पाकिस्तान में इमरान खान की पार्टी का विरोध प्रदर्शन खत्म:सेना ने खदेड़ा, गृहमंत्री बोले- गिरफ्तारी के डर से भागीं बुशरा बीबी

Updated on 27-11-2024 02:52 PM

इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) ने अपना विरोध-प्रदर्शन खत्म कर दिया है। पाकिस्तानी वेबसाइट द डॉन के मुताबिक पार्टी ने बुधवार सुबह इसका ऐलान किया। PTI ने कहा कि इमरान खान की सलाह पर आगे कोई फैसला किया जाएगा। PTI ने एक प्रेस रिलीज में कहा है, 'सरकार क्रूरता से निहत्थे नागरिकों की हत्या के लिए तैयार है। इस्लामाबाद को कत्लगाह बनने से रोकने के लिए वे अपने शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन को अस्थायी तौर पर स्थगित कर रहे हैं।' इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी और खैबर पख्तूनख्वा के CM अली अमीन गंडापुर प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे थे। रिपोर्ट के मुताबिक गंडापुर ने मंगलवार देर रात प्रदर्शनकारियों को घर चले जाने को कहा था। गृहमंत्री मोहसिन नकवी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा दोनों गिरफ्तारी के डर से भाग गए हैं।

मंत्री तरार बोले- संसद भवन पर हमला करने की योजना थी 

डॉन ने सूत्रों के हवाले से लिखा है कि गंडापुर और बुशरा बीबी इसके बाद विरोध प्रदर्शन से चले गए और उसके बाद से उनका कुछ पता नहीं चल पाया है। पाकिस्तान के सूचना मंत्री अता तरार ने दावा किया कि दोनों खैबर पख्तूनख्वा वापस लौट गए हैं। तरार ने आरोप लगाया कि PTI ने संसद पर भी हमला करने की योजना बनाई थी। उन्होंने कहा कि इसी वजह से भागते वक्त उन्होंने कंटेनर में आग लगा दी। भागने से पहले वे इसी कंटेनर में रह रहे थे। वे नहीं चाहते थे कि उनके जाने के बाद सुरक्षाकर्मियों को प्रदर्शन से जुड़े सबूत हाथ लगें। पाकिस्तान में इमरान खान की रिहाई को लेकर 24 नवंबर को विरोध प्रदर्शन शुरू हुआ था। 3 दिनों में हुए विरोध प्रदर्शन में कम से कम 7 लोगों की जान चली गई। इनमें 4 प्रदर्शनकारी और 3 पुलिसकर्मी शामिल हैं। सुरक्षाकर्मियों ने 500 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार भी किया है।

सेना ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा

इमरान खान समर्थक मंगलवार दोपहर को इस्लामाबाद में डी-चौक पर पहुंच गए थे। इस इलाके में संसद, PM, राष्ट्रपति का कार्यालय और सुप्रीम कोर्ट हैं। हालांकि, पाकिस्तानी पुलिस और सेना ने रात 8 बजे के बाद प्रदर्शनकारियों को वापस खदेड़ दिया। मंगलवार को पूरे दिन PTI समर्थकों का संघीय राजधानी में सुरक्षाकर्मियों से टकराव हुआ। झड़प के दौरान 60 से अधिक लोग घायल हो गए, क्योंकि दोनों तरफ से आंसू गैस और रबर की गोलियों का इस्तेमाल किया गया। हिंसा से निपटने के लिए राजधानी इस्लामाबाद में धारा 245 लागू कर दी गई थी। प्रदर्शनकारियों को देखते ही गोली मारने का आदेश दिया गया था।

पुलिसकर्मी की मौत के मामले में इमरान पर मामला दर्ज 

तक्षशिला पुलिस ने सोमवार को एक पुलिस कांस्टेबल की मौत के मामले में मंगलवार को इमरान खान और CM गंडापुर के खिलाफ मामला दर्ज किया। FIR में कहा गया है कि आंसू गैस, रबर बुलेट गन और अन्य हथियारों से लैस प्रदर्शनकारियों ने पुलिस अधिकारियों पर हिंसक हमले किए।FIR के मुताबिक, PTI से जुड़े लोगों ने कांस्टेबल मुबाशिर हसन को घायल कर दिया और उसे लाल रंग की वैन में अगवा कर लिया। इसके बाद उसे हकला ब्रिज के नीचे फेंक दिया गया। कांस्टेबल हसन को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
माले/इस्लामाबाद: मालदीव अपनी कमजोर अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए दक्षिण एशियाई देशों के संगठन 'सार्क' को फिर से शुरू करने की कोशिशें कर रहा है लेकिन उसके सारे दांव नाकाम…
 11 August 2026
मॉस्को/कीव: रूसी वायुसेना ने 4-5 अगस्त की रात को यूक्रेन पर 24 बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया। यूक्रेनी वायु सेना ने इन मिसाइलों को 'इस्कंदर-M/S-400' कैटेगरी में रखा है। इसका…
 11 August 2026
लंदन: सूडान में चल रहे नरसंहार को लेकर दुबई के शासक को लंदन की सड़कों पर घेर लिया गया। मोहम्मद बिन राशिद अल-मकतूम जो दुबई के शासक होने के साथ…
 11 August 2026
वॉशिंगटन/अंकारा: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पिछले महीने NATO शिखर सम्मेलन के बाद बेहद सीक्रेट तरीके से एक मिलिट्री विमान के जरिए तुर्की से बाहर निकाला गया था। अमेरिकी सीक्रेट…
 11 August 2026
काठमांडू: नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने कहा है कि 1816 की वह मूल सुगौली संधि नहीं मिल रही है जिसने ब्रिटिश भारत के साथ उसकी सीमा तय की…
 11 August 2026
तेल अवीव: सऊदी अरब, तुर्की और पाकिस्तान के बीच हुए डिफेंस पैक्ट के बाद इजरायली डिफेंस सर्किल में भारत को 'इंश्योरेंस पॉलिसी' की तरह देखा जा रहा है। इजरायल में…
 10 August 2026
ढाका: भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान से सोमवार को मुलाकात की है। बांग्लादेश का उच्चायुक्त नियुक्त होने के बाद त्रिवेदी की बांग्लादेश के प्रधानमंत्री…
 10 August 2026
तेल अवीव: सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्की के बीच हुए 'मक्का समझौते' के बाद इजरायल का मानना है कि इस समझौते के बाद उसके भारत से संबंध और मजबूत होंगे।…
 10 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में हो रहे अहम घटनाक्रम के बीच भारत के चार सुरक्षा अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल ढाका पहुंचा है। भारतीय प्रतिनिधिमंडल बांग्लादेशी सेना की खुफिया एजेंसी डॉयरेक्टरेट जनरल ऑफ…
Advt.