प्रॉपर्टी मालिक घर बैठे जेनरेट कर सकते हैं UPIC, MCD ने इस प्रक्रिया को बना दिया बेहद आसान

Updated on 08-11-2024 03:04 PM
नई दिल्ली: दिल्ली नगर निगम (MCD) के प्रॉपर्टी टैक्स विभाग ने प्रॉपर्टी टैक्स की रिकवरी को और अधिक पारदर्शी और कुशल बनाने के लिए कई कदम उठाए हैं। इसके लिए डिजिटल माध्यमों की भी मदद ली जा रही है। इनकी मदद से प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने वाले लोगों को काफी मदद मिलेगी। इससे मानवीय हस्तक्षेप न के बराबर रह जाएगा। विभाग का कहना है कि केवल दो मिनट में संपत्ति के मालिक अब अपना विशिष्ट संपत्ति पहचान कोड (UPIC) पूरी तरह ऑनलाइन जनरेट कर सकते हैं। प्रक्रिया सरल होने के साथ-साथ संपत्ति की पहचान भी तुरंत हो जाएगी।

निगम ने UPIC विलय और हस्तांतरण के लिए ऑनलाइन सुविधा शुरू की हुई है। विभाग का कहना है कि एक अप्रैल 2024 से लेकर अब तक निगम ने 671 UPIC का विलय किया है। इसके साथ ही 21,780 लोगों ने UPIC ट्रांसफर के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था जिन्हें इसकी मंजूरी दे दी गई।

संपत्ति की जानकारी और चैटबॉट सहायता


संपत्ति के मालिक अब निगम के डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से UPIC सहित अपनी संपत्ति से संबंधित विवरणों तक आसानी से पहुंच सकते हैं। इसके अलावा चैटबॉट सुविधा के माध्यम से प्रॉपर्टी मालिक की तुरंत मदद की जा सकेगी जिससे उन्हें ऑनलाइन प्रॉपर्टी टैक्स सेवाओं को समझने और नेविगेट करने में मदद मिलेगी।

नागरिक शिक्षा के लिए यूट्यूब चैनल


जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए MCD ने एक यूट्यूब चैनल बनाया है जिसमें छोटी जानकारी वाली विडियो हैं जो ऑनलाइन PTR फाइलिंग, UPIC जनरेशन और UPIC विलय और हस्तांतरण प्रक्रिया जैसे प्रमुख प्रॉपर्टी टैक्स विषयों की व्याख्या करते हैं।

इलेक्ट्रॉनिक नोटिस और डिजिटल जवाब


MCD ने एक ऐसी प्रणाली लागू की है जो DMC अधिनियम (संशोधन) 2003 के अनुसार धारा 175, 123A/B, 123D, 154, 156(1), 446, 152A और मूल्यांकन आदेशों के तहत सभी नोटिसों को इलेक्ट्रॉनिक रूप से जारी करने की अनुमति देती है। करदाता अब इन नोटिसों को डिजिटल रूप से प्राप्त कर सकते हैं और अपनी प्रतिक्रियाएं ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें प्रॉपर्टी टैक्स ऑफिस नहीं भागना पड़ेगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.