टाटा स्टील प्लांट का विरोध, हत्या.. 25 साल पहले क्या हुआ जो पूर्व MLA को हुई उम्रकैद

Updated on 02-08-2023 01:36 PM
भुवनेश्वर: ओडिशा के गंजाम जिले की एक अदालत ने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के नेता और पूर्व विधायक एन नारायण रेड्डी समेत 13 लोगों को उम्र कैद की सजा सुनाई है। मामला भूमि अधिग्रहण रोधी आंदोलन से जुड़ा है। आंदोलन के दौरान एक पुलिसकर्मी की हत्या कर दी गई थी। सिंधीगांव में इस्पात संयंत्र के निर्माण के वास्ते जमीन अधिग्रहण के विरूद्ध यह प्रदर्शन चल रहा था। 18 जून, 1998 को आरोपियों ने एक थाने पर बम फेंका था, जिसमें रिजर्व पुलिस के निरीक्षक बिनोभा मेहर की मौत हो गई थी।

सरकारी वकील निरंजन पधी ने बताया कि हत्या के मामले में पूर्व विधायक समेत 22 लोगों को इस मामले में नामजद किया गया था। 13 अदालत में पेश हुए, जबकि तीन खराब स्वास्थ्य के कारण नहीं आए। 6 अन्य की पहले ही मौत हो चुकी है।

65 गवाहों के दर्ज हुए बयान

एडीजे -3 की अदालत के न्यायाधीश राज कुमार दास ने 65 गवाहों के बयान दर्ज करने के बाद 25 साल पुराने इस मामले में फैसला सुनाया। इस जमीन अधिग्रहण विरोधी आंदोलन की अगुवाई करने वाले रेड्डी (68) ने कहा कि वे लोग इंसाफ पाने के लिए ऊपरी अदालत जाएंगे। पूर्व विधायक ने कहा, 'हम इस फैसले से बहुत निराश हैं। हम इंसाफ पाने के लिए ऊपरी अदालत जायेंगे।'

ऐसे हिंसक हुआ था मामला

छत्रपुर के पूर्व विधायक एन नारायण रेड्डी 18 जून 1998 को प्रस्तावित टाटा स्टील परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण पर चर्चा के लिए सिंधीगांव में बैठक कर रहे थे। वहां पुलिस और अधिग्रहण का विरोध कर रहे ग्रामीणों के बीच झड़प हो गई। स्थिति हिंसक हो गई और पुलिस टीम पर बम फेंके गए, जिसमें मेहर की मौत हो गई। बाद में, तत्कालीन गंजाम जिला कलेक्टर के सुरक्षा गार्ड घायल हो गए जब ग्रामीणों ने उन वाहनों पर पथराव किया जिनमें वे क्षेत्र में शांति बैठक आयोजित करने के लिए यात्रा कर रहे थे।

इन लोगों को भी सजा

रेड्डी, जो अब 68 वर्ष के हो चुके हैं, जिन्होंने प्रस्तावित इस्पात संयंत्र के खिलाफ आंदोलन का नेतृत्व किया था, ने कहा कि वे फैसले को चुनौती देंगे। पूर्व रेड्डी के अलावा, जिन अन्य लोगों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है, वे हैं पी कामराजू रेड्डी (75), कालिया सेठी (45), एन दिलीप कुमार रेड्डी (50), गुरुदेव बेहरा (50), पी नागेश्वर रेड्डी (65), पी डंबरू रेड्डी ( 66), एल चंद्रमणि रेड्डी (60), डी कामराजू बर्मा (69), पी पोटुडु (68), टूना बेहरा (52), आर घाना रेड्डी (60) और सुदाम रौला (59)।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.