प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से जगमग हुआ हेमंत का घर

Updated on 26-09-2025 12:59 PM

राजनांदगांव। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना कई परिवारों के लिए उम्मीद की नई किरण बनकर सामने आयी है। इस योजना का लाभ उठाकर राजनांदगांव शहर के सहदेव नगर निवासी  हेमंत कुमार पाण्डेय ने न केवल अपने बिजली बिल को शून्य कर दिया है, बल्कि अतिरिक्त बिजली उत्पादन कर आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम बढ़ाया है।  पाण्डेय ने नवम्बर 2024 में अपने घर की छत पर 3-3 किलोवाट क्षमता वाले दो सोलर पैनल स्थापित किया था। लगभग 4 लाख 20 हजार रूपए की लागत वाले इस प्रोजेक्ट में उन्हें केंद्र सरकार से 78 हजार रूपए प्रति यूनिट कुल 1 लाख 56 हजार रूपए प्राप्त हुआ। साथ ही राज्य शासन से 30-30 हजार रूपए की सब्सिडी भी मिलेगी। इस प्रकार कुल 2 लाख 16 हजार रूपए की सहायता होने से उनकी वास्तविक लागत आधी हो जाएगी।

पहले हर महीने उनका बिजली बिल 1200 से 1500 रूपए और गर्मियों में 2000 रूपए से अधिक आता था, लेकिन सोलर पैनल लगाने के बाद नवंबर 2024 से अब तक उनका बिजली बिल पूरी तरह शून्य है। इतना ही नहीं लगभग 1720 एवं 1918 यूनिट अतिरिक्त बिजली ग्रीड में जमा हो चुकी है, जिसे वह जरूरत पडऩे पर उपयोग कर सकते हैं। बिजली बचत से प्रेरित होकर  हेमंत कुमार पाण्डेय ने 2 इलेक्ट्रिक वाहन भी खरीदे हैं, जिससे उन्हें पेट्रोल-डीजल पर होने वाला खर्च की भी बचत हो रही है। उन्होंने कहा कि यह योजना आम नागरिकों के लिए बेहद उपयोगी है। इससे आर्थिक बचत भी हो रही है और पर्यावरण को भी लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक संसाधन जैसे कोयला, पेट्रोल और डीजल सीमित हैं, जबकि सौर ऊर्जा असीमित और स्वच्छ है। यदि अधिक से अधिक लोग इस योजना से जुड़ें तो न केवल बिजली उत्पादन में आत्मनिर्भरता आएगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी बड़ा योगदान मिलेगा।  हेमंत कुमार पाण्डेय ने प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने नागरिकों से प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का लाभ लेकर पैसे की बचत करने तथा देश को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए सहयोग करने की अपील की।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 October 2026
छत्तीसगढ़ के रायपुर में तंत्र-मंत्र और बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से करीब 150 ग्राम सोने के जेवर और 9 हजार रुपए ठग लिए गए। 3 आरोपी साधुओं…
 01 October 2026
छत्तीसगढ़ में अवैध शराब का कारोबार नया नहीं है, लेकिन 2026 में इसके नए तरीके सामने आए हैं। अब दूसरे राज्यों की शराब सिर्फ यहां लाकर नहीं बेची जा रही,…
 01 October 2026
बिलासपुर । खेतों तक पहुंचती सिंचाई की धार तखतपुर क्षेत्र के किसानों के लिए खेती का मजबूत सहारा बन रही है। आमाचुवा जलाशय और लोवर मनियारी व्यपवर्तन योजना से 2,197…
 01 October 2026
बिलासपुर।  शासन की डिजिटल सेवाओं का लाभ अब आम नागरिकों को घर के नजदीक और सुविधाजनक तरीके से मिल रहा है। विभिन्न शासकीय सेवाओं को सरल और सुगम बनाने के…
 01 October 2026
बिलासपुर । सेवा संकल्प अभियान के सेक्टर गिरधौना के आंगनबाड़ी केंद्र खैरी क्रमांक-2 में आंगन मिलन उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष श्रीमती माधवी वस्त्रकार, जनपद सदस्य …
 01 October 2026
बिलासपुर । भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के राज्य चेयरमेन  तोमन साहू की अध्यक्षता में जिला शाखा बिलासपुर की समीक्षा बैठक जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में आयोजित की गई। उन्होंने जनभागीदारी…
 01 October 2026
बिलासपुर । सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मंगला में जल संरक्षण एवं स्वच्छता को लेकर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जल स्रोत सुधार, नदी घाट स्वच्छता…
 01 October 2026
बिलासपुर । गंभीर बीमारी के उपचार में होने वाला खर्च कई परिवारों के लिए बड़ी आर्थिक चुनौती बन जाता है। ऐसे समय में आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं शहीद…
 30 September 2026
रायपुर में गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर डायरेक्टरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (DGGI) की टीम ने छापेमारी की है। महाराष्ट्र से मिले इनपुट के बाद अधिकारियों की टीम 3 गाड़ियों…
Advt.