स्वदेशी को बढ़ावा:मोदी करेंगे धार में "पीएम मित्र' पार्क का भूमिपूजन, 1 लाख रोजगार के रास्ते खुलेंगे

Updated on 08-08-2025 02:18 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 अगस्त को मप्र के धार में पीएम मित्र पार्क का भूमिपूजन करेंगे। इससे मप्र में एक लाख से अधिक नए रोजगार के अवसर बनेंगे। यह जानकारी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मीडिया से चर्चा करते हुए दी। उन्होंने बताया कि पीएम मोदी स्वदेशी को बढ़ावा देने के लिए काम कर रहे हैं और इसी क्रम में मप्र में काम हो रहा है।

सीएम ने बताया कि मप्र में भोपाल और इंदौर को मेट्रोपोलिटन सिटी बनाया जा रहा है। इंदौर के धार में वस्त्र उद्योग पर केंद्रित पीएम मित्र पार्क बनेगा। यह योजना 2 हजार करोड़ रुपए की होगी। धार, झाबुआ, रतलाम और निमाड़ क्षेत्र के कपास उत्पादक किसानों को कॉटन का उचित दाम मिलेगा। यहां से विदेशों में भी वस्त्र निर्यात किए जाएंगे।

तामोट में 1132 करोड़ के निवेश, 416 करोड़ के विकास कार्यों की नींव रखी जाएगी

सीएम मोहन यादव शुक्रवार को रायसेन जिले के तामोट औद्योगिक क्षेत्र में 1132 करोड़ के निवेश और 416 करोड़ के विकास कार्यों की शुरुआत करेंगे। इस दौरान सीएम निवेश संवाद, नई औद्योगिक इकाइयों के भूमिपूजन, लोकार्पण कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इसके साथ ही औद्योगिक इकाइयों को भूमि आवंटन के आशय पत्र सौंपेंगे।

इस दौरान सीएम सागर मैन्युफेक्चरर की इकाई का भ्रमण करेंगे। मेसर्स आनंद टैक लास्ट प्राइवेट लिमिटेड प्लास्टिक पार्क को भी देखेंगे। सीएम 300 करोड़ निवेश एवं 970 रोजगार देने वाली 6 इकाइयों का भूमिपूजन करेंगे। जबकि 116 करोड़ रुपए से अधिक निवेश एवं 211 रोजगार देने वाली 6 इकाइयों का लोकार्पण करेंगे।

हर घर, कार्यालयों, वाहनों पर तिरंगा

सीएम ने बताया कि मप्र में लगातार चौथे साल स्वतंत्रता दिवस पर पूरे प्रदेश में हर घर तिरंगा अभियान और तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया जाएगा। प्रदेश में 2 से 12 अगस्त तक तिरंगे पर केंद्रित कार्यक्रम होंगे और 13 से 15 अगस्त तक हर घर, कार्यालयों और वाहनों पर तिरंगा लगाना है। इस बार ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद सेना को धन्यवाद देने के लिए उन्हें राखियां भेजी जाएंगी।

यह भी जानकारी दी कि इस बार मप्र में राजधानी भोपाल में होने वाले मुख्य कार्यक्रम को प्रत्येक जिले में स्क्रीन पर लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा। सीएम ने बताया कि 14 अगस्त को भगवान बलराम की जयंती है। इस दिन मंडला में एक राज्य स्तरीय कार्यक्रम में किसान हितग्राहियों को सम्मान निधि एवं अन्य लाभ दिए जाएंगे। 16 अगस्त को जन्माष्टमी पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की पदोन्नति में सीपीसीटी परीक्षा बाधक नहीं बने। उन्होंने निर्देश दिए कि तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी…
 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउण्ड पर 15 अगस्त 2026 को होने वाले स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे…
 12 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के बाढ़ प्रभावित इलाकों से अब तक 500 से ज्यादा लोगों को बचाया गया है और राहत कार्य जारी है। पिछले कुछ दिनों में मध्य प्रदेश के…
 12 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन और आगामी त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाले अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। भोपाल मंडल…
 12 August 2026
 भोपाल। रविवार शाम से हुई बारिश ने छोला क्षेत्र की उड़िया बस्ती के रहवासियों की परेशानी बढ़ा दी। सोमवार सुबह करीब छह बजे अचानक कई घरों में पानी घुसने लगा।…
 12 August 2026
भोपाल। प्रदेश की राजधानी भोपाल में कानून व्यवस्था और बिगड़ते शहरी ढांचे को लेकर पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजी) पवन जैन ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल…
 12 August 2026
भोपाल। कजली खेड़ा थाना क्षेत्र स्थित फाटापान बाबाझिरी पिकनिक स्पाट पर दोपहर में पिकनिक मनाने गए पुराने भोपाल के सात युवक अचानक आए पानी के तेज बहाव के कारण एक…
 12 August 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने मंगलवार को भोपाल स्थित राज्य आपदा कमान एवं नियंत्रण केंद्र के सिचुएशन रूम पहुंचकर प्रदेश में अतिवृष्टि, जलभराव और बाढ़ की स्थिति का जायजा…
 12 August 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रकोष्ठ और विभागों को पांच अगस्त को भंग किए जाने के बाद अब इसी सप्ताह पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी (पीसीसी) को भी भंग किया जाएगा। इसमें उपाध्यक्ष,…
Advt.