नोएडा में आठ महीने में दूसरी बार महंगी हुई प्रॉपर्टी, जानिए कितना बढ़ गया रेट

Updated on 24-04-2023 07:51 PM
नई दिल्ली: नोएडा में आने वाले दिनों में प्रॉपर्टी की कीमत और महंगी होने जा रही है। नोएडा अथॉरिटी (Noida Authority) ने कुछ कैटगरीज में लैंड अलॉटमेंट के रेट्स बढ़ा दिए हैं। इससे उद्योग लगाने के साथ ही मकान बनाने में लोगों को अधिक धनराशि खर्च करनी पड़ेगी। अथॉरिटी ने रेजिडेंशियल, ग्रुप हाउसिंग और इंस्टीट्यूशनल प्लॉट्स के अलॉटमेंट रेट्स में छह से 10 फीसदी की बढ़ोतरी की है। हालांकि अथॉरिटी के बनाए गए फ्लैट्स या उसके द्वारा लीज पर दी गई कमर्शियल प्रॉपर्टीज के रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। रविवार को अथॉरिटी के बोर्ड की मीटिंग में जमीन के रेट में बढ़ोतरी के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। इससे पूरे शहर में प्रॉपर्टी की कॉस्ट बढ़ जाएगी। अथॉरिटी ने आठ महीने में दूसरी बार जमीन के रेट में बढ़ोतरी की है। इससे पहले पिछले साल अगस्त में अलॉटमेंट रेट्स में 20 से 30 फीसदी की बढ़ोतरी की गई थी। लेकिन उससे पहले महामारी के कारण करीब ढाई साल तक जमीन के रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया था। नोएडा अथॉरिटी ने शहर में रेजिडेंशियल सेक्टर्स को ए प्लस, ए, बी, सी, डी और ई कैटगरीज में बांटा है। इसके लिए प्लॉट के साइज और वहा उपलब्ध सुविधाओं को आधार बनाया गया है।


ई कैटगरी के रेजिडेंशियल प्लॉट के रेट में सबसे ज्यादा 10 फीसदी बढ़ोतरी की गई है। ये प्लॉट सेक्टर 102, 115, 158, 162 और कमर्शियल एरिया छोड़कर बाकी सभी दूसरे सेक्टर्स में हैं। ए, बी, सी और डी कैटगरी के सेक्टर्स में छह फीसदी बढ़ोतरी की गई है। इस तरह ए कैटगरी का रेट अब 1,11,540 रुपये, बी कैटगरी का ₹77,750 रुपये, सी कैटगरी का 56,620 रुपये, डी कैटगरी का 47,330 रुपये और ई कैटगरी का 41,250 रुपये प्रति वर्ग मीटर हो गया है। ए प्लस कैटगरी के रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। ग्रुप हाउसिंग, आईटी/आईटीईएस और इंस्टीट्यूशनल प्लॉट्स में भी छह फीसदी बढ़ोतरी की गई है। इस कैटगरी में लैंड अलॉटमेंट रेट 175,000 रुपये है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.