लाला जगदलपुरी ग्रंथालय में पाठकों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करें : कलेक्टर

Updated on 10-07-2025 01:51 PM

जगदलपुर। कलेक्टर एवं अध्यक्ष लाला जगदलपुरी केंद्रीय ग्रन्थालय हरीश एस की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट के प्रेरणा कक्ष में बुधवार को लाला जगदलपुरी केंद्रीय ग्रन्थालय के प्रबंधकारिणी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर श्री हरीश ने कहा कि केंद्रीय ग्रन्थालय में पाठकों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करें। उन्हें ऑनलाइन स्टडी मटेरियल, आवश्यक पुस्तकें एवं समसामयिक पत्र-पत्रिकाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने सहित इंटरनेट सुविधा की भी समुचित सुलभता कराया जाए।

बैठक में अधिक से अधिक पाठकों को ग्रन्थालय का लाभ प्रदान करने के सम्बन्ध में चर्चा की गई। साथ ही विद्युत के वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर इनवर्टर की व्यवस्था के निर्देश कलेक्टर द्वारा दिए गए। कलेक्टर ने केंद्रीय ग्रन्थालय में सुरक्षा की दृष्टिकोण से सुरक्षा कर्मियों की व्यवस्था के निर्देश भी दिए।

उन्होंने संपूर्ण भवन में विद्युत व्यवस्था के ऑडिट के निर्देश दिए। बैठक में ग्रन्थालय के साफ सफाई एवं परिसर के उद्यान के रख-रखाव के संबंध में चर्चा की गई। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रतीक जैन, सहायक कलेक्टर विपिन दुबे तथा प्रबंधकारिणी समिति के सदस्य अधिकारी उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
दुर्ग। कलेक्टर  अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल द्वारा पाटन विकासखंड में कृषि आदान सामग्रियों के उचित मूल्य पर विक्रय तथा गुणनियंत्रण के उद्देश्य से…
 12 August 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में विगत दिवस जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति सहित बाल संरक्षण एवं महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न जिला स्तरीय समितियों की बैठक कलेक्ट्रेट…
 12 August 2026
दुर्ग।  हर विवाद का अंत अदालत के फैसले से ही हो यह जरूरी नहीं। कभी-कभी एक बातचीत, एक सही सवाल और एक निष्पक्ष संवाद वह कर सकता है, जो वर्षों की…
 12 August 2026
दुर्ग। अब मन को तसल्ली है कि जरूरत पड़ने पर मेरा इलाज सही समय पर और निःशुल्क हो सकेगा। यह संतोष के भाव हैं दुर्ग जिले के खुर्सीपार जोन-2 निवासी …
 12 August 2026
दुर्ग। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग के अध्यक्ष के. विनोद कुजूर के मार्गदर्शन में सचिव उमेश कुमार भागवतकर…
 12 August 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह के दिशा-निर्देश व प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी  क्रिस्टोफर खलखो के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विरूद्ध कार्रवाई की गई।सहायक आयुक्त आबकारी से प्राप्त जानकारी…
 12 August 2026
कोरबा, आजादी का अर्थ केवल बंधनों से मुक्ति नहीं, बल्कि अपने सपनों को पूरा करने और अपने पैरों पर खड़े होने की स्वतंत्रता भी है। यही भावना आज महिला स्व-सहायता समूहों…
 12 August 2026
नई दिल्ली/रायपुर। रायपुर लोकसभा सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल मंगलवार को नई दिल्ली में शिक्षा, महिला, बाल, युवा और खेल संबंधी समिति की बैठक में शामिल हुए। बैठक…
 12 August 2026
कोरबा।कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में टीएल के लंबित प्रकरणों, विभिन्न विभागों के कार्यों और योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने…
Advt.