जल और वन की सुरक्षा आज की सबसे बड़ी जरूरत : कौशल्या साय

Updated on 26-04-2025 12:41 PM

जशपुरनगर। जल जागृति जशपुर के अंतर्गत जल संरक्षण व संवर्धन हेतु जल जागरूकता कार्यक्रम के तेईसवें दिन जनपद पंचायत कांसाबेल  के ग्राम पंचायत चेटबा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया । इसका उद्देश्य लोगों को जल संरक्षण और स्वच्छ पेयजल के महत्व के प्रति लोगो को जागरूक करना है। जल हमारे जीवन के लिए अनिवार्य घटक है, बिना इसके जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती। वर्तमान हालात में विश्व के अनेक हिस्से ऐसे है जहां पानी की कमी है। बढ़ती जनसंख्या, प्रदूषण में वृद्धि, जलवायु में लगातार हो रहे परिवर्तन के कारण साफ पेयजल की समस्या लगातार बढ़ते जा रही है।

वाटर हीरो नीरज वानखड़े ने लोगों को खेल खेल में पानी कैसे बचाए के सम्बन्ध में विभिन्न गतिविधियों से लोगों को अवगत कराया। उन्होंने अपने अभिनव मॉडल के माध्यम से लोगों को जल संरक्षण के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। सोखता गड्ढा, रैन वाटर हार्वेस्टिंग, रिचार्ज पीट कैसे बनाए, कैसे वर्षा जल संचय करें, के बारे में उपस्थित जन समूह को संबोधित किया।

कौशल्या साय जी  ने जल संरक्षण को आज की सबसे बड़ी जरूरत बताया। उन्होने लोगों से अपील करते हुए कहा कि भविष्य के लिए हमें पानी बचाना बहुत जरूरी है, आज अगर पानी नही बचाएंगे तो आने वाली पीढ़ी के लिए जल संकट की स्थिति निर्मित हो जाएगी।अपने वक्तव्य में जल जागृति - जल जागरूकता कार्यक्रम का जिक्र करते हुए कहा कि जल संरक्षण के लिए यह कार्यक्रम बहुत सराहनीय है, वाटर हीरो नीरज वानखड़े जी एवं उनकी टीम को बधाई देते हुए जल संरक्षण के कार्यों को लगातार जारी रखने हेतु प्रेरित किया। प्रतिदिन  छोटी छोटी आदतों को अपनी दिनचर्या में सम्मिलित कर हम पानी की बर्बादी को रोक सकते है जैसे नल को खुला नहीं छोड़ना, पानी की सही उपयोग करना, पानी की खपत कम करना, वर्षा जल का संचयन करना, पानी के स्रोत के आसपास गंदगी नहीं फैलाना, सोखता गड्ढा बनवाना आदि। हम प्रकृति पूजक है, इसका संरक्षण हमारी जिम्मेदारी है। जल संरक्षण और संचयन आज हमारी सबसे बड़ी आवश्यकता है और ऐसे में हम सभी का सम्मिलित प्रयास अति आवश्यक है। हम सभी की जिम्मेदारी है कि अपने आने वाले भविष्य के लिए शपथ ले कि जल का उचित उपयोग करेंगे और जल की बचत करेंगे, अधिक से अधिक पौधें लगाकर प्रकृति की रक्षा करेंगे।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कांसाबेल ने उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए लोगों से जल बचाने की अपील की और जल संरक्षण के इस अभियान में सम्मिलित होकर जल बचाने अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु आग्रह किया।

जल जागरूकता कार्यक्रम के अवसर पर उपस्थित लोगों को जल संरक्षण हेतु जल शपथ दिलाया गया . जल जागृति जशपुर जल संरक्षण कार्यक्रम में कौशल्या देवी साय, हीरामती पैकरा जिला पंचायत सदस्य, सरिता भगत अध्यक्ष जनपद पंचायत कांसाबेल, अटल साय जनपद सदस्य कांसाबेल,मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कांसाबेल, जिला समन्वयक प्रधानमंत्री आवास जिला पंचायत जशपुर, सहायक परियोजना अधिकारी मनरेगा जिला पंचायत जशपुर, अनुविभागीय अधिकारी ग्रायांसे कांसाबेल, कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा जनपद पंचायत कांसाबेल, क्षेत्रीय समन्वयक एन आर एल एम,  विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंच, पंच, स्व सहायता समूह की दीदियां, बहुत अधिक संख्या में ग्रामीण जन, वन विभाग, जल संसाधन विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, कृषि विभाग एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
 08 October 2026
दुर्ग के राजीव नगर में राशन कार्डधारियों को बांटे जाने वाला सरकारी चावल घर में जमा करके रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 बोरियों…
 08 October 2026
रायगढ़, रायगढ़ जिले के बाकारुमा रेंज में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ियों से भरा 14 चक्का ट्रक जब्त किया है। कार्रवाई बाकारुमा-लैलूंगा…
 08 October 2026
जगदलपुर /दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत आज गुरुवार को पहली बार दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। कांग्रेस के अनुसार, उनका दौरा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित…
 08 October 2026
सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी हत्याकांड मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट आज आरोपियों को सजा सुनाएगी। कोर्ट ने 29 सितंबर को मामले में 4 आरोपियों को हत्या, रेप और पॉक्सो…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने खुद को ATS, NIA और पुलिस का सीनियर अफसर बताकर 60 साल के शिक्षक को 3 दिनों तक…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन युवाओं में उत्साह देखने को मिला। मेले में प्रदेशभर से रोजगार की तलाश में पहुंचे 5,018 युवाओं…
Advt.