विधानसभा में बीजेपी के हंगामे के कारण 4 मिनट में कार्यवाही स्थगित, टेबल पर चढ़े संजय सिंह तो स्पीकर ने किया मार्शल आउट

Updated on 14-07-2023 01:44 PM
पटनाः बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र का आज अंतिम दिन है। पूर्वाह्न 11 बजे विधानसभा की कार्यवाही जैसे ही शुरू हुई, बीजेपी सदस्यों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। बीजेपी विधायक पटना में गुरुवार को पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में नारेबाजी करने लगे। नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि लाठीचार्ज में बीजेपी के एक नेता की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि यह मौत नहीं, बल्कि हत्या है। स्पीकर अवधि बिहारी ने जब विपक्ष को बोलने का मौका नहीं दिया गया, जो बीजेपी सदस्य वेल में पहुंच कर हंगामा करने लगे। हंगामे के दौरान स्पीकर ने कई बार सदस्यों से शांति बनाए रखने की अपील की। लेकिन बीजेपी विधायक रिपोर्टर कुर्सी को उठा लिए। इस दौरान बीजेपी विधायक संजय सिंह मेज पर चढ़ गए। जिसके बाद स्पीकर ने संजय सिंह को मार्शल आउट करने का आदेश दिया। बीजेपी विधायक संजय सिंह के मार्शल आउट होने के बाद भी हंगामा जारी रहने के कारण विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही को दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।

विधानसभा परिषद में भी जमकर हुआ हंगामा
इधर, विधान परिषद में भी शुक्रवार को भारी हंगामा हुआ। सत्तापक्ष और विपक्षी सदस्यों के बीच तीखी नोक-झोंक हुई। सदन की कार्यवाही जैसे ही शुरू हुई, बीजेपी सदस्यों ने पुलिस लाठीचार्ज के खिलाफ विरोध दर्ज करना शुरू कर दिया। ब्लैक डे मना रहे बीजेपी सदस्य वेल में पहुंच गए। बीजेपी विधायक सीएम नीतीश कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे थे। इस दौरान बीजेपी के कई विधायक प्रतिबंधित क्षेत्र में घुस आए। जिसके बाद सदन की कार्यवाही को दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।

विधायक संजय सिंह बोले- मुझे चोट पहुंचाया गया


मार्शल आउट होने के बाद पत्रकारों से बातचीत में विधायक संजय सिंह ने कहा कि यह मार्शल आउट नहीं है। उन्हें चोट पहुंचाया गया है।
इससे पहले बीजेपी विधायकों ने सदन की कार्यवाही शुरू होने के साथ ही सदन के बाहर मौन प्रदर्शन किया। बीजेपी विधायक मुंह पर काली पट्टी और हाथों में सरकार विरोधी तख्तियां नजर लिए थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.