जिले के सभी विकासखण्डों में चलाया गया प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान

Updated on 28-05-2025 01:07 PM

बालोद। कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एम. के. सुर्यवंशी मार्गदर्शन में जिले के सभी विकासखण्डों में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान चलाया गया। जिसके अंतर्गत 24 मई 2025 को जिले के 18 चिन्हांकित स्वास्थ्य संस्थाओं, जिला चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में गर्भवती महिलाओं की गुणवत्तापूर्वक प्रसव पूर्व जाँच एवं जटिल प्रकरणों की समय से पहचान व उपचार किया गया। जिसमें विशेषज्ञ चिकित्सक, चिकित्सा अधिकारी के माध्यम से चिन्हांकन एवं आवश्यक उपचार की व्यवस्था की गई थी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि इस दौरान 583 गर्भवती महिलाओं का निःशुल्क जाँच किया गया। जिसमें 119 गर्भवती महिलाएं उच्च जोखिम गर्भावस्था की श्रेणी में पाया गया। इन हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं को अब विशेषज्ञो के सतत् निगरानी में रखी जाएगी। उन्होंने बताया कि चिन्हांकित गर्भवती महिलाओं का जिला चिकित्सालय में निःशुल्क सोनीग्राफी कराई जा रही है। गर्भावस्था के चैथे से नौवे महीने के बीच महिलाओं को विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में जरूरी जॉच, परामर्श और इलाज मुहैया कराया जा रहा है ताकि किसी भी संभावित खतरे को पहले ही पहचान कर उपचार किया जा सके। ग्राम स्तर पर मितानिनों और ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजको द्वारा घर-घर जाकर गर्भवती महिलाओं की सूची तैयार कर उन्हें निर्धारित अस्पतालों तक पहुँचाया जा रहा है। इस दौरान गर्भवती महिलाओ को हीमोग्लोबिन, रक्तचाप, रक्त, मुत्र जाँच और सोनोग्राफी जैसी सभी सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई गई। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम प्रबंधक  अखिलेश शर्मा एवं जिला नोडल अधिकारी डॉ. शानु नायक तथा राज्य स्तर से डॉ. कुनाल पवॉर, डॉ. संगीता पाटनवर व जिला स्तर से डॉ. जितेन्द्र सिहं जिला नोडल अधिकारी (शि.स्वा.)  अखिलेश शर्मा जिला कार्यक्रम प्रबंधक, डॉ. अरविन्द मिश्रा जिला सलाहकार की उपस्थिति में अभियान की मॉनिटरिंग की गई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.