पात्र हितग्राहियों के बदले रसूखदारों को किया जा रहा प्रधानमंत्री आवास आवंटन

Updated on 30-05-2023 08:06 PM

रायगढ़ सुर्खियों में रहने वाला घरघोड़ा नगर पंचायत में शासन की महत्वाकांक्षी योजना प्रधान मंत्री आवास योजना में जम कर भ्रष्टाचार किया जा रहा है।

बताया जा रहा है सीएलटीसी पुष्पेन्द्र चन्द्र के ऊपर घरघोड़ा के तत्कालीन सीएमओ का वरदहस्त प्राप्त था, जिसका परिणाम है कि पात्र हितग्राहियों के बजाय ऐसे अपात्र हितग्राहियों को जिनके पक्के के बहुमंजिला इमारत, शासकीय कर्मचारियों के परिवार के सदस्यों तक को आवास का आवंटन कर दिया गया है।पूर्व में भी प्रधानमंत्री आवास योजना में हुए भ्रष्टाचार की शिकायत हुई थी। जिस पर वार्ड नं 9 के दो अपात्र हितग्राहियों का भुगतान रोक दिया गया, परंतु रिकवरी य्या फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमा करने के खिलाफ कोई कार्यवाही नही हुई। वर्तमान में नए नगर पंचायत अध्यक्ष के कार्यभार संभालने के बाद तत्कालीन सीएमओ द्वारा जाते जाते दोनों अपात्रों को भुगतान करने की जानकारी विभाग के सूत्रों कर से मिल रही है।


तत्कालीन सीएमओ ने पार्षदों की शिकायत को किया दरकिनार
बताया जा रहा है की नगर पंचायत में पदस्थ सीएलटीसी पुष्पेंद्र चन्द्र का ब्यवहार ओर किये जा रहे मनमानी के खिलाफ पार्षदों ने सीएमओ को विधिवत पत्र लिख कर कार्यवाही की मांग की गई थी परंतु पत्र पर कार्यवाही करने के बजाय उन्हें खुला संरक्षण दिया गया था।

पात्र हितग्राही भुगतान के लिए भटक रहे
स्थानीय नागरिक श्याम लाल का आरोप है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र हितग्राही जैसे तैसे उधार लेकर निर्माण कार्य कर लिया गया है परंतु अब भुगतान के लिये आफिस में लगतार चक्कर लगा रहे है सीएलटीसी पुष्पेंद्र चंद्रा द्वारा गरीब हितग्राहियों को महीनों से भुगतान हेतु घुमाया जा रहा है।

पक्के मकान मालिकों के साथ जनप्रतिनिधियों को आवास आवंटन के लग रहे आरोप
प्रधानमंत्री आवास में शासन का स्पष्ठ नियम है कि जिसके पास बहुमंजली इमारत या पक्के मकानधारी हो उन्हें आवास की पात्रता नही होगी परन्तु सारे नियमो को ताक पर रख कर नगर पंचायत अधिकारी व सीएलटीसी द्वारा लाखो के पक्के मकान के मालिक के साथ नगर पंचायत निर्वाचित जनप्रतिनिधि व उनके परिवार के सदस्यों तक को प्रधानमंत्री आवास आवंटन कर दिया है । जबकि आवास के जरूरतमंद लोगों को शासन की जनकल्याण योजना से वंचित रखने की बात सामने आ रही है ।

बहरहाल पूरे मामले में देखना होगा कि शासन प्रशासन इस महत्वकांक्षी योजना में पलीता लगाने वाले जिम्मेदार अधिकारियों पर क्या कार्यवाही करती है ।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
जगदलपुर, दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिले के बॉर्डर में स्थित धौड़ाई वन परिक्षेत्र में तेंदुए का शिकार किया गया है। वन विभाग की टीम ने 3 तस्करों को तेंदुए की खाल के…
 11 August 2026
जगदलपुर, जगदलपुर में सोमवार को उत्तर और दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की रणनीतिक बैठक हुई। मीटिंग में बढ़ते बिजली बिल, स्मार्ट मीटर और 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना को…
 11 August 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई स्टील प्लांट (BSP) के ब्लास्ट फर्नेस से 250 टन लोहा चोरी और फ्लू डस्ट के अवैध परिवहन के मामले में पूर्व जीएम हिमांशु भूषण मलिक को हाईकोर्ट से बड़ी…
 11 August 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सोमवार को विवाद के बाद 2 युवकों ने शराब दुकान के सामने दिनदहाड़े भाजपा समर्थित पूर्व जनपद सदस्य के पति की गला रेतकर हत्या कर दी।…
 11 August 2026
रायपुर, रायपुर के संजय नगर इलाके में पुलिस ने छापेमारी कर एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी करीब 26 साल से रायपुर में रह रहा था और यहां गाड़ी…
 11 August 2026
कोंडागांव। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी की अध्यक्ष्ता एवं उनकी उपस्थिति में अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी एवं मॉनिटरिंग सेल, नेशनल लोक अदालत…
 11 August 2026
कोंडागांव, कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने शुक्रवार को केशकाल विकासखंड अंतर्गत ग्राम जामगांव में निर्माणाधीन 132/33 केवी विद्युत उपकेंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपकेंद्र के निर्माण कार्यों की प्रगति…
 11 August 2026
कोंडागांव । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलेभ्र में 'उल्लास महा चौपाल' का आयोजन किया जाएगा। ध्वजारोहण के बाद स्कूलों और ग्राम पंचायतों में होने वाले इस कार्यक्रम के जरिए…
 11 August 2026
कोण्डागांव। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव गायत्री साय के नेतृत्व में …
Advt.