प्राप्त आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण कर आवेदक को दें सूचना : कलेक्टर

Updated on 01-07-2025 12:56 PM

जांजगीर-चांपा। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम के माध्यम से जिले के नागरिकों की समस्याओं, शिकायतों एवं मांगों को आत्मीयता के साथ सुना एवं अधिकारियों को जनदर्शन में प्राप्त प्रत्येक आवेदन का संवेदनशीलता एवं प्राथमिकता के साथ गुणवत्तापूर्ण निराकरण कर आवेदक को सूचना देने के निर्देश दिए। जनदर्शन में आज कुल 91 आवेदन प्राप्त हुए। आज जनदर्शन में जिले के ग्राम पंचायत उदयभांठा निवासी पुष्पा दिनकर द्वारा ईलाज हेतु आर्थिक सहायता के लिए आवेदन प्रस्तुत किया।

उनकी स्थिति को समझते हुए कलेक्टर ने समाज कल्याण विभाग अधिकारी को जिला चिकित्सालय ले जाकर जांच कराने एवं आगे का उपचार निःशुल्क कराने निर्देश दिए। ब्लाक नवागढ़ के ग्राम पंचायत खैरताल के आवेदक ने आरटीई के तहत निजी स्कूल में अध्ययनरत अपनी पुत्री के साथ प्राचार्य द्वारा आर्थिक स्थिति को लेकर प्रताड़ित करने पर अन्यत्र स्कूल में स्थानांनतरण कराने हेतु आवेदन किया। जिस पर कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को जांच करने एवं दोषी पाए जाने पर संबंधित संस्था के प्राचार्य पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

तहसील मुख्यालय सारागांव निवासी दिलहरण पटेल द्वारा एक्सीडेंट के कारण छूटे हुए प्राइम वन वर्क में सेल्समैन की ड्यूटी को पुनः ज्वाइन कराने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। जिस पर कलेक्टर ने सहायक आयुक्त आबकारी को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। तहसील मुख्यालय बलौदा निवासी कृष्ण कुमार सोनी द्वारा सीमांकन रिपोर्ट की पुनः जांच कराने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। जिस पर कलेक्टर ने तहसीलदार बलौदा के आवश्यक जांच करने एवं कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार आज जनदर्शन में आवास, पेंशन, ऋण प्रदान, राशन कार्ड सहित अन्य विषयों पर आवेदन प्राप्त हुए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.