आप जानते हैं मकान खरीदने का सही समय कब होता है? जानिए इससे जुड़ी 6 बातें

Updated on 19-11-2022 05:28 PM


नई दिल्ली: इस समय जमीन की कीमतों (Land Price) आसमान छू रही हैं। होम लोन पर ब्याज दरों (Interest Rate) में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो रही है। इसलिए मकान खरीदने जैसा बड़ा वित्तीय निर्णय लेना एक चुनौती बन जाता है। मकान खरीदने के संभावित खरीददार अक्सर यह सोचते हैं कि मकान खरीदने का उचित समय कब होता है। बैंकबाज़ार के सीईओ आदिल शेट्टी का कहना है कि मकान खरीदने का आपका फैसला कई फैक्टर्स पर निर्भर करता है। इनमें अफार्डेबिलिटी (Affordability), रियल एस्टेट की कीमतें (Real Estate Price), लोकेशन तथा लोन सर्विसिंग (Loan Servicing) की क्षमता शामिल हैं। उनका कहना है कि यूं तो सम्पत्ति खरीदने के लिए क्या यह उपयुक्त समय है, यह निर्णय लेने के लिए कोई तय नियम नहीं हैं। लेकिन, आप सहायता के लिए कुछ बातों का सहारा ले सकते हैं।
हर बाजार में एक सर्किल चलता है। कभी बाजार में कीमतें तेज होती हैं तो कभी मंदी। इसी तरह रियल एस्टेट मार्केट (Real Estate Market) में भी सर्किल आते हैं। कभी कभी ऐसा होता है, जब प्रोपर्टीज़ की कीमतें (Property Prices) एक खास अवधि के दौरान कम या स्थिर बनी रहती हैं। इस प्रकार की अवधियां अफॉर्डेबल कीमतों (Affordable Flats) पर मकान खरीदने वालों के लिए शानदार समय होता है। यदि आप भी मकान खरीदना चाहते हैं तो ऐसी अवधि पर ध्यान दें।

ऐतिहासिक रूप से 7% से कम के निम्न स्तर को छूने के बाद, हाल के महीनों में ब्याज दरों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। लेकिन कुछ वर्ष पहले की तुलना में, वर्तमान होम लोन ब्याज दरें, जो 8.5% के आसपास हैं, इसके बावजूद भी यह घर खरीदने के लिए एक अच्छा समय है। इसके अलावा, लगातार बनी रहने वाली इंफ्लेशन तथा केन्द्रीय बैंक द्वारा दरों को और अधिक बढ़ाए जाने की संभावना को देखते हुए, दरों के तुलनात्मक रूप से कम बने रहने की अवधि के दौरान किसी प्रोपर्टी डील को अंतिम रूप प्रदान करना एक अच्छी सोच हो सकती है। उच्च ब्याज दर के मायने हैं उच्चतर ईएमआई तथा उच्चतर अवधि। इसलिए, निम्न ब्याज दरों पर डील कर लेने की सलाह दी जाती है।


होम लोन से अपने सपनों के मकान की फाइनेंसिंग (Home Finance) करने में बहुत मदद मिलती है। लेकिन, आपको पता होना चाहिए कि उधारदाता द्वारा आपके मकान के लिए पूरी फंडिंग नहीं की जाएगी। आपको अपनी प्रोपर्टी की कीमत का एक खास प्रतिशत (आमतौर पर 20-30%) मकान खरीदने के लिए डाउन पेमेंट (Down Payment) के रूप में चुकाना होगा। आपको मकान 

खरीदने पर तब विचार करना चाहिए जब आपके पास डाउन पेमेंट करने के लिए पर्याप्त लिक्विडिटी हाथ में हो।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.