महासमुंद जिले में सफलतापूर्वक आयोजित हुआ प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान

Updated on 26-05-2025 01:08 PM
महासमुंद । भारत सरकार की महत्त्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (PMSMA) के अंतर्गत महासमुंद जिले में गर्भवती महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण प्रसव पूर्व देखभाल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दिनांक 9 एवं 24 को विशेष स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों के माध्यम से गर्भावस्था की दूसरी और तीसरी तिमाही में सभी गर्भवती महिलाओं को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, चिकित्सकीय परामर्श एवं आवश्यक उपचार की सुविधा प्रदान की गई।

इस बार अभियान में विशेष रूप से उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की समय पर पहचान और उनके समुचित उपचार पर जोर दिया गया। इसके लिए जिले के मेडिकल कॉलेज अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में पूर्व तैयारी की गई थी। पूर्व में ही ऐसे मामलों की नामवार सूची तैयार कर ली गई थी, जिससे सेवाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सके।


स्वास्थ्य संस्थाओं में सोनोग्राफी जैसी उन्नत जांच सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं, जिससे गर्भवती महिलाओं की नैदानिक स्थिति के अनुसार उचित देखभाल संभव हो सकी। साथ ही, प्रत्येक महिला की मेडिकल हिस्ट्री के आधार पर एक व्यक्तिगत जन्म योजना (Birth Plan) तैयार की गई, ताकि सुरक्षित प्रसव सुनिश्चित किया जा सके।

अभियान की प्रभावशीलता सुनिश्चित करने के लिए राज्य एवं जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा निरीक्षण दल गठित कर विभिन्न स्वास्थ्य संस्थाओं का दौरा किया गया। राज्य स्तरीय टीम ने पिथौरा एवं तुमगांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया, वहीं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बागबाहरा का दौरा कर अभियान की प्रगति का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त जिला टीकाकरण अधिकारी, नोडल अधिकारी, खंड चिकित्सा अधिकारी एवं जिला सलाहकारों ने अन्य स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण कर कार्यों की गुणवत्ता की समीक्षा की।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
 08 October 2026
दुर्ग के राजीव नगर में राशन कार्डधारियों को बांटे जाने वाला सरकारी चावल घर में जमा करके रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 बोरियों…
 08 October 2026
रायगढ़, रायगढ़ जिले के बाकारुमा रेंज में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ियों से भरा 14 चक्का ट्रक जब्त किया है। कार्रवाई बाकारुमा-लैलूंगा…
 08 October 2026
जगदलपुर /दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत आज गुरुवार को पहली बार दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। कांग्रेस के अनुसार, उनका दौरा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित…
 08 October 2026
सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी हत्याकांड मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट आज आरोपियों को सजा सुनाएगी। कोर्ट ने 29 सितंबर को मामले में 4 आरोपियों को हत्या, रेप और पॉक्सो…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने खुद को ATS, NIA और पुलिस का सीनियर अफसर बताकर 60 साल के शिक्षक को 3 दिनों तक…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन युवाओं में उत्साह देखने को मिला। मेले में प्रदेशभर से रोजगार की तलाश में पहुंचे 5,018 युवाओं…
Advt.