पदोन्नत पूर्व वरिष्ठता संशोधन सूची का किया जाए सार्वजनिक प्रकाशन – छग. टीचर्स एसोसिएशन

Updated on 26-09-2022 05:37 PM
जिला के सहायक शिक्षक/सहायक शिक्षक टी/ई एल.बी. से प्रधान पाठक प्राथमिक शाला के पद पर पदोन्नति किया जाना है। पदोन्नति हेतु प्राप्त सहायक शिक्षक एल.बी. ई/टी संवर्ग की वरिष्ठता सूची का अंतिम प्रकाशन जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा सार्वजनिक नहीं किया गया है। पूर्व में जारी वरिष्ठता सूची में कई विसंगतियां व्याप्त है, जिससे पदोन्नति प्रक्रिया बाधित /विवादित हो सकती है। छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन जिला कोण्डागांव जिलाध्यक्ष ऋषिदेव सिंह सहित जिला पदाधिकारी ने पदोन्नति पूर्व व्याप्त विसंगतियों को दूर करने हेतु कलेक्टर एवं जिला शिक्षा अधिकारी को सुझाव सह ज्ञापन सौंपा गया जिससे पदोन्नति र्निविवाद रूप पूर्ण हो सके।

ज्ञापन में जिले द्वारा जारी वरिष्ठता सूची से उन सहायक शिक्षक टी/ई एल.बी. का नाम विलोपित किया जाए जो पूर्व में सहायक शिक्षक एल.बी. से उच्च श्रेणी शिक्षक के रूप पदोन्नति प्राप्त हो चुके हैं एवं पदोन्नति पद पर वर्तमान में सेवारत है। स्थानांतरण से आए हुए सहायक शिक्षक एल.बी. संवर्ग को स्थानांतरण उपरान्त कार्यभार ग्रहण दिनांक से वरिष्ठता निर्धारित किया जावें। छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा प्रकाशित राजपत्र के आधार पर प्राथमिक शाला प्रधान पाठक का पद शत प्रतिशत पदोन्नति का पद है, अतएवं जिले में प्राथमिक शाला प्रधान पाठक के रिक्त पद पर 100 प्रतिशत पदोन्नति प्रदान किया जावें।

आश्रम शालाओं में अध्यापन हेतु शिक्षा विभाग से शिक्षको की नियुक्ति होती है, उस आश्रम संस्थाओं में भी प्रधान अध्यापक के रिक्त पद पर भी पदोन्नति प्रदान किया जावें। जिले के सहायक शिक्षक एल.बी. ई एवं टी संवर्ग के वरिष्ठता सूची का सार्वजनिक तौर पर अंतिम प्रकाशन किया जावें, ताकि पदोन्नति प्रक्रिया में पारदर्शिता परिलक्षित हो सके। जिन सहायक शिक्षकों की पदोन्नति प्रधान पाठक प्राथमिक शाला में की जा रही है, उन्हें विभाग द्वारा जारी दिशा निर्देश के तहत उसी संस्था, संकुल एवं उसी विकासखण्ड में या नजदीकी विकासखण्ड के शालाओं में पदोन्नति प्रदान किया जावें। ज्ञापन सौंपने के दौरान छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन कोण्डागांव जिलाध्यक्ष ऋषिदेव सिंह, जिला सचिव संजय कुमार राठौर, ब्लॉक अध्यक्ष मन्नाराम नेताम, जिला पदाधिकारी इरशाद अंसारी, रामेश्वर राव एवं आई टी सेल प्रभारी अशोक साहू मौजूद रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
बिलासपुर, बिलासपुर के चांटीडीह स्थित माधव ट्रेडर्स में ब्रांडेड के नाम पर नकली चाय का कारोबार करने का मामला सामने आया है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने कंपनी…
 19 September 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में जूनियर डॉक्टर एक बार फिर आंदोलन की तैयारी में हैं। स्टाइपेंड, वेतन-मानदेय में संशोधन समेत 17 सूत्रीय मांगों को लेकर जूनियर डॉक्टर्स…
 19 September 2026
सूरजपुर। सेवा संकल्प अभियान की पहल जिले के उन परिवारों की खुशियों से जुड़ रही है, जिनका पक्के घर का सपना प्रधानमंत्री आवास योजना से पूरा हुआ है। ग्राम पंचायत…
 19 September 2026
कोरबा, उच्चतम न्यायालय के रिट पीटिशन (सि) कं. 1404 / 2023, सुकन्या संस्था विरूद्ध युनियन ऑफ इंडिया व अन्य में पारित दिनांक 03.10.2024 के निर्णय के दिशा-निर्देशानुसार न्याय तक पहुंच सुनिश्चित…
 19 September 2026
कोरबा।  सूरज की ऊर्जा अब आदिवासी छात्राओं की पढ़ाई को नई रोशनी और नई सुविधा दे रही है। स्वच्छ एवं अक्षय ऊर्जा के उपयोग से छात्रावासों में अध्ययन के लिए…
 19 September 2026
कोरबा। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें आजीविका से जोड़ने के प्रयासों से परिवारों के जीवन में नई उम्मीद और आत्मविश्वास का संचार हो…
 19 September 2026
कोरबा। कोरबा शहर के वार्ड क्रमांक 19 पथर्रीपारा निवासी  सनातन प्रसाद पाठक के लिए पक्का मकान केवल एक निर्माण नहीं, बल्कि परिवार के सुरक्षित और सुखद जीवन की नई शुरुआत…
 19 September 2026
कोण्डागांव। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत जिले के विभिन्न विद्यालयों में विद्यार्थियों की सहभागिता से…
 19 September 2026
महासमुंद। राष्ट्रव्यापी सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत द्वितीय दिवस आज महासमुंद जिले के 1806 शासकीय एवं निजी विद्यालयों में स्कूल स्तर पर ‘मेरे सपनों का भारत’ सेवा चित्र प्रतियोगिता का…
Advt.