पृथ्वी शॉ रणजी ट्रॉफी के लिए फिट : मुंबई ने रेड बॉल स्क्वॉड में शामिल किया 2 फरवरी को बंगाल से मुकाबला

Updated on 01-02-2024 01:46 PM

टीम इंडिया के विस्फोटक ओपनर पृथ्वी शॉ कमबैक के लिए तैयार हैं। मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) ने उन्हें रणजी ट्रॉफी के स्क्वॉड में शामिल किया है। इंजरी से रिकवरी करने के बाद 24 साल के बैटर पूरी तरह फिट हैं और 2 फरवरी को ईडन गार्डन्स स्टेडियम में बंगाल के खिलाफ मैच भी खेलेंगे।

NCA से मिला क्लियरेंस
पृथ्वी शॉ पिछले साल सितंबर में इंजर्ड हो गए थे। इंग्लैंड में वनडे कप खेलने के दौरान उनका घुटना चोटिल हो गया। तब से वह बेंगलुरु स्थित नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) में इलाज करा रहे थे। 5 महीने की रिकवरी के बाद अब NCA ने उन्हें पूरी तरह फिट घोषित कर दिया है।

शुरुआती 4 मैच नहीं खेल सके
पृथ्वी शॉ मुंबई के लिए 2023 में विजय हजारे ट्रॉफी और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के मुकाबले नहीं खेल सके। वह रणजी ट्रॉफी में भी टीम के शुरुआती 4 मुकाबलों में शामिल नहीं हो सके। टीम ने बिहार, आंध्र प्रदेश और केरल को हराया, लेकिन उत्तर प्रदेश के खिलाफ उन्हें घरेलू मैदान पर 2 विकेट से हार का सामना करना पड़ गया।

मुंबई फिलहाल एलिट ग्रुप-बी में टॉप पर है, टीम आखिरी 3 मैच जीतकर नॉकआउट स्टेज में क्वालिफाई करना चाहेगी।

पृथ्वी तीनों फॉर्मेट में डेब्यू कर चुके
पृथ्वी शॉ ने 2018 में ही भारत के लिए टेस्ट डेब्यू कर लिया था। तब से उन्होंने 2020 में वनडे और 2021 में टी-20 डेब्यू भी कर लिया। हालांकि, 2021 के बाद से वह टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में जगह नहीं बना सके।

शॉ ने भारत के लिए 5 टेस्ट में 339 रन बनाए हैं। 6 वनडे में उनके नाम 189 रन हैं। वहीं एकमात्र टी-20 में वह खाता भी नहीं खोल सके।

फर्स्ट क्लास ट्रिपल सेंचुरी लगा चुके पृथ्वी
फर्स्ट क्लास क्रिकेट के 44 मैचों में पृथ्वी ने 3802 रन बनाए हैं। इनमें 16 फिफ्टी और 12 सेंचुरी भी शामिल हैं। उन्होंने पिछले साल ही जनवरी में असम के खिलाफ 379 रन की पारी खेली थी। इसके अलावा पृथ्वी के नाम लिस्ट-ए में 10 और टी-20 में एक सेंचुरी भी है।

फर्स्ट क्लास ट्रिपल सेंचुरी लगा चुके पृथ्वी
फर्स्ट क्लास क्रिकेट के 44 मैचों में पृथ्वी ने 3802 रन बनाए हैं। इनमें 16 फिफ्टी और 12 सेंचुरी भी शामिल हैं। उन्होंने पिछले साल ही जनवरी में असम के खिलाफ 379 रन की पारी खेली थी। इसके अलावा पृथ्वी के नाम लिस्ट-ए में 10 और टी-20 में एक सेंचुरी भी है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी आतिशी बैटिंग से मैच का रुख ही बदल दिया। अभिषेक…
 03 October 2026
नई दिल्ली: भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार को करोगी स्पोर्ट्स पार्क में एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंदों पर 61 रन…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी और गजब की फील्डिंग का जलवा…
 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
Advt.