स्कूलो में विद्यार्थियों को स्वच्छ व सुंदर वातावरण में गुणवत्तायुक्त शिक्षा दे : कलेक्टर

Updated on 13-06-2025 02:37 PM

गरियाबंद । कलेक्टर  बीएस उइके ने जिला कार्यालय के सभाकक्ष में शिक्षा विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 राज्य में भी प्रभावी हो गई है। शासन की मंशा है, कि विद्यालय में छात्र-छात्राओं को स्वच्छ व सुंदर वातावरण में गुणवत्तायुक्त शिक्षा दी जाये। स्कूल शिक्षा विभाग इस दिशा में भी लगातार कार्य कर रहा है। इस वर्ष भी शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन 16 जून 2025 से प्रत्येक स्तर पर किया जायेगा। इसके लिए शाला प्रवेश उत्सव की प्रारंभिक तैयारी के साथ-साथ पर्याप्त प्रचार-प्रसार भी करें।

कलेक्टर  उइके ने कहा कि शाला प्रवेश उत्सव के पूर्व शाला भवन, परिसर, अध्यापन कक्षों की साफ-सफाई एवं मरम्मत करा ले। शाला प्रवेश उत्सव का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाये। इस संबंध में गांवों में तथा शहरी वार्डों में मुनादी कराये। शाला प्रवेश उत्सव के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं शाला विकास समिति एवं पालकों को विशेष रूप से आमंत्रित कर। शाला स्तर/संकुल स्तर/ब्लॉक स्तर/जिला स्तर पर शाला प्रवेश उत्सव मनाए।  सत्र के प्रारंभ से ही अध्ययन-अध्यापन के लिए बेहतर माहौल तैयार हो सके, इसके लिए जिला स्तर पर आवश्यक रूप रेखा तैयार कर ले। विद्यार्थियों की उपस्थिति पंजी पहले से ही संधारित करे। कक्षा पहली के लिए आंगनबाड़ी केन्द्र से बच्चों की सूची प्राप्त करें तथा प्रवेश देने की कार्यवाही करें। शाला त्यागी बच्चों को प्रेरित कर पुनः शाला की मुख्य धारा में जोड़े। शाला प्रारंभ होने से पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी शिक्षकों की लंबित प्रकरणों का निराकरण कर ले। कक्षा शिक्षक, विषय शिक्षक अध्यापन संबंधी आगामी तीन महीने का रोडमैप पहले से तैयार कर ले। स्कूलो में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करे। शाला प्रवेश उत्सव के लिए स्थानीय समुदाय, आंगनबाड़ी एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ता, स्व-सहायता समूह, सेवानिवृत्त कर्मचारीगण एवं जनप्रतिनिधियों से सहयोग ले। शाला प्रवेश उत्सव के दौरान शाला परिवार की ओर से जनप्रतिनिधि, शाला विकास समिति, पालक एवं गणमान्य नागरिकों को शाला प्रवेश उत्सव के लिए आमंत्रित करे। उन्होंने कहा कि निःशुल्क पाठ्यपुस्तक, निःशुल्क गणवेश, सायकल का वितरण विद्यार्थियों को करें। नन्हें-मुन्हें नवप्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर अभिनंदन करे। प्रवेश उत्सव के दिन न्योता भोज का आयोजन कराये। बोर्ड परीक्षा, स्थानीय परीक्षा में मेधावी अंक प्राप्त करने वाले बच्चों को सम्मानित कराये। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी  एके सारस्वत, डीएमसी  केएस नायक एवं समस्त बीईओ, प्राचार्य सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।  



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.