मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ फिल्म तथा ओटीटी के प्रमुख व्यक्तियों ने किया पौध-रोपण

Updated on 23-06-2023 05:33 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में फिल्म और ओटीटी जगत के प्रमुख व्यक्तियों के साथ पीपल, नीम और अमरुद के पौधे रोपे। पौध-रोपण में प्रोड्यूसर एवं एक्टर सुश्री वाणी त्रिपाठी टीकू, सोनी पिक्चर्स इंटरटेनमेंट मुंबई के प्रोडक्शन हेड श्री धैर्यशील निम्बालकर, जियो स्टूडियो मुंबई की कन्टेंट अलाएंस हैड सुश्री शोभा संत, नेटफिलिक्स के डायरेक्टर (प्रोडक्शन मेनेजमेंट) श्री पार्थ अरोड़ा, वन एच मीडिया कंससटेंट मुंबई की फाउंडर सुश्री हेमलता उपाध्याय आदि शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अंगवस्त्रम् भेंटकर अतिथियों का अभिवादन किया।

मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ मैजिक आवर फिल्म्स के प्रोड्यूसर श्री समीर सरकार, गुरु फिल्म्स (तेलुगु) की प्रोड्यूसर सुश्री सुनीथा तांती, लायंस गेट इंडिया की वाइस प्रेसीडेंट सुश्री मृणालिनी खन्ना, जुगाड़ मोशन पिक्चर्स के प्रोड्यूसर और फाउंडर श्री धीर मोमाया ने भी पौधे रोपे। मुख्यमंत्री श्री चौहान को गुरु फिल्म की सुश्री सुनीथा तांती ने "आयुर्वेदा क्रॉनिकल्स - द एडवेंचर्स ऑफ वात, पित्त एंड कफ" पुस्तक भेंट की।

मुख्यमंत्री श्री चौहान से प्रोड्यूसर्स ने चर्चा में कहा कि मध्यप्रदेश में फिल्मांकन की बहुत अधिक संभावनाएँ हैं। दक्षिण भारतीय फिल्म निर्माता भी फिल्मांकन के लिए मध्यप्रदेश आ रहे हैं। फिल्म निर्माताओं ने मुख्यमंत्री द्वारा प्रतिदिन पौध-रोपण की सराहना की तथा कहा कि पर्यावरण-संरक्षण के प्रति यह प्रतिबद्धता इस दिशा में कार्य करने के लिए प्रेरित करती है। फिल्म निर्माताओं ने प्रदेश के आतिथ्य की सराहना भी की। परिचय प्रमुख सचिव संस्कृति तथा पर्यटन श्री शिवशेखर शुक्ला ने कराया।

मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ श्री जितेन्द्र सिंह राजपूत, श्री दीपक सिंह, सुश्री विजया दुबे, सौम्या दुबे तथा वैष्णवी दुबे ने अपने जन्म-दिवस पर पौधे रोपे। पौध-रोपण में सर्वश्री कार्तिक चौहान, राममूर्ति मिश्रा, शशांक हिंडोलिया, अनिरुद्ध दुबे और भेरूंदा के श्री सुनील देवेंद्र और कृष्णा भी शामिल हुए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
भोपाल। टीबी की ऐसी किस्म भी होती है, जिस पर सामान्य दवाएं असर नहीं करतीं। इसे दवा-प्रतिरोधी टीबी या एमडीआर-टीबी कहा जाता है। इस बीमारी के इलाज में सबसे बड़ी…
 11 August 2026
भोपाल। मतदाता सूची में अपना नाम खोजने, आवेदन की स्थिति जानने या नाम जुड़वाने के लिए अब कहीं भटकना नहीं होगा। निर्वाचन आयोग के ईसीआईनेट डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सभी सुविधाएं…
 11 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल में सोमवार सुबह से जारी मूसलाधार बारिश ने जनजीवन के साथ स्कूली व्यवस्था को भी प्रभावित किया। शहर के अधिकतर सरकारी स्कूलों में जलभराव की स्थिति रही।…
 11 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल अब मेट्रोपोलिटन सिटी की ओर एक कदम बढ़ाने जा रहा है। इसी दिशा में भोपाल-विदिशा दो लेन मार्ग को चार लेन किया जाएगा। 1,757 करोड़ रुपये की…
 11 August 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश अब गारमेंट सेक्टर में बड़ी छलांग लगाने के लिए आगे बढ़ रहा है। धार जिले में पीएम मित्र पार्क पर काम प्रारंभ हो गया है। यहां लाखों…
 11 August 2026
भोपाल। अगर आप रक्षाबंधन पर घर जाने की योजना बना रहे हैं तो टिकट के लिए आखिरी समय तक इंतजार न करें। 28 अगस्त को रक्षाबंधन है और 25 अगस्त…
 11 August 2026
भोपाल। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए संविदा आयुष चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।इस भर्ती से जिला और…
 11 August 2026
भोपाल। शहर में तेज वर्षा के बीच सोमवार को पंपों पर पानी मिला पेट्रोल मिलने से ग्राहाकों ने हंगामा मचा दिया।जिसकी जानकारी मिलते ही खाद्य विभाग की टीम मौके पर…
 11 August 2026
भोपाल। राजधानी के हाई-सिक्योरिटी जोन चार इमली में एक बार फिर पुलिस की निगरानी व्यवस्था को ठेंगा बताकर बदमाशों ने जबलपुर के पाटन से भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री अजय…
Advt.