अंर्तराष्ट्रीय बालिका दिवस पर आयोजित किया जा रहा कार्यक्रम

Updated on 12-10-2024 12:08 PM

बेमेतरा। कलेक्टर रणबीर शर्मा के निर्देशन में चद्रबेश सिंह सिसोदिया जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं श्री सी पी. शर्मा महिला एवं बाल विकास अधिकारी, महिला एय बाल विकास विभाग के मार्गदर्शन में बेटी बचाव बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत अंर्तराष्ट्रीय बालिका दिवस पर जिले के सभी परियोजना और आंगनबाडी केन्द्रों में 2 अक्टूबर से 11 अक्टूबर 2024 तक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस कड़ी में बीते दिनों दिनाक 09.10.2024 ग्राम बहिगा बेरला परियोजना के दुर्गा पंडाल में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन वेद भारती पर्यवेक्षक देवरबीजा-1 एवं आंगनबाडी कार्यकर्ताओं के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम का उ‌द्देश्य बालिकाओं को शिक्षा, पोषण कानूनी अधिकार, चिकित्सा देखभाल, भेद-भाव, हिंसा और बाल विवाह से सुरक्षा में आने वाली असमानताओं के प्रति जागरूकता फैलाना है। आज के इस आयोजन में बालिकाओं के बीच स्थानीय नृत्य प्रतियोगिता आयोजित किया गया जिसमें बालिकाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। बालिकाओं का प्रस्तुति मुख्यतः बेटी बचाओ बेटी पढओं विश्य पर आधारित रहा, बालिकाओं को पुरुस्कृत किया गया। उपस्थित जन समुदाय को राखी सादव केन्द्र प्रशासक सखी वन स्टॉप सेंटर गहिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सखी वन स्टॉप सेंटर योजना के बारे में विस्तार से जानकारी साझा किया गया तथा संगिनी दीदी के गोठ योजना के तहत विशोरी बालिकाओं को शिक्षा, पोषण, स्वास्थ्य, मासिक धर्म, बाल विवाह, 181 महिला हेल्प लाईन नंबर 1098 बाइल्ड हेल्पलाईन नंबर की जानकारी दी गई सरिता शर्मा केस वर्कर द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं संकटग्रस्त महिला सखी से किस प्रकार सहायता ले सकती है के बारे में जानकारी दिया गया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया। उक्त कार्यकम में गांव की सरपंच महोदया कुमारी बाई निवाद एवं गांव की महिलायें, क्शिोरी बालिकायें. मितानिन, आंगनबाडी कार्यकर्ता सहायिका उपस्थित रही।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 October 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के साथ ही मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश में बारिश की एक्टिविटी थमने से अब दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी की हत्या और रेप के मामले में कोर्ट में चार्जशीट पेश की गई। प्रत्यक्ष गवाही के अभाव में पुलिस ने फॉरेंसिक और डिजिटल सबूतों के…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्कूल प्रिंसिपल ने चोरों का गैंग बनाया, फिर कृषि अधिकारी बनकर सर्वे के नाम पर सूने मकानों को टारगेट करते थे। सर्वे करने की बात कहते…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा में रेप के आरोपी का अस्पताल में आराम फरमाते हुए वीडियो सामने आया है। वीडियो में आरोपी पवन महतो मोबाइल पर बात करते और गुटखा खाते नजर…
 12 October 2026
रायपुर में भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच टी-20 सीरीज का रोमांच जल्द शुरू होने वाला है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कैप्टन स्मृति मंधाना और उनकी…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में टीचर रजनी बरेठ और उसके 12वीं में पढ़ने वाले बेटे सुजल बरेठ की हत्या मामले में लव अफेयर और पैसों के विवाद का एंगल सामने आया…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
Advt.