मदरसा शिक्षकों की समस्याओं का होगा निराकरण

Updated on 13-05-2023 09:01 PM

रायपुर। छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड के 21 वें स्थापना दिवस समारोह में  प्रावीण्य सूची में उत्तीर्ण होने वाले छात्र-छात्राओं, उत्कृष्ट मदरसा शिक्षक, संचालकगण तथा समाज के प्रतिष्ठित जनों का सम्मान किया गया। कन्वेंशन हाल, सर्किट हाऊस रायपुर में आयोजित समारोह में सर्वधर्म सदभाव की मिसाल पेश करते हुए धर्म गुरू  कारी इमरान अशरफी, डाॅ.सुरेश शर्मा, रेवरेन्ट सुशील मसीह, ग्रंथी अमरीक सिंह का सम्मान किया गया।

स्थापना दिवस समरोह के मुख्यअतिथि  अरूण वोरा , विधायक दुर्ग तथा अध्यक्ष छ.ग. राज्य भंडार गृह निगम ने कहा कि मैं प्रदेश के मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल जी को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने हमारे दुर्ग शहर के सक्रिय कार्यकर्ता  अलताफ अहमद को छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड का अध्यक्ष मनोनीत किया है। अलताफ अहमद जी और मैं तीन दशक से साथ में काम कर रहे हैं। जिस काम को उन्हें सौंपा जाता है उसे बड़ी तन्मयता, निष्ठा और समर्पण की भावना से करते हैं। उन्होंने कहा कि मदरसा बोर्ड की बागडोर अलताफ अहमद को सौंपी गई है जिसका फायदा सभी वर्ग को मिलेगा।

अध्यक्षता करते हुए  निर्मल कोसरे महापौर, नगर निगम भिलाई-चरौदा ने स्थापना दिवस की बधाई और शुभकामनाऐं दी। उन्होंने भाईचारा का संदेश देते हुए कहा कि हम सब भारत माता की संतान हैं, हिन्दू,मुस्लिम, सिख, ईसाई सभी भाई हैं। उन्होंने कहा कि हम एकता के सूत्र में बंधे रहें और नफ़रत फैलाने वालों से सचेत रहें यही मेरा निवेदन है।  कोसरे ने कहा कि जो अच्छा काम कर रहा है उसे सहयोग करना आवश्यक है।

छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष  अलताफ अहमद ने स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि 21 वर्ष पूर्व 6 मई को छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड का गठन किया गया था। प्रदेश में लगभग 300 मदरसे पंजीकृत हैं। पंजीकृत मदरसों में कक्षा 1 से 8 तक नियमित कक्षाऐं संचालित हैं। हाईस्कूल, हायर सेकेण्डरी, उर्दू अदीब, उर्दू माहिर की परीक्षाऐं स्वाध्यायी विद्यार्थियों हेतु आयोजित की जाती हैं। मदरसों में धार्मिक शिक्षा के साथ ही आधुनिक शिक्षा भी दी जाती है। उन्होंने कहा कि मदरसों में पढ़ाने वालों की स्थिति जानकर बड़ा दुख हुआ। साढ़े चार वर्ष हो गए केन्द्र सरकार से शिक्षक मानदेय की 60 प्रतिशत राशि नहीं मिली है। जिसके कारण राज्य शासन की 40 प्रतिशत राशि जारी नहीं हो पा रही है। नियमानुसार जब तक केंद्रांश जारी नहीं होता तब तक राज्य शासन राज्यांश जारी नहीं करता। जबकि राज्य शासन प्रतिवर्ष बजट में राशि प्रावधानित कर रहा है। उन्होंने कहा कि मैं अरूण वोरा जी के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री जी से निवेदन करना चाहता हूं कि मदरसा शिक्षकों के मानदेय की समस्या का निराकरण करने की कृपा करें। माननीय मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का चहुमुखी विकास हो रहा है। मुझे विश्वास है कि जब माननीय मुख्यमंत्री जी तक मदरसा शिक्षकों के मानदेय की बात पहुंचेगी तो उसका निराकरण जरूर होगा।

विशिष्ट अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए  कुलदीप जुनेजा विधायक रायपुर उत्तर एवं अध्यक्ष छ.ग.गृह निर्माण मंडल ने कहा कि कुछ लोग पूरे देश में नफरत फैला कर हमें अलग करने की साजिश कर रहे हैं हमें उनसे सावधान रहना है। हमें एक साथ रह कर यह संदेश देना है कि हमारे छत्तीसगढ़ में ऐसी भावना नहीं है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में  आर.एन.वर्मा (राज्यमंत्री दर्जा) उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग आयोग, मोहम्मद असलम खान अध्यक्ष छ.ग. राज्य हज कमेटी  ने भी संबोधित किया। समारोह में  इदरीस गांधी अध्यक्ष छ.ग.राज्य उर्दू अकादमी, डाॅ. सुरेश शर्मा अध्यक्ष छ.ग.संस्कृत विद्या मंडलम, नंदकुमार सेन अध्यक्ष छ.ग. केश शिल्प बोर्ड, धीरज बाकलीवाल महापौर नगर निगम दुर्ग,  शिव सिंह ठाकुर उपाध्यक्ष रायपुर विकास प्राधिकरण, डाॅ. नज़ीर अहमद कुरैशी उपाध्यक्ष छ.ग.राज्य उर्दू अकादमी , राजेश यादव सभापति नगर निगम दुर्ग,  गया पटेल अध्यक्ष दुर्ग जिला कांग्रेस कमेटी एवं  इकबाल अहमद रिजवी पूर्व अध्यक्ष छ.ग.अल्पसंख्यक आयोग विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे। छ.ग.मदरसा बोर्ड के सचिव डाॅ. इम्तियाज़ अहमद अंसारी ने आभार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यगीत से हुआ। प्रारंभ में तौहीद खान, शिवाकांत तिवारी,  पाशी अली,  इस्माईल अहमद, आमिर खान,  हेमंत तिवारी,  अमजद खान चन्ने भाटिया ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में पार्षद नजहत परवीन,निर्मला साहू, प्रेमलता साहू, माहेश्वरी ठाकुर,श्रद्धा सोनी,उषा ठाकुर,हेमेस्वरी निषाद,जामा मस्जिद दुर्ग के सदर हाजी रिजवान खान, केलाबाड़ी मस्जिद कमेटी के सदर शेख  सिराज, तकिया पारा मस्जिद कमेटी के सदर शरीफ भाई पिंटू,मदरसा अशरफिया दुर्ग के संचालक अकमल सिद्दीकी,मौलाना शहाबुद्दीन,संतोषी तिवारी, चंद्राकर समाज दुर्ग के अध्यक्ष विजय चंद्राकर,दुर्ग अल्पसंख्यक बचत शाख सहकारी समिति के अध्यक्ष रऊफ कुरेशी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अजय मिश्रा, सतीश वैष्णव, संदीप बक्शी, राकेश दुबे, शोमू मुखर्जी,अनूप पाटिल नंदकिशोर शर्मा,अशोक मेहरा,बृजमोहन तिवारी,जितेंद्र तिवारी,कल्याण सिंह ठाकुर,रफीक खान एजाज अहमद राजेश सोनी विनय भाऊ सहित भारी संख्या में मदरसा संचालक गण, मदरसों के शिक्षक-शिक्षिकाऐं, छात्र-छात्राऐं एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
जगदलपुर, दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिले के बॉर्डर में स्थित धौड़ाई वन परिक्षेत्र में तेंदुए का शिकार किया गया है। वन विभाग की टीम ने 3 तस्करों को तेंदुए की खाल के…
 11 August 2026
जगदलपुर, जगदलपुर में सोमवार को उत्तर और दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की रणनीतिक बैठक हुई। मीटिंग में बढ़ते बिजली बिल, स्मार्ट मीटर और 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना को…
 11 August 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई स्टील प्लांट (BSP) के ब्लास्ट फर्नेस से 250 टन लोहा चोरी और फ्लू डस्ट के अवैध परिवहन के मामले में पूर्व जीएम हिमांशु भूषण मलिक को हाईकोर्ट से बड़ी…
 11 August 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सोमवार को विवाद के बाद 2 युवकों ने शराब दुकान के सामने दिनदहाड़े भाजपा समर्थित पूर्व जनपद सदस्य के पति की गला रेतकर हत्या कर दी।…
 11 August 2026
रायपुर, रायपुर के संजय नगर इलाके में पुलिस ने छापेमारी कर एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी करीब 26 साल से रायपुर में रह रहा था और यहां गाड़ी…
 11 August 2026
कोंडागांव। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी की अध्यक्ष्ता एवं उनकी उपस्थिति में अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी एवं मॉनिटरिंग सेल, नेशनल लोक अदालत…
 11 August 2026
कोंडागांव, कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने शुक्रवार को केशकाल विकासखंड अंतर्गत ग्राम जामगांव में निर्माणाधीन 132/33 केवी विद्युत उपकेंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपकेंद्र के निर्माण कार्यों की प्रगति…
 11 August 2026
कोंडागांव । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलेभ्र में 'उल्लास महा चौपाल' का आयोजन किया जाएगा। ध्वजारोहण के बाद स्कूलों और ग्राम पंचायतों में होने वाले इस कार्यक्रम के जरिए…
 11 August 2026
कोण्डागांव। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव गायत्री साय के नेतृत्व में …
Advt.