प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना बनी राहत का सहारा

Updated on 26-09-2025 12:41 PM

रायपुर। प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना न केवल बिजली बिल को कम कर रही है, बल्कि ग्रीन एनर्जी को भी बढ़ावा दे रही है। योजना का लाभ उठाकर मुंगेली जिले के नागरिक मंहगे बिजली बिल से निजात पा रहे हैं, इससे उन्हें बहुत राहत मिल रही है। जिले के सरदार पटेल वार्ड निवासी अशोक सोनी ने न सिर्फ अपने घर का बिजली खर्च कम किया है, बल्कि आसपास के लोगों के लिए भी एक प्रेरणा बन गए हैं। उन्होंने अपने मकान में 03 किलोवाट का सोलर पैनल स्थापित किया है। श्री सोनी ने बताया कि इस योजना का लाभ लेने से पूर्व उन्हें प्रतिमाह 1800 से 2000 रुपये तक का बिजली बिल चुकाना पड़ता था, लेकिन अब सोलर पैनल लगने के बाद उनका मासिक बिल घटकर मात्र 200 से 300 रुपये ही रह गया है।

श्री सोनी ने बताया कि केंद्र एवं राज्य सरकार की ओर से उन्हें 01 लाख 8 हजार रुपये की सब्सिडी भी प्राप्त हुई है, जिससे इस योजना को अपनाना और भी आसान हो गया। श्री सोनी ने प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना को आमजन के लिए एक बड़ी सौगात बताते हुए कहा कि यह न केवल बिजली बिल के बोझ से राहत दिला रही है, बल्कि स्वच्छ और हरित ऊर्जा की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने आमजनों से अपील की कि अधिक से अधिक लोग इस योजना का लाभ उठाएं और ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा दें। श्री सोनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब आम आदमी को भारी-भरकम बिजली बिल से मुक्ति मिलेगी और पर्यावरण संरक्षण के साथ ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में भी बड़ा योगदान होगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 October 2026
छत्तीसगढ़ के रायपुर में तंत्र-मंत्र और बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से करीब 150 ग्राम सोने के जेवर और 9 हजार रुपए ठग लिए गए। 3 आरोपी साधुओं…
 01 October 2026
छत्तीसगढ़ में अवैध शराब का कारोबार नया नहीं है, लेकिन 2026 में इसके नए तरीके सामने आए हैं। अब दूसरे राज्यों की शराब सिर्फ यहां लाकर नहीं बेची जा रही,…
 01 October 2026
बिलासपुर । खेतों तक पहुंचती सिंचाई की धार तखतपुर क्षेत्र के किसानों के लिए खेती का मजबूत सहारा बन रही है। आमाचुवा जलाशय और लोवर मनियारी व्यपवर्तन योजना से 2,197…
 01 October 2026
बिलासपुर।  शासन की डिजिटल सेवाओं का लाभ अब आम नागरिकों को घर के नजदीक और सुविधाजनक तरीके से मिल रहा है। विभिन्न शासकीय सेवाओं को सरल और सुगम बनाने के…
 01 October 2026
बिलासपुर । सेवा संकल्प अभियान के सेक्टर गिरधौना के आंगनबाड़ी केंद्र खैरी क्रमांक-2 में आंगन मिलन उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष श्रीमती माधवी वस्त्रकार, जनपद सदस्य …
 01 October 2026
बिलासपुर । भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के राज्य चेयरमेन  तोमन साहू की अध्यक्षता में जिला शाखा बिलासपुर की समीक्षा बैठक जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में आयोजित की गई। उन्होंने जनभागीदारी…
 01 October 2026
बिलासपुर । सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मंगला में जल संरक्षण एवं स्वच्छता को लेकर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जल स्रोत सुधार, नदी घाट स्वच्छता…
 01 October 2026
बिलासपुर । गंभीर बीमारी के उपचार में होने वाला खर्च कई परिवारों के लिए बड़ी आर्थिक चुनौती बन जाता है। ऐसे समय में आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं शहीद…
 30 September 2026
रायपुर में गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर डायरेक्टरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (DGGI) की टीम ने छापेमारी की है। महाराष्ट्र से मिले इनपुट के बाद अधिकारियों की टीम 3 गाड़ियों…
Advt.