दूरस्थ माओवाद प्रभावित ग्रामों में डायरिया रोकथाम हेतु जनजागरूकता अभियान

Updated on 21-07-2025 01:05 PM

सुकमा। कलेक्टर  देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशन में डायरिया रोकथाम अभियान के तहत पीएचई विभाग की टीम द्वारा जिले के अति-दूरस्थ और माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में विकासखंड कोंटा के ग्राम टेकलगुड़ियम और गोलापल्ली में ग्रामीणों को सुरक्षित पेयजल, स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।

टेकलगुड़ियम और गोलापल्ली में स्वच्छ जल और स्वास्थ्य पर विशेष फोकस

दूरस्थ ग्राम टेकलगुड़ियम में पीएचई विभाग की टीम ने ग्रामीणों को जल जनित बीमारियों विशेषकर डायरिया से बचाव के उपायों की जानकारी दी। ग्रामीणों को बताया गया कि सुरक्षित और स्वच्छ जल के उपयोग से डायरिया जैसी जानलेवा बीमारियों से बचा जा सकता है। इस दौरान ग्रामीणों को जल गुणवत्ता जांच की प्रक्रिया भी समझाई गई और जल नमूनों का परीक्षण किया गया। डायरिया रोकथाम अभियान के तहत ग्राम गोलापल्ली में भी विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां स्कूलों में छात्र-छात्राओं को साफ-सफाई रखने, हाथ धोने की आदत डालने तथा केवल उबला या फिल्टर किया हुआ पानी पीने की सलाह दी गई। साथ ही ग्रामीणों को बताया गया कि खुले स्रोतों से जल लेने के पहले उसका परीक्षण आवश्यक है।

अभियान के दौरान जल संरक्षण की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया। ग्रामीणों को वर्षा जल संचयन, सोखता गड्ढे और घरों में पानी का विवेकपूर्ण उपयोग करने जैसे उपाय बताए गए। साथ ही यह भी बताया गया कि जल स्रोतों को स्वच्छ रखना सामूहिक जिम्मेदारी है।

पीएचई विभाग के अधिकारियों ने बताया कि ग्रामीणों की भागीदारी से ही ऐसे अभियान सफल हो सकते हैं। अभियान का उद्देश्य  जानकारी देना के साथ ही ग्रामीणों में स्थायी व्यवहार परिवर्तन लाना है, जिससे संपूर्ण गांव को स्वस्थ और रोगमुक्त बनाया जा सके। इस अभियान को लेकर ग्रामीणों में उत्साह देखा गया और उन्होंने भी अपने स्तर पर स्वच्छता और जल सुरक्षा के लिए योगदान देने का संकल्प लिया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.