भारतीय स्टेट बैंक पर जनमानस की विश्वसनीयता कायम : डॉ. रमन सिंह

Updated on 22-05-2025 12:22 PM
राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज दिग्विजय स्टेडियम परिसर स्थित भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा राजनांदगांव का शुभारंभ किया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा राजनांदगांव शहर में वर्ष 1952 से प्रारंभ हुई है। 

राजनांदगांव शहर में यह सबसे पुराना बैंक होने के कारण भारतीय स्टेट बैंक ने विश्वसनीयता कायम की है। इस बैंक में 2 लाख खाताधारक है और 1 हजार करोड़ टर्नओवर, 5 शाखाएं और 7 हजार पेंशनर्स है। उन्होंने कहा कि इस बैंक के लिए पर्याप्त स्थान की जरूरत थी। अब बैंक में आने वाले बुजुर्ग और पेंशनर्स के बैठने के लिए पर्याप्त स्थान एवं सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने एसबीआई बैंक का सीएसआर मद का ज्यादा हिस्सा स्पोट्र्स एक्टीविटी के लिए देने कहा। उन्होंने बताया कि दिग्विजय स्टेडियम परिसर में 1 से 2 बैंक कार्यालयों को लाने की परिकल्पना है।


सांसद संतोष पाण्डेय ने कहा कि भारतीय स्टेट बैंक के मुख्य शाखा के लिए जैसा स्थान चाहिए था वैसा स्थान यहां मिल रहा है। यह बैंक शाखा भव्य स्वरूप में बना है। उन्होंने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने जिले में सुविधाओं का विस्तार किया है, चाहे दिव्यांगों के लिए पूरे छत्तीसगढ़ में एकमात्र सीआरसी सेंटर हो या डाक संभाग की सुविधाएं हो। राजनांदगांव के लिए यह शाखा गौरव प्रदान करने वाला है। इसके लिए उन्होंने बैंक अधिकारियों-कर्मचारियों को शुभकामनाएं दी।


महापौर मधुसूदन यादव ने कहा कि बैंक में लेन-देन के लिए शहरवासी परेशानी महसूस करते थे। भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा यहां शिफ्ट होने से परेशानी दूर हो जाएगी और बहुत सरल तरीके से बैंक की सेवाएं खाताधारकों को मिलेगी। उन्होंने कहा कि स्टेडियम का निर्माण दूरगामी सोच के साथ बनाया गया। उन्होंने कहा कि दिग्विजय स्टेडियम समिति को बैंक शाखा से प्राप्त किराए से दिग्विजय स्टेडियम का संचालन बेहतर दे पायेंगे। इस अवसर पर अध्यक्ष जिला पंचायत किरण वैष्णव, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के अध्यक्ष सचिन बघेल, कोमल सिंह राजपूत, रमेश पटेल, पूर्व सांसद प्रदीप गांधी, संतोष अग्रवाल, राजेश श्यामकर, अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, एसडीएम खेमलाल वर्मा, भारतीय स्टेट बैंक के डीजीएम राकेश सिन्हा, आरएम माधव नंद, मुख्य प्रबंधक वरूण शुक्ला सहित बैंक के अधिकारी-कर्मचारी और शहरवासी उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
 10 October 2026
धमतरी । जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज…
 10 October 2026
धमतरी (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत धमतरी जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय खेल…
 10 October 2026
दुर्ग । रोशनी, संगीत और नृत्य के समन्वय से प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियां आज भिलाई के सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में जीवंत हुईं। सेवा…
 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
Advt.