स्कूल आश्रम छात्रावास और आंगनबाड़ी केन्द्रो में पेयजल व विद्युत व्यवस्था उपलब्ध करें : कलेक्टर

Updated on 11-06-2025 01:14 PM

नारायणपुर। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं द्वारा जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों का साप्ताहिक समय सीमा की बैठक आहूत किया गया। उन्होंने बैठक में शिविर में पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से लाभान्वित करने, समाधान शिविरों से प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के साथ निराकरण कराने तथा शिक्षा सत्र प्रारंभ होने के पूर्व ही आश्रम छात्रावास और स्कूल भवनों को मरम्मत, रंगाई पोताई एवं आंगनबाड़ी निर्माणाधीन भवनों को शीघ्र पूर्ण करने संबंधित अधिकारियांें को निर्देशित किया। कलेक्टर ने समय सीमा के लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए प्रकरणों को शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिये। उन्होंने जिले के वनाधिकार पट्टाधारियों के मृतक नामांतरण हेतु आवेदन मंगवाने राजस्व अधिकारियों को प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने बैठक में सुशासन तिहार के प्रकरणों की विभागवार समीक्षा की।

उन्होंने सुशासन तिहार में दिए गए आवेदन का निराकरण करने, नारायणपुर जिला अंतर्गत 2025 में डाक विभाग द्वारा खोले जाने वाले 11 नए बीओ व आईपीपीबी सर्विस के संबंध में प्रोग्रेस रिपोर्ट, जल जीवन मिशन अंतर्गत शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने, मुआवजा राशि भुगतान करने, बालक आश्रम जाटलूर में अधीक्षक नियुक्त करने, झारावाही स्कूल को झारावाही में पुनः संचालित करने, ग्राम कचोरा में प्राथमिक शाला भवन स्वीकृत करने, शासकीय हाईस्कूल खड़ीबहार में बाउंड्रीवाल निर्माण एवं पानी की व्यवस्था करने, ग्राम झारावाही में मूलभूत सुविधाओं के संबंध में, आंगनबाड़ी भवन, पीडीएस भवन, सड़क निर्माण कार्य पूर्ण करवाने, सड़क निर्माण में डामरीकरण की गुणवत्ता पर जॉच करवाने व डामरीकरण कार्य को पूर्ण करवाने, गोमागाल में नया विद्युत कनेक्शन लगवाने संबंधी जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

कलेक्टर ममगाईं ने माध्यमिक शाला छोटेटोण्डाबेड़ा में स्कूल भवन निर्माण, प्राथमिक सहायता प्रशिक्षण आयोजन, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को दिये जाने वाला वेतन, खसरा नंबर 390/1 पर जबरन सीमांकन व कब्जा के प्रयास की शिकायत, कार्य आधारित वेतन एवं अयुष्मान आरोग्य मंदिर में मिलने वाली राशि को प्राथमिकता देते हुए समयानुसार भुगतान करने, ग्राम गांेगला एवं नाउमुंजमेटा में नवीन आंगनबाड़ी भवन निर्माण कार्य स्वीकृत करने, सड़क साफ सफाई की राशि दिलाने, उप स्वास्थ्य केन्द्र उन्नयन कार्य, गुमरका में पानी टंकी निर्माण कार्य को पूर्ण करने, गोमागाल में क्रेडा विभाग का कार्य को पूर्ण करने, अनुकम्पा नियुक्ति, अवैध अतिक्रमण अवैध निर्माण पर कार्यवाही, पानी की समस्या का निराकरण, दिव्यांग पेंशन, किये गए कार्यों की राशि भुगतान, सड़क निर्माण, सौर उर्जा, नलजल योजना, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, आयुष्मान कार्ड, बैंक खाता खुलवाने हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया।

बैठक में कलेक्टर ने पंचायत के पात्र हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत करने, मुख्यमंत्री हाटबाजार क्लिीनिक, शासकीय योजनाओं के तहत् पहुंचविहीन ग्रामों में मूलभूत सुविधा, जल जीवन मिशन के अधूरे कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने, नक्सल प्रभावित क्षेत्र अंतर्गत नवीन स्थापित शालाओं, नक्सल पिड़ित आवास, हैण्डपंप मरम्मत, छोटेडोंगर में विकास एवं निर्माण कार्य, मुख्यमंत्री आवास, स्ट्रीट लाइटों की खराब स्थिति, पेंशन, असर्वेक्षित ग्रामों के राजस्व सर्वेक्षण की प्रगति, वन अधिकार पट्टा, सीमांकन एवं बटवारा, अनुकम्पा नियुक्ति संबंधी जानकारी ली।

कलेक्टर ममगाईं ने जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का शीघ्र निराकरण करने, प्रधानमंत्री स्वीकृत आवासों की भौतिक प्रगति, नियद नेल्लानार योजनांतर्गत संचालित निर्माण कार्याे को समय पर पूर्णं करने, विद्युत विभाग के अधिकारी को ग्रामों में आ रही विद्युत समस्यों का निराकरण करने और विद्युत विहीन घरों विद्युत कनेक्शन प्रदाय करने, अवैध निर्माण रोकने एवं पेंशन हेतु दिये गये आवेदनों का निराकरण कर पेंशन प्रदाय करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

बैठक में जिला पंचायत सीईओ आकांक्षा शिक्षा खलखो, अपर कलेक्टर बीरेन्द्र बहादुर पंचभाई, एसडीएम गौतमचंद पाटिल, अभयजीत मण्डावी, डिप्टी कलेक्टर डॉ. सुमित गर्ग, जिला कोषालय अधिकारी हरीश साहू, सीएमएचओ डॉ. एसएस राज, उपसंचालक समाज कल्याण वैशाली मरड़वार, आदिवासी विकास विभाग के सहायक संचालक तनुजा नाग सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.