मुंबई में टूट गए प्रॉपर्टी बिक्री के सारे रेकॉर्ड, भर गया सरकार का खजाना, जान लीजिए वजह

Updated on 01-12-2025 02:47 PM
नई दिल्ली: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में नवंबर में प्रॉपर्टी ब्रिकी के सारे रेकॉर्ड टूट गए हैं। मुबंई देश का सबसे बड़ा और सबसे महंगा प्रॉपर्टी बाजार है। शहर में चल रहे इन्फ्रास्ट्रक्चर और कनेक्टिविटी के बड़े प्रोजेक्ट्स के कारण शहर की तस्वीर बदल रही है और प्रॉपर्टी की डिमांड भी बढ़ रही है। नवंबर में शहर में 12,219 प्रॉपर्टी का रजिस्ट्रेशन हुआ, जो पिछले साल के मुकाबले 20% ज्यादा है। इससे सरकारी खजाने को भी फायदा हुआ है। रजिस्ट्रेशन और स्टांप ड्यूटी से राज्य को 1,038 करोड़ रुपये मिले हैं, जो पिछले साल से 12% ज्यादा है। यह जानकारी महाराष्ट्र के इंस्पेक्टर जनरल ऑफ रजिस्ट्रेशन एंड कंट्रोलर ऑफ स्टाम्प्स के आंकड़ों से मिली है।

ईटी की एक रिपोर्ट के मुताबिक नाइट फ्रैंक इंडिया के CMD, श‍िशिर बैजल ने कहा, "मुंबई का आवासीय बाजार नवंबर में भी अपनी लगातार अच्छी चाल बनाए हुए है। सभी सेगमेंट में मांग मजबूत है और लोग ऊंचे दामों वाले घरों की ओर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। पहले 11 महीनों में 135,000 से ज्यादा यूनिट्स का रजिस्ट्रेशन हुआ है, जिससे बाजार एक मजबूत स्तर पर पहुंच गया है। हर महीने की गतिविधि लगातार अच्छी बनी हुई है। वॉल्यूम और रेवेन्यू दोनों में स्थिरता एक परिपक्व डिमांड साइकल और मुंबई में खरीदारों के भरोसे को दर्शाती है।"

12,224 करोड़ का रेवेन्यू

इस साल के पहले 11 महीनों में मुंबई में कुल 135,807 प्रॉपर्टी डील हुईं। इससे सरकार को 12,224 करोड़ रुपये का रेवेन्यू मिला है। यह साल प्रॉपर्टी बिक्री के लिए रिकॉर्ड तोड़ने वाला साबित हो रहा है। रजिस्ट्रेशन में पिछले साल के मुकाबले 5% की बढ़ोतरी हुई है और राजस्व में 11% की वृद्धि हुई है। यह खरीदारों के मजबूत भरोसे के कारण बाजार में लगातार बनी हुई तेजी को दिखाता है।शेठ रियलिटी के CMD, चिन्तन शेठ ने कहा, "मुंबई में बड़े पैमाने पर हो रहे इन्फ्रास्ट्रक्चर के काम शहर की कनेक्टिविटी को बेहतर बना रहे हैं और विकास के नए रास्ते खोल रहे हैं। इसका सीधा असर जमीन पर हो रही प्रॉपर्टी की बिक्री में दिख रहा है। बेहतर इन्फ्रास्ट्रक्चर से नए इलाकों में रहने की सुविधा बढ़ रही है, इसलिए खरीदार आत्मविश्वास से आगे आ रहे हैं। बाजार में यह लगातार बनी हुई तेजी एक मजबूत बाजार माहौल को दर्शाती है। इसके साथ ही मॉर्गेज रेट्स का कम होना भी प्रॉपर्टी की बिक्री को बढ़ावा दे रहा है।"

महंगे मकानों की मांग

रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी की मांग सबसे ज्यादा रही। नवंबर में हुए कुल रजिस्ट्रेशन में से 80% आवासीय प्रॉपर्टी के थे। बड़े और प्रीमियम घरों की मांग बढ़ी है। 5 करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत वाले घरों का हिस्सा बढ़कर 7% हो गया है, जो पिछले साल 5% था। 1 करोड़ से 2 करोड़ रुपये के बीच के घरों का हिस्सा बढ़कर 33% हो गया है। वहीं, 1 करोड़ रुपये से कम कीमत वाले घरों का हिस्सा घटकर 42% रह गया है। यह दिखाता है कि कम कीमत वाले घरों की कीमत बढ़ने से लोगों को थोड़ी मुश्किल हो रही है। 2 करोड़ से 5 करोड़ रुपये के बीच के घरों का हिस्सा 18% पर स्थिर रहा।

1,000 वर्ग फुट तक के छोटे घर अभी भी सबसे ज्यादा बिक रहे हैं। कुल रजिस्ट्रेशन में इनका हिस्सा 84% रहा। 500 से 1,000 वर्ग फुट के बीच के घर सबसे ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं। 1,000 से 2,000 वर्ग फुट के बड़े घरों का हिस्सा बढ़कर 13% हो गया है। 2,000 वर्ग फुट से बड़े अपार्टमेंट का हिस्सा भी बढ़कर 4% हो गया है। यह दिखाता है कि लोग बड़े और आरामदायक घरों की तलाश में हैं।

मुंबई के पश्चिमी और मध्य उपनगरीय इलाके प्रॉपर्टी की बिक्री के सबसे बड़े बाजार बने हुए हैं। कुल रजिस्ट्रेशन में इनका हिस्सा 85% रहा। पश्चिमी उपनगरों का हिस्सा सबसे ज्यादा 56% रहा, जबकि मध्य उपनगरों का हिस्सा 29% रहा। दक्षिण मुंबई का हिस्सा 9% पर स्थिर रहा जबकि सेंट्रल मुंबई का हिस्सा घटकर 6% रह गया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.