पृथ्वी शॉ ने तोड़ी चुप्पी साउथ अफ्रीका वनडे सीरीज से भी हुए नजर अंदाज

Updated on 08-10-2022 06:50 PM

एक तरफ रोहित शर्मा की अगुवाई में सीनियर खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया में होने वाले आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2022 की तैयारियों में व्यस्त हैं, वहीं दूसरी तरफ शिखर धवन की अगुवाई में भारतीय युवा सितारें साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज खेल रहे हैं। इस टीम में शुभमन गिल, रजत पाटीदार, ऋतुराज गायकवाड़ और राहुल त्रिपाठी जैसे खिलाड़ी हैं, मगर टीम में एक ऐसे खिलाड़ी का नाम है जो लगातार रन तो बना रहा है मगर उसे मौका नहीं मिल रहा।

यहां हम बात कर रहे हैं मुंबई के विस्फोटक बल्लेबाज पृथ्वी शॉ की। शॉ ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज से भी नजरअंदाज होने के बाद अपनी चुप्पी तोड़ी है। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि मैं निराश था। मैं रन बना रहा हूं, काफी मेहनत कर रहा हूं, लेकिन मौका नहीं मिल रहा है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि जब, जहां और जैसे भी उन्हें मौका मिलेगा तो वह परफॉर्म करेंगे।

 शॉ ने कहा 'मैं निराश हो गया था। मैं रन बना रहा हूं, काफी मेहनत कर रहा हूं, लेकिन मौका नहीं मिल रहा है। लेकिन, ठीक है। जब उन्हें [राष्ट्रीय चयनकर्ता] लगेगा कि मैं तैयार हूं, तो वे मुझे खिलाएंगे। मुझे जो भी अवसर मिलेंगे, चाहे वह भारत 'ए' के लिए हो या अन्य टीमों के लिए, मैं यह सुनिश्चित करूंगा कि मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करूं और अपने फिटनेस स्तर को बनाए रखूं।'

वहीं इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि वह आईपीएल 2022 के बाद 7 से 8 किलो वजन कम कर चुके हैं। इस दौरान उन्होंने अपनी डाइट पर भी काफी ध्यान दिया है।

शॉ ने आगे कहा 'मैंने अपनी बल्लेबाजी में अलग-अलग चीजों पर काम नहीं किया, लेकिन फिटनेस का बहुत काम किया। मैंने पिछले आईपीएल के बाद वजन घटाने पर काम किया और सात से आठ किलोग्राम कम किया। मैंने बहुत समय जिम में बिताया, बहुत दौड़ लगाई, किसी भी मिठाई और कोल्ड ड्रिंक का सेवन नहीं किया। चाइनिज खाना अब मेरे मेनू से पूरी तरह से बाहर हो गया है।'



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
नई दिल्ली: टी20 क्रिकेट को अपना पहला 15 हजारी मिल गया है। इंग्लैंड के जोस बटलर इस फॉर्मेट में 15000 रन बनाने पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वेस्टइंडीज के कीरोन…
 18 September 2026
निशिन (जापान): एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट इवेंट में श्रीलंका ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने…
 18 September 2026
बारबाडोस: पाकिस्तान के लेग स्पिनर शाबाद खान ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल 2026) में हैट्रिक विकेट चटका लिया है। वह एंटिगा एंड बारबुडा फाल्कन्स की टीम का हिस्सा हैं। लीग…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका नहीं मिला। वह तीनों मैच में बेंच पर ही बैठे रहे। इस वजह से कई पूर्व खिलाड़ियों…
 18 September 2026
नई दिल्ली: सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने तीसरे और अंतिम टी20 इंटरनेशनल मैच में अफगानिस्तान के गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा दी। बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक ने सिर्फ 30…
 18 September 2026
भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। इस टीम में मोहम्मद शमी की वापसी की उम्मीद लगाई जा रही थी, लेकिन…
 18 September 2026
प्रमोद पाल (गोरखपुर): उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बांसगांव थाना क्षेत्र के राजगढ़ गांव की रहने वाली 25 साल की सोनाली सिंह आज उन युवाओं के लिए मिसाल बन…
 18 September 2026
निशिन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 के क्वार्टर फाइनल में जापान को सिर्फ 57 रनों पर ऑलआउट कर दिया है। टॉस का सिक्का भारत के पक्ष में…
 17 September 2026
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी घरेलू वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए जब अपनी टीम की घोषणा की तो चयनकर्ताओं की नई रणनीति साफ…
Advt.