मुसलमानों से भेदभाव के नाम पर पीएम मोदी के खिलाफ दुष्प्रचार, BBC पर भड़का लोगों का गुस्सा, जमकर सुनाया

Updated on 17-01-2023 07:12 PM
लंदन: ब्रिटेन की ब्रॉडकास्टिंग कंपनी बीबीसी, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आई दो एपिसोड वाली सीरीज को लेकर विवादों में है। 'इंडिया: द मोदी क्‍वेश्‍चन' इस टाइटल के साथ आई सीरीज को लेकर बवाल मचाल हुआ है। इस सीरीज के विवरण से इसके बारे में एक इशारा मिलता है। इसमें कहा गया है, 'भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत के मुसलमान अल्‍पसंख्‍यक समुदाय के बीच तनाव पर नजर डालिए, 2002 के दंगों में उनके रोल के बारे में कई तरह की बातें पता लगती हैं जिनमें कई हजार लोगों की मौत हो गई थी।' इस सीरीज पर वहां पर रहने वाले भारतीय ही नाराजगी जता रहे हैं।
यूजर्स ने जताई नाराजगी
ट्टिवर पर भारतीय मूल के यूजर्स ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने लिखा है कि बीबीसी को बंगाल में भूखमरी पर एक सीरीज चलानी चाहिए। इसे 'यूके: द चर्चिल क्‍वेश्‍चन' नाम देना चाहिए। एक और यूजर ने लिखा है कि बीबीसी को यूके की परेशानियों पर ध्‍यान देना चाहिए। ब्रिटेन इस समय भारत से हर लिहाज से पीछे चल रहा है। वहीं एक और यूजर ने लिखा है एक बात जिससे हर भारतीय को नफरत है, वह है कि बार-बार उन्‍हें बाहरी बताया जाता है और यह बात वो लोग कहते हैं जिन्‍होंने कभी उसे गुलाम बनाया था। बीबीसी की सीरीज में पीएम मोदी के प्रधानमंत्री कार्यकाल पर नजर डाली जाएगी।
कई नीतियों को बताया विवादित
सीरीज के मुताबिक कैसे मुसलमान आबादी की तरफ से लगातार कई आरोपों को सरकार की तरफ से खारिज कर दिया जाता है। साथ ही सीरीज ने कई नीतियों को भी विवादित करार दिया है। ये वो नीतियां हैं जिन्‍हें मोदी सरकार ने साल 2019 में दोबारा सत्‍ता में आने के बाद लागू किया था। सीरीज में जिन नीतियों को विवादित बताया गया है उसमें आर्टिकल 370 को हटाकर कश्‍मीर का विशेष दर्जा समाप्‍त करने और नागरिकता संशोधन विधेयक (CAA) का जिक्र है। बीबीसी का कहना है कि सीएए वह कानून है जो भारत में मुसलमानों के साथ भेदभाव करता है। इसकी वजह से ही भारत में मुसलमानों पर हमले बढ़े हैं और हिंदू उनके खिलाफ हिंसक हो गए हैं।
चुनावों को प्रभावित करना मकसद
ब्रिटिश भारतीय अदित कोठारी इंडिक सोसायटी के संस्‍थापक सदस्‍य हैं। उन्‍होंने हाल ही में लंदन में बीबीसी के ऑफिस के सामने एक विरोध प्रदर्शन भी आयोजित किया था। उनका कहना है कि बीबीसी हमेशा भारत विरोधी रहा है। इस सीरीज का मकसद साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों से पहले शहरी आबादी को प्रभावित करना है। उनका कहना है कि भारत में बीबीसी को सीमित लोग ही देखते हैं लेकिन मीडिया को मसाला मिल सकता है। साथ ही विपक्ष भी इसकी स्‍टोरीज को अपने हिसाब से ही बताएगा। अदित कोठारी के मुताबिक इस सीरीज का दूसरे हिस्‍से के तहत मोदी को एक ऐसे असहिष्‍णु नेता के तौर पर बताना है जिसका बर्ताव मुसलमानों के प्रति खराब है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
ढाका: बंगाली समाज में कहावत है 'इलिश छाड़ा पूजा अधूरा' यानि हिलसा के बिना दुर्गा पूजा अधूरी है। लेकिन पिछले कुछ समय से दक्षिण एशियाई समुद्री व्यापार के गलियारों में…
 20 September 2026
ढाका: बांग्लादेश की संसद में विपक्ष के चीफ व्हिप और नेशनल सिटिजन पार्टी (NCP) के संयोजक नाहिद इस्लाम ने प्रधानमंत्री तारिक रहमान को शेख हसीना वाले अंजाम की धमकी दी…
 20 September 2026
वॉशिंगटन/नई दिल्ली: रूस से तेल खरीदने की वजह से अमेरिका अब भारत समेत चीन, अजरबैजान, तुर्की जैसे देशों पर 100 फीसदी टैरिफ लगा सकता है। सबसे ज्यादा खतरा भारत को…
 20 September 2026
तेल अवीव: भविष्य में लड़ी जाने वाली लड़ाइयों में जीत उसी की होगी जो टेक्नोलॉजी का अत्यधिक इस्तेमाल करे। शायद फायटर जेट या भारी भरकम हथियार जंग का रूख ना…
 20 September 2026
तेहरान: ईरान के सिक्योरिटी चीफ ने कहा है कि तेहरान ने अमेरिका के साथ बातचीत शुरू करने के लिए 7 शर्तें रखी हैं। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल (SNSC)…
 20 September 2026
स्टॉकहोम: महाराष्ट्र के शिक्षाविद अशोक विखे पाटिल की बेटी नीला विखे पाटिल 13 सितंबर को हुए स्वीडन के राष्ट्रीय चुनाव में स्टॉकहोम शहर निर्वाचन क्षेत्र से स्वीडिश संसद के लिए…
 20 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने इस हफ्ते मोस्ट वांटेड आतंकवादी मसूद अजहर पर रखे गये 50 लाख के इनाम को बढ़ाकर 70 लाख कर दिया है। मसूद अजहर वही आतंकवादी है जिसके…
 20 September 2026
ओट्टावा: कनाडा की सरकार ने देश में रहने वाले हिंदुओं के लिए बड़ा फैसला लिया है। ब्रिटिश कोलंबिया के सरे शहर में एक अस्थित विसर्जन के लिए आधिकारिक जगह बनाई…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B नॉन-इमिग्रेंट वीजा प्रोग्राम की निगरानी को सख्त करने वाले एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए हैं। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि कुछ एम्प्लॉयर्स,…
Advt.