नहीं करतीं। इसे दवा-प्रतिरोधी टीबी या एमडीआर-टीबी कहा जाता है। इस बीमारी के इलाज में सबसे बड़ी…
 11 August 2026
भोपाल। मतदाता सूची में अपना नाम खोजने, आवेदन की स्थिति जानने या नाम जुड़वाने के लिए अब कहीं भटकना नहीं होगा। निर्वाचन आयोग के ईसीआईनेट डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सभी सुविधाएं…
 11 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल में सोमवार सुबह से जारी मूसलाधार बारिश ने जनजीवन के साथ स्कूली व्यवस्था को भी प्रभावित किया। शहर के अधिकतर सरकारी स्कूलों में जलभराव की स्थिति रही।…
 11 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल अब मेट्रोपोलिटन सिटी की ओर एक कदम बढ़ाने जा रहा है। इसी दिशा में भोपाल-विदिशा दो लेन मार्ग को चार लेन किया जाएगा। 1,757 करोड़ रुपये की…
 11 August 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश अब गारमेंट सेक्टर में बड़ी छलांग लगाने के लिए आगे बढ़ रहा है। धार जिले में पीएम मित्र पार्क पर काम प्रारंभ हो गया है। यहां लाखों…
 11 August 2026
भोपाल। अगर आप रक्षाबंधन पर घर जाने की योजना बना रहे हैं तो टिकट के लिए आखिरी समय तक इंतजार न करें। 28 अगस्त को रक्षाबंधन है और 25 अगस्त…
 11 August 2026
भोपाल। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए संविदा आयुष चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।इस भर्ती से जिला और…
 11 August 2026
भोपाल। शहर में तेज वर्षा के बीच सोमवार को पंपों पर पानी मिला पेट्रोल मिलने से ग्राहाकों ने हंगामा मचा दिया।जिसकी जानकारी मिलते ही खाद्य विभाग की टीम मौके पर…
 11 August 2026
भोपाल। राजधानी के हाई-सिक्योरिटी जोन चार इमली में एक बार फिर पुलिस की निगरानी व्यवस्था को ठेंगा बताकर बदमाशों ने जबलपुर के पाटन से भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री अजय…
Advt.