सूचनाओं का त्वरित संप्रेषण करें जनसंपर्क अधिकारी : आयुक्त जनसम्पर्क सक्सेना

Updated on 20-11-2025 11:56 AM

आयुक्त जनसंपर्क श्री दीपक सक्सेना ने कहा है कि जनसंपर्क अधिकारी जन  कल्याण के लिए शासकीय योजनाओं और कार्यक्रमों को प्रिंट इलेक्ट्रानिक डिजिटल और सोशल मीडिया के माध्यम से आम जनता तक पहुंचाएं। साथ ही आमजन की भावनाओंआवश्यकताओं से निरंतर शासन और प्रशासन को अवगत कराएं। मीडियाजनप्रतिनिधियों अधिकारिओं और समाज के विभिन्न वर्गों से संवाद और सम्पर्क कर जनहित में सूचनाओं का त्वरित संप्रेषण करें।

जनसंपर्क आयुक्त श्री सक्सेना बुधवार को भोपाल में जनसंपर्क अधिकारियों की राज्य स्तरीय दिवसीय कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। कार्यशाला में विषय विशेषज्ञ श्री पंकज श्रीवास्तवश्री मनोज मनुश्री शरद द्विवेदी और श्री सचिन चौधरी ने प्रिंटइलेक्ट्रानिक सोशल और डिजिटल मीडिया के संबंध में सारगर्भित जानकारी दी. कार्यशाला में माइंड स्टॉर्मिंग सेशन हुएजिनमें आयुक्त जनसंपर्क श्री सक्सेना और विषय- विशेषज्ञों द्वारा जनसंपर्क अधिकारियों से गहन संवाद किया गया। अपर संचालक जी. एस. वाधवा एवं श्री संजय जैन संयुक्त संचालक श्री पंकज मित्तलश्री अशोक मनवानीश्री आर आर पटेल सहित प्रदेश के सभी संभागीय और जिला जनसंपर्क अधिकारी उपस्थित थे।

आयुक्त श्री सक्सेना ने कहा कि जनसंपर्क विभाग जनता और शासन के बीच एक प्रभावी सेतु का कार्य करता है। एक और जहां विभाग जनता की भावनाओं को शासन प्रशासन को संप्रेषित करता हैवहीं दूसरी ओर शासन की योजनाओं और कार्यों को आम जनता तक पहुँचाता है। विभाग मीडिया के सहयोग से इस कार्य को बखूबी अंजाम देता है। जनसंपर्क अधिकारी अपनी इस ताकत को पहचाने और सक्रिय एवं सजग होकर कार्य करें।

आयुक्त श्री सक्सेना ने कहा कि बीते वर्षों में मीडिया का परिदृश्य बहुत बदल गया है। आज रियल टाइम रिपोर्टिंग की आवश्यकता है। जनसंपर्क अधिकारी प्रिंट मीडिया को समय पर उपलब्ध कराने समाचार के साथ इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल/ सोशल मीडिया को भी उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप समाचार उपलब्ध कराए। जनसंपर्क अधिकारी केवल शासकीय बैठकों और कार्यक्रमों के कवरेज तक ही सीमित न रहें। फील्ड में जाकर शासन की विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं पर केन्द्रित और नागरिकों की भावनाओं को शामिल कर समाचार बनाएं।

जनसंपर्क आयुक्त ने कहा कि मीडिया के बदलते हुए स्वरुप के अनुसार समाचारों की हैडिंग और वन लाइनर्स पर विशेष ध्यान दें। शासन के प्राथमिकता वाले विषयों जैसे किसानमहिलाबच्चेयुवा कल्याण-कानून व्यवस्थास्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जाए। शासन के मेगा प्रोजेक्ट का भी व्यापक प्रचार प्रसार हो।

जिला कार्यालयों को किया जाएगा सशक्त

जनसंपर्क आयुक्त ने कहा कि शासन के प्रचार-प्रसार में जिला कार्यालयों की महत्वपूर्ण भूमिका है। सभी जिला जनसंपर्क कार्यों को आवश्यक संसाधन और मैनपॉवर देकर सशक्त बनाया जाएगा। आयुक्त ने कार्यशाला में उपस्थित जनसंपर्क अधिकारी से संवाद कियाकार्य के संबंध में मार्गदर्शन दिया।

पॉजिटिव न्यूज़ फोल्डर का करें व्यापक प्रचार-प्रसार

आयुक्त श्री सक्सेना ने बताया कि जनसंपर्क संचालनालय द्वारा प्रतिदिन प्रिंटइलेक्ट्रॉनिक डिजिटल और सोशल मीडिया की खबरों के आधार पर एक डिजिटल पॉजिटिव न्यूज़ फोल्डर तैयार किया जाता हैजिसमें शासकीय योजनाओंकार्यक्रमों और प्रदेश के प्रत्येक जिले की उपलब्धियां को प्रमुखता से लिया जाता है। इस फोल्डर को जनहित में अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाया जाये।

वरिष्ठ पत्रकार श्री पंकज श्रीवास्तव ने कहा कि जनसंपर्क अधिकारी तैयार किये जाने वाले समाचारों में न्यूज कंटेंट के साथ प्रस्तुतीकरण बेहतर होना चाहिए। साथ ही समय का भी ध्यान रखा जाना चाहिए. जनसंपर्क अधिकारी मीडिया से निरंतर संवाद करेंइससे शासकीय योजनाओं का प्रभावी ढंग से प्रचार-प्रसार होगा। उन्होंने प्रतिभागियों द्वारा समाचार लेखन के संबंध में पूछे गए विभिन्न प्रश्नों का समाधानकारक उत्तर दिया.

वरिष्ठ पत्रकार श्री मनोज मनु ने कहा कि मध्यप्रदेश का जनसंपर्क विभाग बहुत अच्छा कार्य कर रहा है. आज मीडिया के बदलते दौर में विभाग की चुनौतियां भी बढ़ रही हैं। जनसंपर्क अधिकारियों को स्वयं को अपडेटेड रखना होगा। उन्होंने जनसंपर्क अधिकारियों को एआई और पब्लिक एप के उपयोग के संबंध में भी जानकारी दी।

वरिष्ठ पत्रकार श्री शरद द्विवेदी ने कहा कि जनसंपर्क अधिकारी अपनी ताकत को पहचानें। जनसंपर्क जनकल्याण का सशक्त माध्यम है। जनसंपर्क अधिकारी ना तो अपने मन में किसी प्रकार का भय रखें और ना ही अहंकार। सभी वर्गों के साथ पूरे उत्साह के साथ मिले और संवाद करें। समाचारों को प्रभावी बनाने के लिए उनमें सूचनाओं के साथ रोचकता का भी समावेश करें। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश जनसंपर्क समाचारों के संप्रेषण में अग्रणी है। वरिष्ठ पत्रकार श्री सचिन चौधरी ने सोशल मीडिया के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किस प्रकार से सोशल मीडिया पर खबरों को संप्रेषित किया जाएजिससे वे अधिक प्रभावी बने। उन्होंने हैश टैग के उपयोग सहित विभिन्न सोशल मीडिया टूल्स के विषय में विस्तार से जानकारी दी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की पदोन्नति में सीपीसीटी परीक्षा बाधक नहीं बने। उन्होंने निर्देश दिए कि तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी…
 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउण्ड पर 15 अगस्त 2026 को होने वाले स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे…
 12 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के बाढ़ प्रभावित इलाकों से अब तक 500 से ज्यादा लोगों को बचाया गया है और राहत कार्य जारी है। पिछले कुछ दिनों में मध्य प्रदेश के…
 12 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन और आगामी त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाले अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। भोपाल मंडल…
 12 August 2026
 भोपाल। रविवार शाम से हुई बारिश ने छोला क्षेत्र की उड़िया बस्ती के रहवासियों की परेशानी बढ़ा दी। सोमवार सुबह करीब छह बजे अचानक कई घरों में पानी घुसने लगा।…
 12 August 2026
भोपाल। प्रदेश की राजधानी भोपाल में कानून व्यवस्था और बिगड़ते शहरी ढांचे को लेकर पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजी) पवन जैन ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल…
 12 August 2026
भोपाल। कजली खेड़ा थाना क्षेत्र स्थित फाटापान बाबाझिरी पिकनिक स्पाट पर दोपहर में पिकनिक मनाने गए पुराने भोपाल के सात युवक अचानक आए पानी के तेज बहाव के कारण एक…
 12 August 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने मंगलवार को भोपाल स्थित राज्य आपदा कमान एवं नियंत्रण केंद्र के सिचुएशन रूम पहुंचकर प्रदेश में अतिवृष्टि, जलभराव और बाढ़ की स्थिति का जायजा…
 12 August 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रकोष्ठ और विभागों को पांच अगस्त को भंग किए जाने के बाद अब इसी सप्ताह पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी (पीसीसी) को भी भंग किया जाएगा। इसमें उपाध्यक्ष,…
Advt.