स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का भंडाफोड़, 13 लोग गिरफ्तार

Updated on 15-06-2025 05:35 PM

दुर्ग। भिलाई के सूर्या मॉल में संचालित स्पा सेंटर्स पर शनिवार देर रात पुलिस ने छापामार कार्रवाई कर स्पा की आड़ में चल रहे देह व्यापार का खुलासा किया है। इस कार्रवाई में 10 महिला और 3 पुरुष को गिरफ्तार किया गया है। समृति नगर चौकी थाना क्षेत्र में हुई इस कार्रवाई को एसएसपी विजय अग्रवाल के निर्देश पर क्राइम ब्रांच और पुलिस की संयुक्त टीम ने अंजाम दिया।

कार्रवाई के दौरान मचा हड़कंप
पुलिस रेड की भनक मिलते ही माॅल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। कई युवक-युवतियां मौके से भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन महिला कांस्टेबलों की मुस्तैदी से सभी को मौके पर ही पकड़ लिया गया। कार्रवाई के दौरान आपत्तिजनक वस्तुएं, मोबाइल फोन और ग्राहकों का रजिस्टर भी बरामद हुआ है।

तीन स्पा सेंटर्स में मिला अनैतिक गतिविधियों का प्रमाण
दुर्ग पुलिस ने कुल 8 स्पा सेंटर्स में छापा मारा, जिनमें से 3 स्पा सेंटर्स में अनैतिक गतिविधियां संचालित पाई गईं। पुलिस को लंबे समय से सूर्या मॉल में सेक्स रैकेट की गतिविधियों की सूचना मिल रही थी, जिसे गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने कार्रवाई के आदेश दिए थे।

रेड से पहले मिली थी सूचना, पुलिस कर रही जांच
सूत्रों के अनुसार, रेड से ठीक पहले स्पा सेंटर्स को कार्रवाई की भनक लग गई थी, जिससे कर्मचारी और संचालक सतर्क हो गए थे। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि अंदर से यह सूचना किसने लीक की।

पूछताछ जारी, आगे की कार्रवाई की तैयारी
गिरफ्तार 13 लोगों से देर रात तक पूछताछ की गई और उनके खिलाफ सुसंगत धाराओं में अपराध दर्ज किया गया है। अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत सभी पर मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

दुर्ग पुलिस की यह कार्रवाई शहर में फैलती अनैतिक गतिविधियों पर सख्त नियंत्रण का संकेत है। एसएसपी विजय अग्रवाल की सख्ती और संवेदनशीलता ने एक बार फिर साबित किया है कि कानून से ऊपर कोई नहीं। अब निगाहें इस बात पर हैं कि स्पा सेंटर्स के संचालकों के खिलाफ क्या सख्त कदम उठाए जाते हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.