फाइलेरिया उन्मूलन अभियान में जन-सहभागिता जरूरी: स्वास्थ्य मंत्री डॉ.चौधरी

Updated on 02-02-2023 05:25 PM

लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने कहा है कि फाइलेरिया उन्मूलन अभियान में जन-सहभागिता जरूरी है। अभियान के सफल संचालन के लिये जन-प्रतिनिधियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों का सहयोग प्राप्त करें। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी बुधवार को भोपाल में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान में सामूहिक दवा सेवन (एमडीए) के कम्युनिकेशन केम्पेन के राज्य स्तरीय शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने कहा कि फाइलेरिया मच्छर के काटने से फैलता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) के अनुसार फाइलेरिया, दुनिया भर में दीर्घकालिक विकलांगता के प्रमुख कारणों में से एक है। किसी भी आयु वर्ग में होने वाला यह संक्रमण लिम्फैटिक सिस्टम को नुकसान पहुँचाता है।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि फाइलेरिया रोग से प्रदेश को मुक्त करने के लिए एक साथ मिशन मोड में कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सामूहिक दवा सेवन (एमडीए/आईडीए) एवं फाइलेरिया एवं कालाजार रोग के सम्बन्ध में ऑडियो-विज़ुअल के माध्यम से दिए गए संदेश का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाये। फाइलेरिया रोग से बचाने के लिए कटनी, उमरिया, टीकमगढ़, निवाड़ी और दतिया में (2 दवाइयों डीईसी, अल्बंडाजोल के साथ), पन्ना, रीवा एवं छतरपुर जिले में (3 दवाइयों डीईसी, अल्बंडाजोल एवं आईवरमेंक्टिन के साथ) 10 से 22 फरवरी तक सामूहिक दवा सेवन कार्यक्रम चलाया जाएगा। इस कार्यक्रम में 8 जिलों में 39 हज़ार 600 से अधिक दवा सेवक एवं सुपरवाइजर के माध्यम से बूथ पर एवं घर-घर जाकर लगभग 90 लाख 20 हज़ार से अधिक लक्षित जनसंख्या को फ़ाइलेरिया रोधी दवाइयों का सेवन अपने सामने कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभियान से जुड़े अमले को प्रशिक्षण दिया जाए। अभियान में इस बात पर जोर दिया जाये कि सभी लोग उन्हें दी गई फाइलेरिया से बचाव की दवाओं का सेवन कराना सुनिश्चित करें। इसके लिये व्यापक पैमाने पर जन-जागरूकता के कार्यक्रम संचालित किये जायें।

स्वास्थ्य आयुक्त डॉ. सुदाम खाड़े ने कहा कि सामूहिक दवा सेवन के सफल क्रियान्वयन के लिए विकासखण्ड स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम किए जाएँ। अभियान के माइक्रो प्लान को सम्बंधित जिलों के जन-प्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ साझा किया जाए। फ़ाइलेरिया से सम्बंधित प्रचार-प्रसार सामग्री को मोबाइल रथों से लोगों को दिखाया और सुनाया जाए।

एमडी एनएचएम श्रीमती प्रियंका दास ने कहा कि सामूहिक दवा सेवन कार्यक्रम में दवाइयों का अभाव कभी नहीं रहा, केवल लोगों द्वारा इसके सेवन को सुनिश्चित कराना चुनौती थी। इससे निपटने के लिए इस बार अभियान के एक सप्ताह पहले ही लोगों को कम्युनिकेशन केंपेन से और उपलब्ध अन्य प्रचार-प्रसार सामग्री द्वारा जागरूक करना शुरू कर दिया गया है।

राज्य कार्यक्रम अधिकारी, वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम, डॉ. हिमांशु जायसवार ने फाइलेरिया, एमडीए अभियान की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एमडीए अभियान (10 से 22 फरवरी) के पहले 2 दिन बूथ पर दवाइयाँ खिलाई जायेगी और उसके बाद 5 दिन घर-घर जाकर दवाइयाँ खिलाई जायेंगी। शेष 3 दिन में छूटे हुए लोगों को दवाइयाँ खिलायी जायेगी। ये दवाएँ 2 साल से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती महिलाओं और गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों को नहीं दी जायेंगी।

विश्व स्वास्थ्य संगठन, ग्लोबल हेल्थ स्ट्रेटजीज के प्रतिनिधियों, अभियान से संबंधित जिला स्वास्थ्य अधिकारियों सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 August 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल के अरेरा कॉलोनी, रोहित नगर सहित अन्य रिहायशी इलाकों में संचालित व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर चल रही कार्रवाई के बीच दुकानदारों को बड़ी राहत मिली है।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
 03 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पटवारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर प्रदेश के सभी जिलों के पटवारी आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे हैं। संघ ने स्पष्ट किया है कि जब तक…
 03 August 2026
भोपाल, भोपाल में 5 अगस्त से ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 की शुरुआत होगी। यह 4 दिन यानी 8 अगस्त तक चलेगा। इसमें विदेशी मेहमान भी शामिल होंगे। इसके चलते भोपाल को GIS…
 03 August 2026
भोपाल। भोपाल के कटारा हिल्स स्थित विवेकानंद कालोनी में दो बच्चियों के कथित अपहरण का मामला पुलिस जांच में झूठा साबित हुआ। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने…
 03 August 2026
भोपाल। पत्नी की मर्जी के विरुद्ध टीवी का चैनल बदलना एक युवक को भारी पड़ गया। भोपाल छोला मंदिर क्षेत्र में गुस्साई महिला ने अपने पति पर हंसिये से हमला…
 03 August 2026
भोपाल। अपनी 17 सूत्रीय मांगों को लेकर मध्य प्रदेश के कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों ने रविवार को शिवाजी नगर स्थित आंबेडकर मैदान में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। भारतीय मजदूर संघ के…
 03 August 2026
भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने और बाद में शादी से इनकार करने पर जबरन कीटनाशक पिलाकर जान लेने की कोशिश का मामला…
 03 August 2026
भोपाल के गौतम नगर में रविवार को आवासीय क्षेत्रों में संचालित व्यावसायिक गतिविधियों के विरोध में बड़ी संख्या में रहवासी सड़क पर उतर आए। संयुक्त रहवासी संघ के बैनर तले…
 03 August 2026
 भोपाल। भोपाल के हमीदिया अस्पताल में भर्ती जालसाजी के आरोपित किशन मोदी को कथित तौर पर वीआईपी सुविधाएं दिए जाने के मामले में जेल प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है।…
Advt.