पृथ्वी शॉ ने विराट कोहली के अंदाज में सेलिब्रेट की सेंचुरी

Updated on 14-10-2022 06:32 PM

टीम इंडिया से बाहर चल रहे पृथ्वी शॉ लगातार डोमेस्टिक क्रिकेट में दमदार प्रदर्शन कर अपनी वापसी की राह को और मजबूत बनाते जा रहे हैं। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2022 में मुंबई की कप्तानी कर रहे शॉ ने असम के खिलाफ जमकर चौके-छक्के लगाए और महज 46 गेंदों पर सैंकड़ा जड़ डाला। शॉ ने अपनी दमदार पारी के दौरान 19 गेंदों पर पचासा ठोका। सेंचुरी ठोकते ही उनके सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। दरअसल उनके सेलिब्रेशन का अंदाज काफी कुछ स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के सेलिब्रेशन से मिलता-जुलता नजर आया।

असम ने टॉस जीतकर मुंबई को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया और मुंबई के बल्लेबाजों ने जमकर असम के गेंदबाजों की बैंड बजाई। पृथ्वी शॉ ने अमन हकीम खान के साथ पारी का आगाज किया। दोनों ने पहले विकेट के लिए 41 रन ठोके, जिसमें से अमन ने तो महज 15 रन बनाए। शॉ ने इसके बाद यशस्वी जयसवाल के साथ मिलकर स्कोर 150 के पार पहुंचाया। मुंबई ने 155 रनों पर यशस्वी के रूप में दूसरा विकेट गंवाया। मुंबई ने 20 ओवर में तीन विकेट पर 230 रन बनाए, जिसमें 134 रन तो शॉ के बल्ले से ही निकले। शॉ 61 गेंद पर 13 चौके और 9 छक्कों की मदद से 134 रन बनाकर आउट हुए।

यशस्वी 30 गेंद पर 42 रन बनाकर आउट हुए। शॉ ने जैसे ही शतक पूरा किया उन्होंने अपने बैट से अपनी जर्सी नंबर की ओर इशारा किया। ऐसा ही कुछ विराट भी कर चुके हैं, उन्होंने बैट की जगह हेलमेट से अपना जर्सी नंबर दिखाया था। शॉ भारत की ओर से पांच टेस्ट और छह वनडे इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं। 22 साल के शॉ ने जुलाई 2021 में अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेला था। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
नई दिल्ली: टी20 क्रिकेट को अपना पहला 15 हजारी मिल गया है। इंग्लैंड के जोस बटलर इस फॉर्मेट में 15000 रन बनाने पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वेस्टइंडीज के कीरोन…
 18 September 2026
निशिन (जापान): एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट इवेंट में श्रीलंका ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने…
 18 September 2026
बारबाडोस: पाकिस्तान के लेग स्पिनर शाबाद खान ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल 2026) में हैट्रिक विकेट चटका लिया है। वह एंटिगा एंड बारबुडा फाल्कन्स की टीम का हिस्सा हैं। लीग…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका नहीं मिला। वह तीनों मैच में बेंच पर ही बैठे रहे। इस वजह से कई पूर्व खिलाड़ियों…
 18 September 2026
नई दिल्ली: सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने तीसरे और अंतिम टी20 इंटरनेशनल मैच में अफगानिस्तान के गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा दी। बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक ने सिर्फ 30…
 18 September 2026
भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। इस टीम में मोहम्मद शमी की वापसी की उम्मीद लगाई जा रही थी, लेकिन…
 18 September 2026
प्रमोद पाल (गोरखपुर): उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बांसगांव थाना क्षेत्र के राजगढ़ गांव की रहने वाली 25 साल की सोनाली सिंह आज उन युवाओं के लिए मिसाल बन…
 18 September 2026
निशिन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 के क्वार्टर फाइनल में जापान को सिर्फ 57 रनों पर ऑलआउट कर दिया है। टॉस का सिक्का भारत के पक्ष में…
 17 September 2026
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी घरेलू वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए जब अपनी टीम की घोषणा की तो चयनकर्ताओं की नई रणनीति साफ…
Advt.