पंचायत सचिव संघ का प्रदर्शन, अल्टीमेटम की प्रतियां जलाकर जताया विरोध

Updated on 22-03-2025 04:41 PM

बिलाईगढ़। प्रदेश पंचायत सचिव संघ के आह्वान पर बिलाईगढ़ ब्लॉक के जनपद पंचायत मुख्यालय में पंचायत सचिव संघ ने अपनी एक सूत्रीय मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। सचिव संघ सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं और राज्य सरकार द्वारा 24 घंटे के भीतर काम पर लौटने के अल्टीमेटम की प्रतियां जलाकर विरोध जता रहे हैं।

सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप
पंचायत सचिव संघ ने भाजपा सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया है। संघ का कहना है कि भाजपा ने विधानसभा चुनाव के दौरान पंचायत सचिवों के नियमितीकरण का वादा 'मोदी की गारंटी' के रूप में किया था, लेकिन सरकार बनने के बाद भी इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया।

संघ ने यह भी बताया कि पूर्व आंदोलन के समय वर्तमान गृह मंत्री एवं पंचायत मंत्री विजय शर्मा ने भी आंदोलन का समर्थन करते हुए सरकार बनने पर नियमितीकरण करने का आश्वासन दिया था। इसी वादाखिलाफी से आहत होकर प्रदेश पंचायत सचिव संघ मजबूरन ब्लॉक मुख्यालय पर धरने पर बैठा है।

अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी
संघ ने स्पष्ट किया है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक उनका प्रदर्शन जारी रहेगा। पंचायत सचिवों का कहना है कि वे अपने हक की लड़ाई लड़ते रहेंगे और सरकार से जल्द से जल्द वादे पूरे करने की मांग कर रहे हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.