पृथ्वी को आखिरकार मौका, टी20 में बड़े नाम नहीं, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए चुनी गई टीम की 5 खास बातें

Updated on 14-01-2023 06:36 PM
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद टीम इंडिया न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के खिलाफ वनडे और टी20 खेलेगी। फिर ऑस्ट्रेलियाई टीम (IND vs AUS) भारत दौरे पर आएगी। दोनों टीमों के बीच 4 मैचों की टेस्ट सीरीज होगी। जिसे बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी भी कहते हैं। न्यूजीलैंड सीरीज के साथ ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो मैचों के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है। शुक्रवार की रात ने तीन अलग-अलग टीमों का ऐलान किया। हम आपको इसकी 5 खास बातें बताते हैं।

राहुल टेस्ट में उपकप्तान बरकरार

केएल राहुल टेस्ट क्रिकेट में लगातार फ्लॉप हो रहे हैं। बांग्लादेश दौरे पर हुए दोनों टेस्ट में उनका बल्ला नहीं चला था। 45 टेस्ट के बाद राहुल के बल्ले से 34.26 की औसत से 2604 रन निकले हैं। इसके बाद भी चयनकर्ताओं का उनपर भरोसा कायम है। वह टीम में होने के साथ ही उपकप्तान भी हैं। वनडे में उनकी जगह हार्दिक पंड्या को उपकप्तान बना दिया गया है।

पृथ्वी साव की वापसी

आखिरकार युवा बल्लेबाज पृथ्वी साव की इंडियन टीम में वापसी हो ही गई। उन्हें मौका नहीं दिए जाने पर लगातार सवाल उठ रहे थे। लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज की टीम में उन्हें रखा गया है। टीम टी20 खेलने के तरीकों को बदलने की बात करती है और पृथ्वी उसी तरह के बल्लेबाज हैं।

टी20 में रोहित-कोहली के नाम नदारत

न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज की टीम में कप्तान रोहित शर्मा और प्रमुख बल्लेबाज विराट कोहली का नाम नहीं है। टी20 वर्ल्ड कप के बाद इस फॉर्मेट में दोनों खिलाड़ियों को खेलने का मौका नहीं मिला है। हालांकि बीसीसीआई की तरफ से अभी तक साफ नहीं किया गया है कि दोनों को आराम दिया जा रहा है या बाहर कर दिये गए हैं।

बुमराह टेस्ट में भी नहीं

जसप्रीत बुमराह श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज से वापसी करने वाले थे। लेकिन सीरीज शुरू होने से पहले बोर्ड की तरफ से बताया गया कि वह पूरी तरह फिट नहीं है। उम्मीद जताई जा रही थी कि वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज की टीम का हिस्सा होंगे। लेकिन वह पहले दो टेस्ट में टीम का हिस्सा नहीं है।

चोट के बाद लौट रहे

एशिया कप के दौरान चोटिल हुए ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा को बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए टीम में जगह मिली है। वह करीब 5 महीने बाद मैदान पर वापसी कर सकते हैं। लेकिन टीम में आने से पहले उन्हें अपना फिटनेस साबित करना पड़ेगा।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले दो टेस्ट के लिये टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएस भरत, ईशान किशन, आर अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट, सूर्यकुमार यादव।
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे श्रृंखला के लिये टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, ईशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, केएस भरत, हार्दिक पंड्या, वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज , उमरान मलिक।

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 श्रृंखला के लिये टीम: हार्दिक पंड्या (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, रूतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, जितेश शर्मा, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक, शिवम मावी, पृथ्वी साव, मुकेश कुमार।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
नई दिल्ली: टी20 क्रिकेट को अपना पहला 15 हजारी मिल गया है। इंग्लैंड के जोस बटलर इस फॉर्मेट में 15000 रन बनाने पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वेस्टइंडीज के कीरोन…
 18 September 2026
निशिन (जापान): एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट इवेंट में श्रीलंका ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने…
 18 September 2026
बारबाडोस: पाकिस्तान के लेग स्पिनर शाबाद खान ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल 2026) में हैट्रिक विकेट चटका लिया है। वह एंटिगा एंड बारबुडा फाल्कन्स की टीम का हिस्सा हैं। लीग…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका नहीं मिला। वह तीनों मैच में बेंच पर ही बैठे रहे। इस वजह से कई पूर्व खिलाड़ियों…
 18 September 2026
नई दिल्ली: सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने तीसरे और अंतिम टी20 इंटरनेशनल मैच में अफगानिस्तान के गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा दी। बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक ने सिर्फ 30…
 18 September 2026
भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। इस टीम में मोहम्मद शमी की वापसी की उम्मीद लगाई जा रही थी, लेकिन…
 18 September 2026
प्रमोद पाल (गोरखपुर): उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बांसगांव थाना क्षेत्र के राजगढ़ गांव की रहने वाली 25 साल की सोनाली सिंह आज उन युवाओं के लिए मिसाल बन…
 18 September 2026
निशिन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 के क्वार्टर फाइनल में जापान को सिर्फ 57 रनों पर ऑलआउट कर दिया है। टॉस का सिक्का भारत के पक्ष में…
 17 September 2026
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी घरेलू वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए जब अपनी टीम की घोषणा की तो चयनकर्ताओं की नई रणनीति साफ…
Advt.