निर्माण कार्यों की जानकारी स्थानीय जन-प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराए - लोक निर्माण मंत्री श्री भार्गव

Updated on 25-01-2023 05:17 PM

लोक निर्माण मंत्री श्री गोपाल भार्गव ने कहा कि प्रदेश में कराये गये समस्त निर्माण कार्यों की जानकारी स्थानीय जन-प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराई जावे। उन्होंने यह निर्देश मंत्रालय में लोक निर्माण के मुख्‍य अभियंताओं की बैठक में दिए। भार्गव ने कहा कि 5 फरवरी 2023 से मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की पहल पर प्रारंभ की जा रही विकास यात्राओं में राज्य शासन की उपलब्धियों की जानकारी आमजन तक पहुँचाई जाएगी।

मंत्री श्री भार्गव ने कहा कि गत 18 वर्षों में मध्यप्रदेश ने सभी क्षेत्रों में एतिहासिक प्रगति हासिल की है। इसी क्रम में प्रदेश की अधोसंरचना में आमूल-चूल परिवर्तन हुआ है। सड़कों के विकास ने नया इतिहास बताया है। निर्माण कार्यों में गुणवत्ता, मितव्ययता और समयबद्धता को सुनिश्चित किया गया है। यह सभी बातें आमजन मानस को भी मालूम होना इसके लिए मैदानी अधिकारी, क्षेत्रीय जन-प्रतिनिधियों को विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी उपलब्ध करावें। मुख्य अभियंता अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत सुनिश्चित करें कि कहीं भी शासकीय अमला और जन-प्रतिनिधियों में संवादहीनता की स्थिति निर्मित न होने पाये।

मंत्री श्री भार्गव ने कहा कि जो निर्माण कार्य स्वीकृत हो गये हैं। उनके भूमि-पूजन शिलान्यास और लोकार्पण कार्यक्रमों की भी कार्ययोजना स्थानीय जन-प्रतिनिधियों के साथ समन्वय बनाकर किया जावे।

बैठक प्रमुख सचिव लोक निर्माण श्री सुखवीर सिंह, प्रमुख अभियंता सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 August 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल के अरेरा कॉलोनी, रोहित नगर सहित अन्य रिहायशी इलाकों में संचालित व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर चल रही कार्रवाई के बीच दुकानदारों को बड़ी राहत मिली है।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
 03 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पटवारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर प्रदेश के सभी जिलों के पटवारी आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे हैं। संघ ने स्पष्ट किया है कि जब तक…
 03 August 2026
भोपाल, भोपाल में 5 अगस्त से ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 की शुरुआत होगी। यह 4 दिन यानी 8 अगस्त तक चलेगा। इसमें विदेशी मेहमान भी शामिल होंगे। इसके चलते भोपाल को GIS…
 03 August 2026
भोपाल। भोपाल के कटारा हिल्स स्थित विवेकानंद कालोनी में दो बच्चियों के कथित अपहरण का मामला पुलिस जांच में झूठा साबित हुआ। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने…
 03 August 2026
भोपाल। पत्नी की मर्जी के विरुद्ध टीवी का चैनल बदलना एक युवक को भारी पड़ गया। भोपाल छोला मंदिर क्षेत्र में गुस्साई महिला ने अपने पति पर हंसिये से हमला…
 03 August 2026
भोपाल। अपनी 17 सूत्रीय मांगों को लेकर मध्य प्रदेश के कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों ने रविवार को शिवाजी नगर स्थित आंबेडकर मैदान में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। भारतीय मजदूर संघ के…
 03 August 2026
भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने और बाद में शादी से इनकार करने पर जबरन कीटनाशक पिलाकर जान लेने की कोशिश का मामला…
 03 August 2026
भोपाल के गौतम नगर में रविवार को आवासीय क्षेत्रों में संचालित व्यावसायिक गतिविधियों के विरोध में बड़ी संख्या में रहवासी सड़क पर उतर आए। संयुक्त रहवासी संघ के बैनर तले…
 03 August 2026
 भोपाल। भोपाल के हमीदिया अस्पताल में भर्ती जालसाजी के आरोपित किशन मोदी को कथित तौर पर वीआईपी सुविधाएं दिए जाने के मामले में जेल प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है।…
Advt.