तेजी से बढ़ रहा ‘समृद्ध भारत’, प्रति व्यक्ति आय ‌8 लाख 28 हजार सालाना से अधिक

Updated on 13-01-2024 01:58 PM
नई दिल्ली: भारत में प्रीमियम कारें, घर, गहने और लग्जरी आइटम्स खरीद सकने वाले लोगों की संख्या पिछले चार वर्षों में तेजी से बढ़ी है। कामकाजी उम्र वाली आबादी का लगभग चार प्रतिशत हिस्सा ऐसा है, जिसकी प्रति व्यक्ति आमदनी 10 हजार डॉलर यानी 8 लाख 28 हजार रुपये सालाना से अधिक है जबकि भारत की प्रति व्यक्ति आय 1,74,000 रुपये सालाना के करीब है। गोल्डमैन सैक्स की ‘द राइज ऑफ एफ्लुएंट इंडिया’ रिपोर्ट (Goldman Sachs Report) में यह जानकारी दी गई। बताया गया कि ‘समृद्ध भारत’ के इस टॉप कंज्यूमर ग्रुप में करीब छह करोड़ लोग हैं। रिपोर्ट में टैक्स फाइलिंग, बैंक डिपॉजिट, क्रेडिट कार्ड और ब्रॉडबैंड कनेक्शन के आंकड़ों का सहारा लिया गया। 2019 से 2023 के बीच अमीर लोगों की संख्या 12.6 प्रतिशत सालाना की दर से बढ़ी, जबकि कामकाजी उम्र वाली आबादी 1.4 प्रतिशत सालाना की दर से बढ़ी। कहा गया कि यही रफ्तार बनी रही तो साल 2025 में इस ‘समृद्ध भारत’ में शामिल कंज्यूमर्स की संख्या 10 करोड़ हो जाएगी।

कैसे बढ़ी दौलत?

वित्त वर्ष 2019 से 2023 के बीच इक्विटी, गोल्ड और प्रॉपर्टी की वैल्यू में बड़ा इजाफा हुआ। वेल्थ बढ़ाने में सबसे बड़ा योगदान शेयर बाजार और गोल्ड का रहा। रिपोर्ट में कहा गया, ‘पिछले तीन वर्षों में भारतीय शेयर बाजार का मार्केट कैप 80 प्रतिशत से अधिक बढ़ा। 2020-23 के बीच गोल्ड का दाम 65 प्रतिशत बढ़ा। इसके चलते इक्विटी और गोल्ड में भारतीयों की कुल होल्डिंग की वैल्यू 149 लाख करोड़ से बढ़कर 223 लाख करोड़ रुपये हो गई। 2019 से 2023 के बीच प्रॉपर्टी की वैल्यू 30 प्रतिशत से अधिक बढ़ी। वित्त वर्ष 15-19 में 13 प्रतिशत का ही इजाफा हुआ था।’

भारतीयों के पास 25 हजार टन सोना

वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया कि दुनिया में जितना फिजिकल गोल्ड है, उसका लगभग 10 प्रतिशत हिस्सा भारतीय परिवारों के पास है यानी इनके पास लगभग 25 हजार टन सोना है। 2019 से 2023 के बीच इसकी वैल्यू 91 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 149 लाख करोड़ रुपये हो गई। ‘समृद्ध भारत’ की दौलत बढ़ाने में इसका बड़ा योगदान रहा।

कहां पैसा खर्च कर रहा है समृद्ध भारत?

शेष भारत के मुकाबले टॉप कंज्यूमर्स का यह ग्रुप ड्यूरेबल गुड्स, हेल्थकेयर सर्विसेज, जूलरी और घर के बाहर खाने-पीने पर अधिक खर्च कर रहा है। इन चीजों पर इस टॉप ग्रुप का प्रति व्यक्ति खर्च बाकी भारत के औसत खर्च से 8 से 10 गुना तक है। 2023 तक के आंकड़ों के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया कि भारत में करीब 4 करोड़ लोग हर साल एयर ट्रैवल करते हैं और 2 करोड़ 60 लाख इंटरनैशनल ट्रैवलर हैं। ऑनलाइन फूड ऑर्डर करने वाले तीन करोड़ मंथली यूजर हैं और देश में तीन करोड़ ब्रॉडबैंड कनेक्शन हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में आई तेजी के बीच बांग्लादेश ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 17.4% तक की बढ़ोतरी की है। पहले से ही…
 21 September 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया में बेहतर भविष्य की तलाश में पहुंचे एक भारतीय की कहानी सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रही है। 11 साल पहले पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया…
 21 September 2026
नई दिल्ली: लोक गायिका और बिहार की 26 साल की विधायक मैथिली ठाकुर इस समय लग्जरी कार रोल्स रॉयस को लेकर चर्चा में हैं। हाल में वह मुंबई में लालबागचा…
 21 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ट्रेन का देरी से चलना और गंतव्य स्थान पर देरी से पहुंचना कोई नया नहीं है। काफी ट्रेन को 8-10 घंटे या इससे भी ज्यादा समय…
 21 September 2026
नई दिल्ली: आधी रात को तो दिल्ली जैसे महानगरों में भी बस या सार्वजनिक परिवहन के साधन नहीं मिलते। छोटे शहर या कस्बे की बात तो छोड़ ही दीजिए। सोचिए…
 21 September 2026
नई दिल्ली: देश में लोग कई जरूरी कामों के लिए लोन लेते हैं। यह बैंक या वित्तीय संस्थाओं के द्वारा अलग-अलग ब्याज दरों पर दिया जाता है। इस बीच इमरजेंसी…
 20 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में जब कोई यात्रा के दौरान या बाहर पीने के पानी की बोतल मांगता है तो अक्‍सर मुंह से 'बिसलेरी' निकलता है। कभी सिर्फ अमीर विदेशी पर्यटकों…
 20 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों के संचालन को बेहतर बनाने के लिए कई बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। रेलवे ने अलग-अलग जोन और…
 20 September 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए काफी सजग नजर आ रही है। इसके लिए प्राइवेट सेक्टर के पैसे की भागीदारी बढ़ाने के लिए…
Advt.