लोक निर्माण विभाग ने दिया प्रतिवेदन, कहा- सतपुड़ा भवन के सीढ़ियों और बरामदे में रखे कबाड़ को हटाएं

Updated on 20-06-2023 06:05 PM
भोपाल । सतपुड़ा भवन में लगी आग की जांच के बाद लोक निर्माण विभाग ने प्रतिवेदन दे दिया है। इसमें भवन को उपयोग के लिए सुरक्षित बताया है। साथ ही अनुशंसा की है कि नेशनल बिल्डिंग कोड 2016 के अनुसार अग्निशमन की पर्याप्त व्यवस्था की जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटना न हो। भवन में सीढ़ियों और बरामदे में रखे फर्नीचर, पुरानी फाइलों के बस्ते सहित अन्य सामग्री को हटाया जाए। उधर, सामान्य प्रशासन विभाग ने मुख्य सुरक्षा अधिकारी को भवन के खंड क और ख के कार्यालय प्रारंभ करने की अनुमति दी।

विभाग ने प्रतिवेदन में बताया कि सतपुड़ा भवन का खंड क्रमांक क और ख में आग से कोई क्षति नहीं हुई। विद्युत व्यवस्था ठीक है और सब स्टेशन से अलग लाइन की व्यवस्था है। खंड ग और घ की विद्युत व्यवस्था भी शीघ्र बहाल हो जाएगी।

मुख्य अभियंता विद्युत सुरक्षा से लिफ्ट और विद्युत स्थापना का निरीक्षण कराकर आपर्ति प्रारंभ कर भवन का उपयोग किया जा सकता है। विभाग ने बरामदे और सीढ़ियों के प्रवेश के स्थापन पर फर्नीचर और पुरानी फाइलों के बस्तों का हटाने के लिए कहा है।

कांग्रेस बोली- सरकार बनने पर फायर सेफ्टी एक्ट करेंगे लागू

उधर, प्रदेश कांग्रेस ने सरकार बनने पर फायर सेफ्टी एक्ट लागू करने का वचन दिया है। वचन पत्र समिति के अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार सिंह ने सोमवार को पत्रकारवार्ता में कहा कि केंद्र सरकार ने 2019 में मैंटेनेंस आफ ए फायर एंड इमरजेंसी सर्विस फार दर स्टेट माडल बिल भेजा था पर प्रदेश सरकार ने ध्यान ही नहीं दिया। दस्तावेजों की सुरक्षा के लिए पब्लिक रिकार्ड एक्ट भी लागू नहीं किया। इसे भी लागू किया जाएगा। विभागाध्यक्ष कार्यालय के साथ अन्य व्यवस्था भी रहेगी।

उन्होंने सतपुड़ा भवन में लगी आग को आपराधिक लापरवाही बताते हुए यह भी कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर निश्चित रूप से जांच होगी। जिस भवन में आग लगी, वहां कई महत्वपूर्ण दस्तावेज थे जो जलकर नष्ट हो गए।

वहीं, प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के समन्वयक अभय दुबे ने कहा कि नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने 28 मार्च को ही अग्नि दुर्घटनाओं को रोकने के लिए कलेक्टर, नगर निगम, नगर पालिका और नगर परिषद के अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि माकडि्ल कर ली जाए पर किसी ने नहीं की। अग्निशमन मुख्यालय आधा किलोमीटर की दूरी पर होने के बाद भी आग पर काबू पाने में 24 घंटे लग गए, जो यह बताता है कि 18 वर्ष की भाजपा सरकार ने क्या काम किया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
भोपाल, बरकतउल्ला बरकतउल्ला (बीयू) की लेटलतीफी का असर अब विद्यार्थियों के फोर्थ ईयर के विकल्प पर पड़ रहा है। विश्वविद्यालय अब तक बीए और बीएससी थर्ड ईयर का रिजल्ट घोषित नहीं…
 10 August 2026
भोपाल, विश्व आदिवासी दिवस पर रविवार को दशहरा मैदान में मप्र आदिवासी विकास परिषद ने आदिवासी सम्मेलन आयोजित किया। परिषद के अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि वे…
 10 August 2026
भोपाल/ग्वालियर, राष्ट्रीय चंबल सेंचुरी में जारी अवैध रेत खनन पर नकेल कसने के लिए वन विभाग बड़ा एक्शन प्लान लागू करने जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद मुरैना…
 10 August 2026
भोपाल, भोपाल और उसके 50 किलोमीटर के दायरे में औद्योगिक नक्शा तेजी से बदल रहा है। बीएचईएल और भारी इंजीनियरिंग पर केंद्रित रहे इस क्षेत्र में अब सेक्टर-वाइज इंडस्ट्रियल क्लस्टर आकार…
 10 August 2026
भोपाल, भोपाल मेट्रो के अंडरग्राउंड रूट पर काम कर रही दोनों टनल बोरिंग मशीन (टीबीएम) अब तक 260 मीटर सुरंग बना चुकी है। भोपाल रेलवे स्टेशन और नादरा बस स्टैंड के…
 10 August 2026
भोपाल, संस्कृत विषय के प्रति विद्यार्थियों में घटते रुझान में तेजी लाने और संस्कृत शिक्षा को बढ़ावा देने राज्य सरकार हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को…
 10 August 2026
भोपाल, एक पिता ने जिंदगीभर मेहनत कर अपने चार बच्चों को पाला। जो कुछ कमाया, उनके बीच बांट दिया। जिंदगी के आखिरी पड़ाव पर उसी पिता को अपनों से दूर वृद्धाश्रम…
 10 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में आने वाले वित्तीय वर्ष के बजट की तैयारियां शुरू हो गई हैं। वित्त विभाग ने सभी विभागों को अनुसूचित जनजाति के लिए 23 प्रतिशत और अनुसूचित…
 10 August 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश के सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी दूर करने के लिए लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग ने 233 नए डेंटल सर्जन की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी…
Advt.