यूपी के बुंदेलखंड में शुरू होंगे 50 हजार करोड़ के प्रॉजेक्ट, योगी-मोदी सरकार मिलकर जानिए क्या प्लान बना रही

Updated on 04-10-2023 01:41 PM
लखनऊ: नवंबर में प्रस्तावित ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी (GBC) में विकास की दौड़ में पिछड़े कहे जाने वाले बुंदेलखंड में 50,000 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं की शुरुआत होगी। इंडस्ट्री विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। GBC में बुंदेलखंड के 7 जिलों में 100 से अधिक परियोजनाओं की शुरुआत होगी। इनमें सोलर एनर्जी, पर्यटन, हाउसिंग, टेक्सटाइल, वेयरहाउस लॉजिस्टिक्स, डिफेंस से जुड़ी कई परियोजनाएं शामिल हैं। योगी-मोदी सरकार मिलकर यूपी के इस जिले का विकास करने वाली है।

बुंदेलंखड में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश कर 6 सोलर पावर प्लांट लगाए जाएंगे। इनमें एमप्लस 300 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। इससे 300 से अधिक लोगों को रोजगार के मौके मिलेंगे। फोर्थ पार्टनर एनर्जी 2400 करोड़ रुपये का निवेश कर 1500 लोगों को रोजगार देगी। ईशारेज एनर्जी 150 करोड़ रुपये, एनटीपीसी 10,000 करोड़ रुपये और सनसोर्स एनर्जी 600 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। माउंटोलाइव एनर्जी इंफ्रा 3000 करोड़ रुपये का निवेश कर 1200 लोगों को रोजगार देगी। GBC के लिए इन प्रॉजेक्ट्स को फाइनल कर लिया गया है।

बनेंगी दो स्किल यूनिवर्सिटी

जीबीसी में बुंदेलखंड में बनने वाली दो निजी यूनिवर्सिटी का भी शिलान्यास होगा। सरकार का मकसद है कि स्किल डेवलपमेंट से जुड़ी दोनों यूनिवर्सिटी के जरिए उद्योगों को स्किल्ड मैनपावर मिल सके। रियल एस्टेट सेक्टर में 20 से अधिक कंपनियों की अलग-अलग परियोजनाओं की शुरुआत भी होगी।

ये कंपनियां करेंगी बुंदेलखंड में निवेश

कंपनी - निवेश - रोजगार
आरवीएनएल - 2840 - 1500
घनाराम मल्टीप्लेक्स - 100.90 - 100
सनफ्रान डिवेलपर - 413.10 - 10000
कल्याणी सिस्टम्स - 200 - 500
मुरारी इंजिनियरिंग - 2225 - 34
नाइट्रोडायनमिक्स एयरोस्पेस - 600 - 1000
ऑप्टिक इलेक्ट्रॉनिक इंडिया - 800 - 200
किंगटन इंडस्ट्री - 120 - 260
सीएमपीपी - 2000 - 5000
वेरीविन मोनिटोइंस - 208 - 250

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.