आईपीएल ऑक्शन से पहले पृथ्वी शॉ की धुंआधार फिफ्टी, कप्तान के डेब्यू में महाराष्ट्र को दिलाई जीत

Updated on 28-11-2025 03:13 PM
कोलकाता: आईपीएल 2026 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी दिसंबर में होनी है। उससे पहले भारत का प्रमुख टी20 टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का आयोजन किया जा रहा है। इस टूर्नामेंट पर सभी फ्रेंचाइजी की नजर है। पिछले ऑक्शन में अनसोल्ड रहे पृथ्वी शॉ महाराष्ट्र के लिए इस टूर्नामेंट में खेल रहे हैं। टीम की कप्तानी करते हुए पृथ्वी ने विस्फोटक बैटिंग की और सिर्फ 23 गेंदों पर अर्धशतक ठोक दिया। इससे महाराष्ट्र को हैदराबाद के खिलाफ आसानी से जीत मिली।

पृथ्वी ने 66 रनों की पारी खेली

सलामी बल्लेबाज करने उतरे पृथ्वी शॉ ने 66 रनों की पारी खेली। उन्होंने 23 गेंदों पर महाराष्ट्र के लिए अपना पहला टी20 अर्धशतक बनाया। वह पिछले सीजन मुंबई की टीम का हिस्सा थे। 66 रनों की पारी खेलने के बाद वह रक्षत रेड्डी का शिकार बने। अपनी पारी में उन्होंने 9 चौकों के अलावा तीन छक्के मारे। पहले विकेट के लिए पृथ्वी ने अर्शिन कुलकर्णी के साथ 117 रनों की साझेदारी बनाई।
पृथ्वी शॉ पहली बार महाराष्ट्र की कप्तानी कर रहे थे। रुतुराज गायकवाड़ टीम के नियमित कप्तान हैं। उन्हें साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में जगह मिली है। इसी वजह से वह यह मैच नहीं खेल रहे थे। उनकी अनुपस्थिति में पृथ्वी शॉ को कप्तानी की जिम्मेदारी मिली।

मैच में क्या क्या हुआ?

कोलकाता के जादवपुर विश्वविद्यालय परिसर के मैदान पर हुए मुकाबले में हैदराबाद ने पहले बैटिंग की। 20 ओवर में टीम ने बोर्ड पर 192 रन टांग दिए। टीम के लिए टॉप-8 के सभी बल्लेबाज दहाई के आंकड़े तक पहुंचे लेकिन कोई भी 35 के पार नहीं जा पाया। कप्तान चामा मिलिंद ने सबसे ज्यादा 35 रन बनाए। जलज सक्सेना ने दो विकेट लिए। महाराष्ट्र ने 10 गेंद रहते ही लक्ष्य हासिल कर लिया। पृथ्वी के अलावा अर्शिन ने 54 गेंद पर नाबाद 89 रन बनाए। राहुल त्रिपाठी ने 11 गेंद पर 26 रनों की पारी खेलकर मैच फिनिश किया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 May 2026
नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 51वां मैच शुक्रवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमें इस…
 08 May 2026
लखनऊ: मैदान पर प्रतिद्वंद्वी और बाहर बड़े भाई जैसा रिश्ता, क्रिकेट की यही खूबसूरती इकाना स्टेडियम में देखने को मिली। प्रिंस यादव ने LSG vs RCB मैच में विराट कोहली को…
 08 May 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने के बावजूद कप्तान सूर्यकुमार यादव के लिए मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के…
 08 May 2026
लखनऊ: इकाना स्टेडियम में खेले गए इस सांस रोक देने वाले मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स की आरसीबी के खिलाफ जीत की कहानी किसी फिल्मी ड्रामा से कम नहीं रही। आखिरी…
 08 May 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड और कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ के बीच मचे घमासान ने आईपीएल 2026 के फाइनल का वेन्यू ही बदल दिया। वेन्यू को चिन्नास्वामी स्टेडियम से नरेंद्र…
 07 May 2026
हैदराबाद: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में 49वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच आज यानी 6 मई को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस…
 07 May 2026
हैदराबाद: राजीव गांधी स्टेडियम में रनों की ऐसी बारिश हुई कि पंजाब के गेंदबाज बेबस नजर आए। इस मैच में पंजाब किंग्स को खराब फील्डिंग ले डूबी। युजवेंद्र चहल ने अपनी…
 07 May 2026
हैदराबाद: पंजाब किंग्स के लिए आईपीएल का यह मुकाबला ऐतिहासिक बन गया जहां युवा और प्रतिभाशाली बल्लेबाज कूपर कोनोली ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा…
 07 May 2026
हैदराबाद: राजीव गांधी स्टेडियम में बुधवार को पंजाब किंग्स के फील्डर्स ने जो किया, उसने दिग्गज रिकी पोंटिंग को शर्मसार कर दिया। मैच के 10वें ओवर के आसपास जब पोंटिंग लाइव…
Advt.