कोरिया के 306 मतदान केन्द्रों में मतदाता सूची का प्रकाशन

Updated on 08-02-2024 06:35 PM

कोरिया। कलेक्टोरेट सभाकक्ष में बुधवार को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विनय कुमार लंगेह की अध्यक्षता में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी लोकसभा निर्वाचन के पूर्व अर्हता तिथि 1 जनवरी 2024 को अंतिम प्रकाशन जिले के सभी 306 मतदान केन्द्रों में किया जा रहा है, प्रत्येक मतदान केन्द्रों में मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया है, जहां सभी मतदाता अपना नाम मतदाता सूची में देख पाएंगे। 5 जनवरी 2024 को मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन किया गया, सभी मतदाता अपनी जानकारी ऑनलाईन वोटर पोर्टल, वोटर हेल्पलाईन मोबाईल एप्प एवं बी.एल.ओ. के माध्यम से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

 प्रारंभिक प्रकाशन उपरांत कुल मतदाता 2 लाख 4 हजार 608 जिसमें महिला 1 लाख 2 हजार 320 पुरुष 1 लाख 2 हजार 287 तृतीय लिंग 6 पंजीकृत थे। प्रकाशन उपरांत दिनांक 05 जनवरी 2024 से 22 जनवरी 2024 तक आवेदन प्राप्त कर निराकरण किया गया। जिसके पश्चात वर्तमान स्थिति में कुल मतदाता 2 लाख 6 हजार 329 जिसमें 1 लाख 3 हजार 356 महिला 1 लाख 2 हजार 967 पुरुष 6 तृतीय लिंग पंजीकृत हैं।

आयोग द्वारा किसी भी मतदान केन्द्रों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। विगत विधानसभा निर्वाचन के अनुसार ही लोकसभा में सभी मतदान केंद्रों में मतदान होगें। प्राप्त आवेदनों की जानकारी जिले की वेबसाइट में अद्यतन किया गया है, निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि के सापेक्ष अग्रिम आवेदन भी प्राप्त किये गये है। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के अतिरिक्त सामान्य सतत प्रक्रिया के दौरान प्राप्त होने वाले आवेदनों की जानकारी वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण उपरांत कुल 2 हजार 875 दिव्यांग मतदाता पंजीकृत है जो सक्षम मोबाईल एप के माध्यम से मतदाता संबंधी सेवा प्राप्त कर सकते है एवं घर पहुँच मतदान का लाभ प्राप्त कर पाएंगे।

लोक सभा निर्वाचन हेतु प्रथम बार मतदान करने वाले 18 से 19 आयु वर्ग के 6 हजार 662 मतदाता पंजीकृत है तथा 80 प्लस आयु वर्ग के 1 हजार 599 मतदाता पंजीकृत है। बैठक में  मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन उपरांत आयोग के निर्देशानुसार मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों को निःशुल्क 1 प्रति मतदाता सूची प्रदान किया गया। लोकसभा की तैयारी व आगामी सामान्य निर्वाचन में उपयोग होने वाली मशीनों की प्रथम स्तरीय जाँच दिनांक 05 फरवरी 2024 से 09 फरवरी 2024 के बीच की जाएगी। इस दौरान आयोग द्वारा पूर्ण सुरक्षा मानकों के साथ सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों का शामिल कर सम्पूर्ण प्रक्रिया पारदर्शी रखा गया है। 09 फरवरी 2024 को सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि मॉकपाल में हिस्सा ले सकेंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले के विकासखंड कोरबा अंतर्गत पोड़ीबहार वार्ड निवासी रामानंद बिंझवार के लिए अपना पक्का घर बनाना लंबे समय से एक सपना था। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा शहर के पथर्रीपारा वार्ड निवासी उत्तमाबाई पति रमाकांत के लिए अपनी बेटी की पढ़ाई जारी रखना महत्वपूर्ण था। श्रमिक कार्ड बनने के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ भवन एवं…
 17 October 2026
कोरबा। शहर के पास रहने वाले साहिबलाल कर्स के परिवार के लिए बिजली बिल का बढ़ता खर्च चिंता का विषय था। हर महीने बिल जमा करने से घरेलू बजट पर…
 17 October 2026
कोरबा । जिले के पाली विकासखंड के ग्राम चोढा का जय माँ चोढा रानी स्व सहायता समूह मत्स्य पालन के माध्यम से अपनी आजीविका को मजबूत कर रहा है। पहले…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले की ग्राम पंचायत बोइदा निवासी श्रीमती नेहा मरावी को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत द्वितीय बालिका के जन्म पर ₹6,000 की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई।…
 17 October 2026
कोरबा । बारिश थमने के बाद अब दूरस्थ वनांचल की उन सड़कों पर काम शुरू हो गया है, जिनसे गांवों और बसाहटों का रोजमर्रा का जीवन जुड़ा है। प्रधानमंत्री ग्राम…
 17 October 2026
कोरबा । रबी सीजन 2026-27 में किसानों को रासायनिक उर्वरकों के वितरण के लिए नई डिजिटल व्यवस्था लागू की जा रही है। कृषि विभाग द्वारा फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल थ्थ्ै…
 17 October 2026
कोरबा । लोक निर्माण विभाग के सचिव  मुकेश कुमार बंसल ने आज कोरबा जिले में निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने विभागीय…
 17 October 2026
अम्बिकापुर । शासन की कृषक हितैषी योजनाएं किसानों को खेती में नवाचार अपनाने और अपनी आय बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं। कृषक उन्नति योजना के माध्यम से किसानों…
Advt.