झोटवाड़ा में कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ का विरोध जारी, राजपाल सिंह शेखावत के समर्थकों ने दिखाई ताकत

Updated on 01-11-2023 01:41 PM
जयपुर : जयपुर की झोटवाड़ा विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी का लगातार विरोध हो रहा है। पार्टी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को प्रत्याशी घोषित किया लेकिन पूर्व मंत्री रहे राजपाल सिंह शेखावत के समर्थक पिछले कई दिनों से राठौड़ का विरोध कर रहे हैं। प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद से बीजेपी मुख्यालय और झोटवाड़ा क्षेत्र में कई बार विरोध प्रदर्शन हो चुके। स्वयं राजपाल सिंह शेखावत भी दो बार रैलियां निकाल चुके। नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाने के बाद भी कर्नल राठौड़ का विरोध थमा नहीं है।

राजपाल सिंह के समर्थकों ने की सभा

मंगलवार को कांग्रेस ने प्रत्याशियों की दो और सूचियां जारी की लेकिन झोटवाड़ा में प्रत्याशी का टिकट नहीं बदले जाने से राजपाल सिंह के समर्थकों की मुराद पूरी नहीं हुई। समर्थक पिछले गई दिनों से प्रत्याशी बदलने की मांग कर रहे हैं। मंगलवार को राजपाल सिंह शेखावत के समर्थकों ने फिर से बड़ी सभा का आयोजन किया और भाजपा प्रत्याशी कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ का विरोध किया।

आशु सिंह सुरपुरा भी ठोक चुके ताल

भाजपा से टिकट की दावेदारी कर रहे आशु सिंह सुरपुरा भी टिकट नहीं दिए जाने से नाराज हैं। उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। सुरपुरा लगातार प्रचार प्रसार में जुटे हैं। वर्ष 2013 के चुनाव में सुरपुरा निर्दलीय चुनाव लड़ चुके हैं। पिछले 10 साल से वे लगातार क्षेत्र में सक्रिय हैं। ऐसे में राजपाल सिंह शेखावत और आशु सिंह सुरपुरा के चुनावी मैदान में उतरने से भाजपा प्रत्याशी कर्नल राठौड़ की मुश्किलें बढ़ना तय है। रिपोर्ट - रामस्वरूप लामरोड़


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.