बंपर लिस्टिंग के बाद आज दिख रही मुनाफावसूली, मैनकाइंड फार्मा के शेयर में गिरावट

Updated on 10-05-2023 08:05 PM
नई दिल्ली : कंडोम बनाने वाली कंपनी मैनकाइंड फार्मा के शेयर (Mankind Pharma Share) में बुधवार को गिरावट देखने को मिल रही है। मंगलवार को यह शेयर स्टॉक एक्सचेंजों पर लिस्ट हुआ था। मैनकाइंड फार्मा की शेयर बाजार में बंपर लिस्टिंग हुई थी। बीएसई और एनएसई दोनों पर यह शेयर 20.4 फीसदी के प्रीमियम के साथ 1,300 रुपये पर लिस्ट हुआ। मैनकाइंड फार्मा के आईपीओ (Mankind Pharma IPO) के लिए प्राइस बैंड 1026 से 1080 रुपये प्रति शेयर था। लिस्टिंग के बाद भी मंगलवार को शेयर में भारी तेजी दिखी। इसके चलते आईपीओ में निवेश करने वालों को पहले ही दिन 32.40 फीसदी का मुनाफा हुआ। मंगलवार को यह शेयर 31.85 प्रतिशत बढ़कर 1,424.05 रुपये पर बंद हुआ।


आज दिखी मुनाफावसूली


मैनकाइंड फार्मा के शेयर में बुधवार को मुनाफावसूली देखने को मिली है। कंपनी का शेयर बुधवार को शुरुआती कारोबार में बीएसई पर 2.02 फीसदी या 28.75 रुपये की गिरावट के साथ 1395.30 रुपये पर ट्रेड करता दिखाई दिया। कंपनी का मार्केट कैप 55,894 करोड़ रुपये पर बना हुआ था।

15 गुना हुआ था ओवरसब्सक्राइब्ड


मैनकाइंड फार्मा के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को 15.32 गुना अभिदान मिला था। शुरू में इसको इंनवेस्टर्स का बेहतर रिस्पांस नहीं मिला था। लेकिन आखिरी दिन यह 15.32 गुना ओवरसब्सक्राइब हुआ था। हालांकि इस आईपीओ में योग्य संस्थागत खरीदारों (QIB) का हिस्सा 4916% सब्सक्राइब हुआ था। इसे रिटेल इनवेस्टर्स का कोई खास सपोर्ट नहीं मिला था। तभी तो यह हिस्सा (RII) अंडरसब्सक्राइब हुआ था। यह सिर्फ 0.92 गुना ही सब्सक्राइब हुआ था। इसके अलावा गैर संस्थागत निवेशकों (NII) का हिस्सा 380% सब्सक्राइब हुआ था।

कब खुला था आईपीओ


मैनकाइंड फार्मा का आईपीओ बीते 25 अप्रैल को खुला था। इसमें 27 अप्रैल तक आवेदन किया गया था। उल्लेखनीय है कि मैनकाइंड फार्मा देश की चौथी सबसे बड़ी फार्मा कंपनी है। मैनकाइंड फार्मा के आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 1026 से 1080 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया गया था।

क्या करती है कंपनी


मैनकाइंड फार्मा कई तरह की जेनेरिक दवाइयों का निर्माण करती है। इसके साथ ही यह पेटेंटेड ड्रग बनाने की दिशा में भी तेजी से कदम बढ़ा रही है। इसके साथ ही कंपनी कई कंज्यूमर हेल्थकेयर प्रोडक्ट्स भी बनाती है। मैनकाइंड फार्मा ने कंडोम, प्रेग्नेंसी डिटेक्शन, इमरजेंसी कॉन्ट्रासेप्टिव्स, एंटासिड पाउडर, विटामिन, मिनरल सप्लीमेंट्स और एंटी-एक्ने कैटेगरीज में कई अलग-अलग ब्रैंड बनाए हैं। इस समय कंपनी की देशभर में 25 मैन्यूफैक्चरिंग फैसिलिटीज हैं। कुछ और फैसिलिटीज बढ़ाने की भी तैयारी है। कंपनी इन दिनों आरएंडडी पर ज्यादा जोर दे रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.